1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दो बार भूकंप के झटकों से हिला ये पड़ोसी देश, लोगों में दहशत का माहौल, जानिए कितनी रही तीव्रता?

दो बार भूकंप के झटकों से हिला ये पड़ोसी देश, लोगों में दहशत का माहौल, जानिए कितनी रही तीव्रता?

 Published : Aug 31, 2025 09:46 am IST,  Updated : Aug 31, 2025 10:06 am IST

Earthquake Today: भूकंप के झटकों के डर से लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। दोनों भूकंपों का केंद्र जमीन से 30 किलोमीटर और 25 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : ANI

भारत के पड़ोसी देशों में पिछले कुछ हफ्तों से भूकंप के झटके काफी आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में अफगानिस्तान, पाकिस्तान और तिब्बत में भूकंप के झटके कई बार आ चुके हैं। वहीं, रविवार को भारत के एक और पड़ोसी देश म्यांमार में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ये भूकंप रविवार सुबह 9 बजकर 4 मिनच 11 सेकंड पर आया है। इसके पहले शनिवार रात को भी म्यांमार में भूकंप के झटके आए थे। भूकंप के डर से लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। 

रविवार सुबह आया भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलॉजी (NCS) के अनुसार, म्यांमार में रविवार सुबह 3.3 तीव्रता का भूकंप आया है। इस भूकंप का केंद्र अक्षांश: 26.60 उत्तर, देशांतर: 96.06 पूर्व में रहा है। इसकी गहराई जमीन से 30 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई है।

शनिवार रात आया था 4.5 तीव्रता का भूकंप

इसके पहले शनिवार रात को म्यांमार में भूकंप के झटके महसूस किए गए। एनसीएस के अनुसार, शनिवार रात 10 बजकर 35 मिनट 32 सेकंड पर 4.5 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप का केंद्र अक्षांश: 15.30 उत्तर, देशांतर: 96.35 पूर्व में रहा है। इसकी गहराई जमीन से 25 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई है। शनिवार रात भूकंप म्यांमार के दक्षिणी तट के पास आया था। 4.5 की तीव्रता के भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल हो गया।

मार्च में आया था विनाशकारी भूकंप

म्यांमार में 28 मार्च 2025 को विनाशकारी भूकंप आया था। इस भूकंप की तीव्रता 7.7 आंकी गई थी। इस भूकंप से 1000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। इमारतों को खासा नुकसान पहुंचा था। भूकंप के झटके पड़ोसी देशों थाईलैंड, भारत, बांग्लादेश और चीन तक महसूस किए गए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश