1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भूकंप के तेज झटकों से हिल गई भारत के इस पड़ोसी देश की धरती, जानें कितनी रही तीव्रता

भूकंप के तेज झटकों से हिल गई भारत के इस पड़ोसी देश की धरती, जानें कितनी रही तीव्रता

 Published : Oct 17, 2025 10:16 pm IST,  Updated : Oct 17, 2025 11:03 pm IST

भारत को पड़ोसी देश पाकिस्तान में शुक्रवार को धरती तेज भूकंप के झटकों से हिल उठी। देर शाम से लेकर रात कर पाकिस्तान में एक के बाद एक कुल तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Earthquake pakistan- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : INDIA TV

भारत समेत दुनियाभर के विभिन्न देशों में बीते कुछ समय से भूकंप की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं जिस कारण लोगों के मन में भय बैठ रहा है। अफगानिस्तान, तुर्की और म्यांमार जैसे देशों में हाल के दिनों में आए भूकंप के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मौत भी हुई है। अब भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान भी शुक्रवार को भूकंप के झटकों से हिल हिल गया है। पाकिस्तान में कुछ समय के अंतरात के बीच 3 भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आइए जानते हैं कि कितनी थी इन भूकंप की तीव्रता।

कब आया पहला भूकंप?

भारत इस पड़ोसी देश पाकिस्तान में शुक्रवार को पहला भूकंप शाम 5 बजकर 45 मिनट पर आया। नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.7 मापी गई। जो कि तेज भूकंप की श्रेणी में आता है। इस भूकंप का केंद्र धरती के 10 किलोमीटर भीतर था। इस तेज भूकंप के झटके आस पास के कई क्षेत्रों में महसूस किए गए। 

दूसरा और तीसरा झटका

शुक्रवार को पाकिस्तान में दूसरा भूकंप का झटका देर शाम 7 बजकर 50 मिनट पर आया इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र धरती से 10 किलोमीटर भीतर था। वहीं, पाकिस्तान में तीसरा भूकंप रात 8 बजकर 20 मिनट पर आया। इस भूकंप का केंद्र भी धरती से 10 किलोमीटर भीतर था और रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई।

भूकंप क्यों आते हैं?

आपको बता दें कि पृथ्वी के अंदर कुल 7 टेक्टोनिक प्लेट्स मौजूद रहती हैं। जानकारी के मुताबिक, ये सभी 7 टेक्टोनिक प्लेट्स अपनी-अपनी जगह पर लगातार घूमती रहती हैं। हालांकि, कई बार घूमने के दौरान ये टेक्टोनिक प्लेटें फॉल्ट लाइन पर टकरा जाती हैं। इनके टकराने से जो घर्षण पैदा होता उससे ऊर्जा उत्पन्न होती है जो कि बाहर निकलने का रास्ता खोजती हैं। यही कारण है कि धरती पर भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं।

ये भी पढ़ें- Earthquake: सुबह-सुबह फिलीपींस में फिर आया जोरदार भूकंप, घर छोड़कर भागे लोग, जानिए कितनी रही तीव्रता?

भारत के इस राज्य में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर मापी गई इतनी तीव्रता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश