1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Earthquake: सुबह-सुबह फिलीपींस में फिर आया जोरदार भूकंप, घर छोड़कर भागे लोग, जानिए कितनी रही तीव्रता?

Earthquake: सुबह-सुबह फिलीपींस में फिर आया जोरदार भूकंप, घर छोड़कर भागे लोग, जानिए कितनी रही तीव्रता?

 Published : Oct 17, 2025 06:30 am IST,  Updated : Oct 17, 2025 06:58 am IST

भूकंप के झटके काफी तेज महसूस किए गए हैं। डर की वजह से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हाल ही में फिलीपींस में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। कई लोगों की जान गई थी।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

Earthquake in Philippines: भूकंप के तेज झटकों से फिलीपींस की धरती एक बार फिर हिली है। शुक्रवार को फिलीपींस के मिंडानाओ (Mindanao) में तेज भूकंप आया है। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, मिंडानाओ में 6.1 की तीव्रता से भूकंप आया है। भूकंप का केंद्र अक्षांश: 9.73 N, लंबाई: 126.20 E है। इसकी गहराई जमीन से 90 किमी नीचे रही है।

दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ में दो बार आया भूकंप 

यह घटना देश में आए दो शक्तिशाली भूकंपों के ठीक एक हफ्ते बाद आई है। 10 अक्टूबर को दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ में दो और भूकंप आए थे। इन भूकंप में काफी जानमाल का नुकसान हुआ था। कई लोग गंभीर रुप से घायल भी हुए थे, जिनका इलाज अभी तक चल रहा है।

पहले 7.4 तीव्रता का आया था भूकंप

हाल ही में फिलीपींस में 7.4 तीव्रता वाले पहले भूकंप ने कम से कम सात लोगों की जान गई थी। भूस्खलन और सुनामी के अलर्ट के बाद तटीय इलाकों को खाली कराना पड़ा था। हालाँकि, बाद में फिलीपींस और इंडोनेशिया दोनों के लिए सुनामी की चेतावनियां वापस ले ली गईं थीं।

6.8 तीव्रता का आया था भूकंप

फिलीपींस में दूसरा भूकंप 6.8 की तीव्रता वाला था। भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट जारी किया गया था। फिलीपीन ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान संस्थान के प्रमुख टेरेसिटो बैकोलकोल के अनुसार, दोनों भूकंप एक ही फॉल्ट लाइन, फिलीपीन ट्रेंच, जो दावाओ ओरिएंटल प्रांत के मनय शहर से 37 किलोमीटर (23 मील) की गहराई पर थे।

ये भी पढ़ें:

भूकंप के तेज झटकों से हिली अर्जेंटीना की धरती, रिक्टर स्केल पर 5.7 की तीव्रता, जानमाल का नुकसान नहीं

भूकंप के तेज झटकों से हिली तुर्की की धरती, जानिए रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता?

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश