1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. आर्थिक संकट से परेशान पलायन को मजबूर श्रीलंकाई पहुंच रहे तमिलनाडु

आर्थिक संकट से परेशान पलायन को मजबूर श्रीलंकाई पहुंच रहे तमिलनाडु

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 23, 2022 01:21 pm IST,  Updated : Mar 23, 2022 01:35 pm IST

भारतीय कोस्ट गॉर्ड ने पेट्रोलिंग के दौरान श्रीलंकाई परिवार को देखा और हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों और बेरोजगारी के कारण वो वो श्रीलंका से भारत चले आए।

Meeting on March 17, 2022- India TV Hindi
Meeting on March 17, 2022 Image Source : PHOTO: TWITTER/@DRSJAISHANKAR

Highlights

  • श्रीलंका से पलायन कर भारत पहुंचा तमिल परिवार
  • इस वक्त गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका
  • भारत ने श्रीलंका को एक अरब डॉलर की मदद की है

रामेश्वरम: श्रीलंका इस वक्त गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। वहां के लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे घबराकर श्रीलंकाई एक तमिल परिवार मंगलवार की सुबह भारत चला आया। वे फाइबर की नाव में सवार होकर गुपचुप तरीके से तमिलनाडु के रामेश्वरम आ गए । धनुषकोडी के पास अरिचलमुनई में चार महीने के बच्चे के साथ कुछ छह लोग पहुंचे थे। 

आधी रात के बाद अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पार किया

भारतीय कोस्ट गॉर्ड ने पेट्रोलिंग के दौरान उन्हें देखा और हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों और बेरोजगारी के कारण वो वो श्रीलंका से चले आए। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि वे जाफना और लताईमन्नार के रहने वाले थे। श्रीलंकाई नागरिक रात करीब 10 बजे एक नाव में सवार हो गए। सोमवार को आधी रात के बाद अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा को पार किया। फिर नाविक उन्हें एक छोटे से द्वीप पर छोड़ने के बाद लौट गया। उन्हें झूठी आशा दी कि रामेश्वरम से कोई उन्हें ले लेगा। 

श्रीलंका ने भारत से मांगी थी मदद

बता दें, श्रीलंका सात दशकों में अपने सबसे खराब आर्थिक मंदी से जूझ रहा है। लोगों को बिजली कटौती और गैस जैसी ज़रूरी चीजों की सप्लाई रूकने से परेशान होना पड़ रहा है। श्रीलंका सरकार ने भारत से कर्ज मांगी थी, जिसके बाद भारत ने उसे एक अरब डॉलर की मदद की। श्रीलंका को खाद्य उत्पादों, दवाओं एवं अन्य ज़रूरी चीजों की खरीद के लिए भारत द्वारा ये कर्जा दिया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश