1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान एक मुकदमे में हुए बरी तो दूसरे में भेज दिए गए जेल, बुशरा बीबी भी साथ

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान एक मुकदमे में हुए बरी तो दूसरे में भेज दिए गए जेल, बुशरा बीबी भी साथ

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Jul 14, 2024 11:42 pm IST,  Updated : Jul 14, 2024 11:42 pm IST

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को उनकी बीबी बुशरा के साथ फिर जेल भेज दिया गया है। हालांकि अभी तक वह अवैध निकाह मामले में जेल में थे। मगर एक दिन पहले ही कोर्ट ने उन्हें अवैध विवाह मामले में बरी कर दिया था। इसके बाद अब अन्य मुकदमों में इमरान खान को जेल भेज दिया गया है।

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान और बुशरा को फिर भेजा गया जेल। - India TV Hindi
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान और बुशरा को फिर भेजा गया जेल। Image Source : ANI

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का जेल से बाहर आना अब और मुश्किल हो गया है। एक दिन पहले अवैध निकाह मामले में बरी होने वाले इमरान खान को दूसरे मामले में बीबी समेत जेल भेज दिया गया है। पाकिस्तान की एक अदालत ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान एवं उनकी पत्नी बुशरा बीबी को कथित भ्रष्टाचार के एक नये मामले की जांच के वास्ते रविवार को आठ दिनों की हिरासत के लिए भ्रष्टाचार विरोधी अधिकारियों को सौंप दिया । जिला एवं सत्र अदालत ने शनिवार को गैर इस्लामी शादी मामले में दोनों की दोषसिद्धि खारिज कर दी थी जिसके शीघ्र बाद उन्हें राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने गिरफ्तार कर लिया था।

इस अदालत के संक्षिप्त आदेश में यह भी कहा गया था कि यदि अन्य मामलों में दोनों वांछित नहीं हैं तो उन्हें तत्काल रिहा कर दिया जाए। खान दंपती के विरूद्ध नया तोशखाना मामला दर्ज करने वाली एनएबी ने रविवार को दोनों को जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश मोहम्मद अली वारिच के सामने पेश किया। न्यायाधीश ने कड़े सुरक्षा कारणों से अडियाला जेल के अंदर ही सुनवाई की। खान दंपती को गिरफ्तार करने वाली टीम की अगुवाई करने वाले एनएबी के उपनिदेशक मोहसिन हारून ने अदालत से अनुरोध किया कि दोनों को ब्यूरो की हिरासत में भेजा जाए। अदालत ने वकीलों की दलीलें सुनने के बाद दोनों को आठ दिनों के लिए एनएबी की हिरासत में भेज दिया।

22 जुलाई को होगी पेशी

अदालत ने दोनों को 22 जुलाई को पेश करने का भी आदेश दिया। एनएबी के अनुरोध पर हिरासत की अवधि अधिकतम 40 दिनों तक के लिए बढ़ायी जा सकती है बशर्ते कि संदिग्धों की जांच के लिए ऐसा करने की जरूरत हो। नया तोशखाना मामला इस आरोप पर आधारित है कि खान की सरकार के दौरान इस दंपत्ति ने नियमों का उल्लंघन कर सरकारी खजाने से उपहार खरीदे थे। यह तीसरा तोशखाना मामला है तथा पिछले दो तोशखाना मामलों में खान की सजा को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय निलंबित कर चुका है। (भाषा) 

यह भी पढ़ें

जेल में रहते ही इमरान खान ने सरकार की नाक में कर दिया दम, अब पीएम शहबाज शरीफ ने किया बड़ा ऐलान


अंतरिक्ष में इंसानों के लिए बस्तियां बनाएगा भारत, जानें कैसे होगा संभव; इस कंपनी ने शुरू किया काम
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश