1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का निधन, काफी समय से थे बीमार

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का निधन, काफी समय से थे बीमार

 Published : Feb 05, 2023 11:37 am IST,  Updated : Feb 05, 2023 01:31 pm IST

जनरल परवेज मुशर्रफ ने ही साल 1999 में भारत के खिलाफ कारगिल युद्ध की साजिश रची थी। मुशर्रफ ने सेना प्रमुख रहते हुए पाकिस्तान में तख्तापलट करते हुए मार्शल लॉ भी घोषित किया था।

पाकिस्तान के पूर्व...- India TV Hindi
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ Image Source : ANI

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया है। वे पिछले काफी समय से दुबई के एक अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें दिल व उम्र संबंधी समेत कई बीमारियां थीं। उन्होंने ही साल 1999 में भारत के खिलाफ कारगिल युद्ध की साजिश रची थी। मुशर्रफ ने सेना प्रमुख रहते हुए पाकिस्तान में तख्तापलट करते हुए मार्शल लॉ भी घोषित किया था।  

 

भारत में जन्मे थे कारगिल की जंग छेड़ने वाले मुशर्रफ

79 वर्षीय जनरल परवेज मुशर्रफ पिछले काफी समय से कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। मार्च 2016 से ही दुबई में उनका इलाज चल रहा था। पिछले काफी समय से वे वेंटिलेटर पर थे। इससे पहले भी कई बार उनकी मौत ही अफवाह उड़ चुकी थी। बता दें कि परवेज मुशर्रफ का जन्म 11 अगस्त 1943 को भारत की राजधानी दिल्ली में हुआ था। उन्हें 19 अप्रैल 1961 को पाकिस्तान सैन्य अकादमी काकुल से कमीशन मिला था। परवेज मुशर्रफ को 1998 में जनरल के पद पर पदोन्नत किया गया और सेना प्रमुख (सीओएएस) के रूप में पदभार संभाला था।

नवाज शरीफ को हटाकर परवेज मुशर्रफ ने संभाली थी कमान

जनरल परवेज मुशर्रफ श्रीलंका में थे तो नवाज शरीफ ने शक के आधार पर सेनाध्यक्ष के पद से हटा दिया। शरीफ ने मुशर्रफ के स्थान पर जनरल अजीज को चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बनाया। नवाज यहीं गलती कर बैठे और यह नहीं समझ पाए कि जनरल अजीज भी परवेज मुशर्रफ के ही वफादार हैं। आखिरकार शरीफ जिस सैन्य तख्तापलट की आशंका से घिरे थे वह हो ही गया।

ये भी पढ़ें - 

अमूल के बाद अब पराग ने भी बढ़ाए दाम, जानिए अब कितने का मिलेगा 1 लीटर दूध

'आप धवन को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया या प्रेस में बयान न दें', शिखर की पत्नी को कोर्ट का आदेश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश