1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अमूल के बाद अब पराग ने भी बढ़ाए दाम, जानिए अब कितने का मिलेगा 1 लीटर दूध

अमूल के बाद अब पराग ने भी बढ़ाए दाम, जानिए अब कितने का मिलेगा 1 लीटर दूध

 Published : Feb 05, 2023 07:05 am IST,  Updated : Feb 05, 2023 08:12 am IST

आम बजट पेश होने के बाद दूध कंपनियां लगातार आम आदमी को झटके दे रही हैं। पराग से पहले अमूल कंपनी ने दूध के दामों में बढ़ोतरी की थी। वहीं अब पराग ने भी दाम बढ़ा दिए हैं। ये बढ़े हुए दाम आज 5 फरवरी से लागू हो जाएंगे।

Parag Milk- India TV Hindi
पराग दूध Image Source : FILE

नई दिल्ली: 1 फरवरी को बजट पेश होने के बाद आम आदमी की जेब पर लगातार महंगाई का वार हो रहा है। दूध कंपनियां लगातार दूध के दाम बढ़ा रही हैं। जहां अमूल ने अभी 3 रुपए प्रति लीटर दाम बढ़ाये थे, वहीं अब पराग ने भी दूध के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। पराग कंपनी ने भी पार्टी लीटर तीन रुपए की बढ़ोतरी की है। कंपनी ने दूध के दामों में बढ़ोतरी की वजह लागत में लगातार हो रही बढ़ोतरी बताई है। यह बढ़ी हुई कीमतें 5 फरवरी 2023 से लागू होंगी।

जानिए किस श्रेणी में कितने बढ़े दाम 

अभी तक 63 रुपये में मिलने वाला एक लीटर पराग गोल्ड अब 66 रुपये का मिलेगा। इसी के साथ कंपनी के अन्य उत्पादों की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, अब आधा लीटर पराग गोल्ड का दाम एक रुपये बढ़कर 32 से 33 रुपये हो गया है। वहीं आधा लीटर पराग स्टैंडर्ट 29 रुपये की जगह अब 30 रुपये में मिलेगा। वहीं पराग खुला दूध अब 50 रुपये की जगह 53 रुपये प्रतिलीटर में मिलेगा। इसी के साथ पराग के टोंड दूध की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। आधा लीटर टोंड दूध अब 26 रुपये की जगह 27 रुपये में मिलेगा। वहीं इसका एक लीटर वाला पैक 51 रुपये की जगह अब 54 रुपये में मिलेगा।

ये भी पढ़ें- 

'आप धवन को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया या प्रेस में बयान न दें', शिखर की पत्नी को कोर्ट का आदेश

कांग्रेस के पूर्व विधायक का रोड एक्सीडेंट में निधन, ट्रक ने मारी टक्कर, सीएम ने जताया दुख 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा