1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान में बीते तीन हफ्तों से भारी बर्फबारी, 170 लोगों की हुई मौत

अफगानिस्तान में बीते तीन हफ्तों से भारी बर्फबारी, 170 लोगों की हुई मौत

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Jan 29, 2023 09:06 pm IST,  Updated : Jan 29, 2023 09:09 pm IST

अफगानिस्तान में जानलेवा ठंड ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। लोग कड़ाके की ठंड का सामना करने को मजबूर हैं। जनवरी की शुरुआत से यही हालात हैं।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : फाइल फोटो

अफगानिस्तान में पिछले तीन हफ्तों में भारी बर्फबारी और सर्द मौसम की वजह से 170 लोगों की मौत हो गई है। प्राकृतिक आपदा प्रबंधन और मानवीय मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता शफीउल्ला रहीमी ने रविवार को यह जानकारी दी। अफगानिस्तान में जानलेवा ठंड ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। लोग कड़ाके की ठंड का सामना करने को मजबूर हैं। जनवरी की शुरुआत से यही हालात हैं। 

संयुक्त राष्ट्र कार्यालय पहुंचा रहा मदद 

महिला एनजीओ कार्यकर्ताओं पर तालिबान के प्रतिबंध के बाद देश में सीमित मात्रा में मानवीय सहायता के चलते ठंड का प्रभाव और ज्यादा देखने को मिल रहा है। संयुक्त राष्ट्र कार्यालय की तरफ से लोगों को गर्म कपड़े, हीटर और कंबल की व्यवस्था की जा रही है।

प्राकृतिक आपदा का कहर 

प्राकृतिक आपदा प्रबंधन और मानवीय मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता शफीउल्ला रहीमी के मुताबिक देशभर में 70,000 पशु भी ठंड से प्रभावित हुए हैं। बता दें कि अगस्त 2021 में कट्टरपंथी इस्लामवादी समूह के सत्ता में आने के बाद से अफगानिस्तान आर्थिक और मानवीय संकट का सामना कर रहा है। इस बीच प्राकृतिक आपदा और कहर बनकर लोगों पर टूट रही है। 

कर्ज में डूबे पाकिस्तान में सोमवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल और ऑफिस, जानिए क्यों लिया यह बड़ा फैसला?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश