1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, 5 यात्रियों की दर्दनाक मौत

नेपाल में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, 5 यात्रियों की दर्दनाक मौत

 Published : Aug 07, 2024 03:25 pm IST,  Updated : Aug 07, 2024 04:06 pm IST

नेपाल के नुवाकोट में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया है। इसमें 5 यात्रियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि रसुवा जाने वाले इस हेलीकॉप्टर में पांच व्यक्ति ही सवार थे। इसमें चार चीनी नागरिक शामिल थे।

नेपाल में इसी जगह क्रैश हुआ है हेलीकॉप्टर। - India TV Hindi
नेपाल में इसी जगह क्रैश हुआ है हेलीकॉप्टर। Image Source : INDIA TV

काठमांडूः नेपाल के नुवाकोट में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया है। इसमें सवार पांचों यात्रियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि रसुवा जाने वाले इस हेलीकॉप्टर में पांच व्यक्ति ही सवार थे। इसमें चार चीनी नागरिक भी शामिल थे। अभी नेपाल में गत गत 24 जुलाई को इसी तरह त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई थी। उसके कुछ ही दिनों बाद यह हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। इससे जाहिर होता है कि नेपाल में खराब प्रबंधन के कारण विमान दुर्घटनाएं बेहद आम हो गई हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। 

घटना आज की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार यह हेलीकॉप्टर नेपाल के नुवाकोट के शिवपुरी इलाके दुर्घटना का शिकार हुआ। इसमें एक एयर डायनेस्टी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के एक सूत्र ने हिमालयन टाइम्स को बताया कि हेलीकॉप्टर काठमांडू से रवाना हुआ था और सयाफ्रुबेन्सी के रास्ते में था जब वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश