1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान में हुई भीषण बस दुर्घटना, कम से कम 21 लोगों की मौत और 34 लोग घायल

ईरान में हुई भीषण बस दुर्घटना, कम से कम 21 लोगों की मौत और 34 लोग घायल

 Published : Jul 19, 2025 06:57 pm IST,  Updated : Jul 19, 2025 07:13 pm IST

ईरान के दक्षिणी हिस्से में भीषण बस दुर्घटना हुई है। इसमें कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। फार्स प्रांत के आपात संगठन के प्रमुख मसूद आबेद ने बताया कि प्रांत की राजधानी शिराज के दक्षिण में हुई इस दुर्घटना में 34 अन्य लोग घायल हुए हैं।

ईरान में बस दुर्घटना (प्रतीकात्मक फोटो)- India TV Hindi
ईरान में बस दुर्घटना (प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : AP

तेहरान: ईरान के दक्षिणी हिस्से में भीषण बस दुर्घटना हुई है। यहां एक बस के पलट जाने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। सरकारी मीडिया ने शनिवार को यह खबर जारी दी। फार्स प्रांत के आपात संगठन के प्रमुख मसूद आबेद ने बताया कि प्रांत की राजधानी शिराज के दक्षिण में हुई इस दुर्घटना में 34 अन्य लोग घायल हुए हैं।

आबेद ने बताया कि बचाव अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि अभियान पूरा होने और विस्तृत जांच के बाद अतिरिक्त जानकारी एवं अंतिम आंकड़े घोषित किए जाएंगे। अधिकारी ने बताया कि यह घटना पूर्वाह्न 11 बजकर पांच मिनट पर हुई और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गया। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

बढ़ सकती है मौतों की संख्या

फार्स प्रांत के आपातकालीन संगठन के प्रमुख मसूद आबेद ने बताया कि दुर्घटना सुबह 11 बजकर 5 मिनट पर हुई। जैसे ही सूचना मिली राहत और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गया और राहत कार्य शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान अभी भी जारी है और सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

छुट्टियां मनाने जा रहे थे कई परिवारों के सदस्य

मसूद आबेद ने आगे बताया कि दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी एवं अंतिम आंकड़े जारी किए जाएंगे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह बस एक अंतर-शहर यात्रा पर थी और अधिकतर यात्री परिवारों के सदस्य थे और छुट्टियां मनाने जा रहे थे। स्थानीय चश्मदीदों ने बताया कि बस तेज गति से एक मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी और पलट गई। वहीं कुछ रिपोर्टों में तकनीकी खराबी की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से किसी विशेष कारण की पुष्टि नहीं की गई है।  (एपी) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश