1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कितना झूठा है पाकिस्तान? राष्ट्रपति जरदारी का झूठ तो सुन लीजिए, भारत के लिए क्या क्या कह दिया

कितना झूठा है पाकिस्तान? राष्ट्रपति जरदारी का झूठ तो सुन लीजिए, भारत के लिए क्या क्या कह दिया

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : May 29, 2026 05:33 pm IST,  Updated : May 29, 2026 05:33 pm IST

पाकिस्तान एक बार फिर बेनकाब हुआ है, भारत के खिलाफ उसका झूठ एक बार फिर उजागर हो गया है। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने जानें क्या क्या कह दिया है?

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी- India TV Hindi
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी

पाकिस्तान कितना झूठा है और भारत को लेकर कितना झूठ बोलता रहता है, इसकी एक बानगी फिर देखने को मिली जब पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने यह दावा किया कि, 'पाकिस्तान ने आठ भारतीय विमानों को मार गिराया और भारतीय प्रधानमंत्री के आवास के ऊपर ड्रोन उड़ाए।' पाकिस्तान का यह अपने सैन्य अपमान को छिपाने का एक हास्यास्पद तरीका है, जो सामने आया है। सच से दूर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर उनकी ये मनगढ़ंत कहानियां हवा में एक काल्पनिक जीत गढ़ने का एक घटिया प्रयास मात्र हैं। इससे उसका चाल चरित्र दोनों सामने आ गए हैं।

देखें जरदारी ने क्या क्या कहा

जानें क्या है वास्तविक तथ्य:

  • ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, भारत ने पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र को ध्वस्त कर दिया, 9 आतंकी ठिकानों और नूर खान एयरबेस (कुल 11 सैन्य ठिकाने) पर हमला किया।

     

  • ये भी सच है कि जब भारत ने 36 घंटों में 80 ड्रोन दागे, तब पाकिस्तान के अपने सैन्य सचिव खुद ही भूमिगत बंकर में छिपने की गुहार लगा रहे थे।
     
  • पाकिस्तान के किए हमले का झूठ तब पता चला, क्योंकि इस हमले में मलबे का कोई सबूत नहीं मिला।
     
  • समाचार एजेंसी सीएनएन द्वारा हमले का सबूत मांगे जाने पर, ख्वाजा आसिफ ने शर्मनाक ढंग से कहा: "यह भारतीय सोशल मीडिया पर मौजूद है।"
     
  • आसिफ अली जरदारी एक कार्यक्रम में अपनी डींगें हांक रहे थे, जबकि सच ये है कि वो खुद हमले के समय बंकर में छिपे बैठे थे। 
     

कितना झूठा है पाकिस्तान

रिपोर्ट्स के मुताबिक जरदारी जब तक भारत पाकिस्ताान के बीच संघर्ष चला तब तक खुद बंकर में छिपे रहे और अब एक साल बीत चुका है तो राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने दावा किया, "पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आठ भारतीय विमानों को मार गिराया था और भारतीय प्रधानमंत्री के आवास के ऊपर ड्रोन उड़ाए थे।" इतना झूठ कैसे बोल गए आसिफ अली जरदारी?

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश