1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. रूस यूक्रेन युद्ध के बीच पुतिन से मिले इमरान खान, अमेरिका बोला- हमने अपना रूख बताया

रूस यूक्रेन युद्ध के बीच पुतिन से मिले इमरान खान, अमेरिका बोला- हमने अपना रूख बताया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 25, 2022 11:00 am IST,  Updated : Feb 25, 2022 11:00 am IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान हाल ही में रूस की यात्रा पर गए और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। जब वे खान रूस के दौरे पर थे, तभी रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। यूक्रेन पर हमले के कुछ घंटे बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को क्रेमलिन में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात की। 

Imran Khan, Pakistan PM- India TV Hindi
Imran Khan, Pakistan PM Image Source : FILE PHOTO

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान हाल ही में रूस की यात्रा पर गए और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। जब वे खान रूस के दौरे पर थे, तभी रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। यूक्रेन पर हमले के कुछ घंटे बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को क्रेमलिन में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात की। इस बीच अमेरिका ने अपने बयान में कहा कि वह पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के रूस दौरे के बारे में जानते हैं। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से जारी एक संक्षिप्त बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के मुख्य पहलुओं व दक्षिण एशिया समेत अन्य मौजूदा क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।

पाकिस्तान को अपने रुख से अवगत कराया

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने वाशिंगटन में मीडिया के एक सवाल पर कहा, 'हमने यूक्रेन पर रूसी हमले के संबंध में पाकिस्तान को अपने रुख से अवगत करा दिया है। यह भी बता दिया गया है कि हम युद्ध के बजाय कूटनीति के जरिये इस संकट का समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि यह प्रत्येक देश की जिम्मेदारी है कि वह रूसी राष्ट्रपति पुतिन के यूक्रेन पर हमले के फैसले पर आपत्ति दर्ज कराए।

बयान को लेकर इंटरनेट मीडिया में किरकिरी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मास्को पहुंचने के बाद एक ऐसी बात कह दी, जिसको लेकर इंटरनेट मीडिया में उनकी किरकिरी हो रही है। उन्होंने हवाई अड्डे पर स्वागत करने आए एक रूसी अधिकारी से कहा कि वाह क्या समय है, जब मैं यहां पहुंचा हूं। मैं बेहद रोमांचित हूं। उल्लेखनीय है इमरान दो दिनों की यात्रा पर बुधवार को मास्को पहुंचे थे। इस बीच, यूक्रेन पर रूसी हमले को लेकर पूरे विश्व का माहौल गरमाया हुआ है।

अमेरिका ने पाक पर स्पष्ट किया रूख

रूस की तरफ से यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी अपने बयान में कह चुके हैं कि जो भी देश यूक्रेन पर रूसी नेता व्लादिमिर पुतिन के आक्रमण का समर्थन कर रहे हैं, उन पर उनके एसोसिएशन की तरफ से एक दाग लग जाएगा। जो बाइडेन के ये शब्द खास कर पाकिस्तान के लिए हैं, जिसके पीएम इमरान खान उस वक्त तक मास्को में थे, जब पुतिन ने यूक्रेन पर हमला बोला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश