1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. SCO Summit से पहले इमरान खान की पार्टी PTI ने लिया बड़ा फैसला, जानिए किया क्या

SCO Summit से पहले इमरान खान की पार्टी PTI ने लिया बड़ा फैसला, जानिए किया क्या

 Published : Oct 15, 2024 04:09 pm IST,  Updated : Oct 15, 2024 04:09 pm IST

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन से पहले पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार से आश्वासन मिलने के बाद PTI ने विरोध प्रदर्शन रोक दिया है।

Imran Khan- India TV Hindi
Imran Khan Image Source : FILE AP

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने मंगलवार को अपना विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया है। पीटीआई ने ऐसा इस वजह से किया है क्यों कि यहां शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के शासनाध्यक्षों की परिषद (सीएचजी) की 23वीं बैठक कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होने जा रही है। दो दिवसीय बैठक में अर्थव्यवस्था, व्यापार, पर्यावरण और सामाजिक-सांस्कृतिक संबंधों के क्षेत्र में जारी सहयोग पर चर्चा की जाएगी तथा संगठन के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। सीएचजी बैठक की अध्यक्षता पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ करेंगे। 

सरकार से मिला आश्वासन

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने सोमवार रात राजधानी में अपना प्रदर्शन खत्म करने पर सहमति जताई थी। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने यह फैसला सरकार के उस आश्वासन के बाद लिया है जिसमें उसने इमरान खान से एक मेडिकल टीम को मिलने की अनुमति देने की बात कही है। 

PTI ने किया था विरोध प्रदर्शन का ऐलान

एससीओ बैठक से पहले अधिकारियों की तरफ से इमरान खान सहित रावलपिंडी के अदियाला जेल में बंद कैदियों के साथ सभी प्रकार की मुलाकातों पर रोक लगा दी गई थी। इसी के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने सरकार को जेल में खान से मुलाकात की अनुमति देने के वास्ते मजबूर करने के लिए विरोध प्रदर्शन की घोषणा की थी। यह मुद्दा सोमवार देर रात हल हो गया जब पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने सरकार के इस आश्वासन को स्वीकार कर लिया कि मंगलवार को एक डॉक्टर को खान से मिलने की अनुमति दी जाएगी। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

भारत के सामने कहां टिक पाएगा पाकिस्तान, जानिए किस देश की सेना में कितना दम

SCO Summit में भाग लेने के लिए आज जयशंकर जाएंगे पाकिस्तान, जानें इस्लामाबाद में कैसे हैं सुरक्षा इंतजाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश