1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. घर से भाग गए इमरान खान? गैर जमानती वारंट लेकर पहुंची पुलिस खाली हाथ लौटी, दिया ये बड़ा बयान

घर से भाग गए इमरान खान? गैर जमानती वारंट लेकर पहुंची पुलिस खाली हाथ लौटी, दिया ये बड़ा बयान

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Mar 05, 2023 04:15 pm IST,  Updated : Mar 05, 2023 11:49 pm IST

पाक पुलिस का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री को गिरफ्तार करने की अभी कोई योजना नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के घर गैर जमानती वारंट लेकर पहुंची पुलिस खाली हाथ लौट आई है।

घर से भाग गए इमरान खान? गैर जमानती वारंट लेकर पहुंची पुलिस खाली हाथ लौटी- India TV Hindi
घर से भाग गए इमरान खान? गैर जमानती वारंट लेकर पहुंची पुलिस खाली हाथ लौटी Image Source : PTI

Pakistan News: इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर रविवार का दिन पाकिस्तान के लिए सियासी ड्रामे से कम नहीं नजर आ रहा है। पूर्व पाक पीएम इमरान खान क आज पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची। पुलिस के आने के बाद इमरान खान की पार्टी PTI कार्यकर्ता इमरान खान के इस्लामाबाद आवास पर इकट्ठा हुए। पाकिस्तान मीडिया के अनुसार पुलिस का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री को गिरफ्तार करने की अभी कोई योजना नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के घर गैर जमानती वारंट लेकर पहुंची पुलिस खाली हाथ लौट आई है।

पाक मीडिया के अनुसार पुलिस अधीक्षक जब इमरान के घर पहुंचे तो वहां पूर्व प्रधानमंत्री नहीं मिले। तलाशी लेने के बाद पुलिस वापस लौट आई। दरअसल, तोशखाना मामले में पूर्व पाक पीएम पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। इस्लामाबाद आईजी ने आज ही इमरान की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। हालांकि इमरान की गिरफ्तारी आज होने की संभावना कम नजर आ रही है। खुद पाक गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने आज गिरफ्तारी की संभावना नहीं होने का संकेत दिया है। इस मामले में अब ताजा स्थिति से कोर्ट को अवगत कराया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, अगली कार्रवाई कोर्ट के आदेश के आधार पर की जाएगी।

हालांकि इस्लामाबाद पुलिस के पास गिरफ्तारी वारंट है। पुलिस के मुताबिक, जब एसपी और पुलिस टीमें इमरान के घर पहुंचीं तो वे वहां कमरे में नहीं मिले। दरअसल, मामला यह है कि कोर्ट ने इस्लामाबाद पुलिस को कहा है कि इमरान खान को गिरफ्तार करके 7 मार्च तक पेश किया जाए। 

इमरान समर्थकों की पुलिस से हुई झूमाझटकी

उधर, इमरान के समर्थकों और पुलिस के बीच झूमाझटकी हुई है। इमरान के समर्थकों का जमावड़ा उनके आवास के बाहर देखने को मिल रहा है। बता दें कि एडीशनल सेशन जज जफर इकबाल ने 28 फरवरी को पूर्व प्रधानमंत्री का गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इस सिलसिले में इस्लामाबाद पुलिस रविवार को तोशखाना मामले में गिरफ्तारी वारंट के साथ इमरान खान के जमां पार्क स्थित आवास पर पहुंची थी। 

पुलिस की गिरफ्तारी की कोशिश अवैध: फवाद चौधरी

इधर, पीटीआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष फवाद चौधरी ने ट्वीट कर कहा है कि कोर्ट का वारंट हाजिरी के लिये था. गिरफ्तारी की पुलिस की कोशिश अवैध थी। सरकार उन्हें गिरफ्तार करके दंगा कराना चाहती है। दरअसल, तोशखाना मामले में सुनवाई के लिए नहीं पहुंचे थे इमरान, बता दें कि बीते 28 फरवरी को कई मामलों में इमरान की पेशी हुई, अलग-अलग कोर्ट में सुनवाई हुई। कई जगहों से तो उनके लिए राहत रही, लेकिन तोशखाना मामले में उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई।

क्या है तोशाखाना मामला? 

तोशाखाना कैबिनेट का एक विभाग है, जहां अन्य देशों की सरकारों, राष्ट्रप्रमुखों और विदेशी मेहमानों द्वारा दिए गए बेशकीमती उपहारों को रखा जाता है। नियमों के तहत किसी दूसरे देशों के प्रमुखों या गणमान्य लोगों से मिले उपहारों को तोशाखाना में रखा जाना जरूरी है। इमरान खान 2018 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने थे। उन्हें अरब देशों की यात्राओं के दौरान वहां के शासकों से महंगे गिफ्ट मिले थे। जिन्हें इमरान ने तोशाखाना में जमा करा दिया था। लेकिन इमरान खान ने बाद में तोशाखाना से इन्हें सस्ते दामों पर खरीदा और बड़े मुनाफे में बेच दिया।

Also Read:

पाकिस्तान की आर्मी पर 'गरीबी' की मार, खाने के पड़े लाले, सैलरी पर भी सरकार डालेगी 'डाका'!

इस्लाम के खिलाफ नहीं है योग, दुनिया को मैसेज दे रहा यह बड़ा मुस्लिम देश, विश्वविद्यालय में लगाएगा Yoga क्लास

रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, बखमुत शहर पर कब्जे की तैयारी, यूक्रेनी सेना की मदद से घर छोड़कर भाग रहे लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश