1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, बखमुत शहर पर कब्जे की तैयारी, यूक्रेनी सेना की मदद से घर छोड़कर भाग रहे लोग

रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, बखमुत शहर पर कब्जे की तैयारी, यूक्रेनी सेना की मदद से घर छोड़कर भाग रहे लोग

 Written By: Deepak Vyas
 Published : Mar 05, 2023 08:46 pm IST,  Updated : Mar 05, 2023 11:47 pm IST

रूस और यूक्रेन का युद्ध सालभर से चल रहा है। रूस अब यह जंग बखमुत शहर पर कब्जा पाने के लिए कर रहा है। कई महीनों से रूसी की सेना के टारगेट पर बखमुत शहर रहा है।

रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, बखमुत शहर पर कब्जे की तैयारी- India TV Hindi
रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, बखमुत शहर पर कब्जे की तैयारी Image Source : FILE

Russia Ukraine War News: रूस ने यूक्रेन पर बड़ा हमला किया है। पुतिन की सेना यूक्रेन के बखमुत शहर पर कब्जा करने की फिराक में है। इसके लिए लंबे समय से रूस कोशिश कर रहा है। बखमुत शहर रूस के लिए बेहद अहम है। यहां पर रूस की तोपें आग उगल रही हैं। बखमुत शहर के परेशान लोग यूक्रेनी सेना की मदद से घर छोड़कर शहर से पैदल ही भागने के लिए मजबूर हो गए हैं। रूस और यूक्रेन का युद्ध सालभर से चल रहा है।

रूस अब यह जंग बखमुत शहर पर कब्जा पाने के लिए कर रहा है। कई महीनों से रूसी की सेना के टारगेट पर बखमुत शहर रहा है। इसी कारण शनिवार को बखमुत के पास कुछ लोगों ने देखा कि यूक्रेन के सैनिकों को पास के गांव ख्रोमोव तक पहुंचने में मदद करने के लिए एक पंटून पुल की स्थापना की जा रही है। इसके बाद ख्रोमोव में हमला शुरू हुआ और कम से कम पांच घरों में आग लगा दी गई।

बखमुत शहर पर कब्जा पाने की कोशिश में रूस 

कुछ दिनों पहले ही रूसी सैनिकों ने यूक्रेनी शहर बखमुत तक पहुंचने वाले रूट पर तोपें बरसाईं थीं। रूस ने बखमुत तक पहुंचने के अन्य सभी रास्तों को पहले से ही ब्लॉक कर दिया है। रूस की वैगनर सेना के प्रमुख ने कहा था कि ये सड़क अभी तक यूक्रेन की सेना के लिए खुली हुई थी, लेकिन अब इसे बंद कर दिया गया है। ये शहर अब खंडहर में बदल चुका है। रॉयटर्स के मुताबिक बखमुत से पश्चिम की ओर जाने वाले रूट्स पर रूसी गोलाबारी हुई। जो यूक्रेनी सेना की पहुंच को रोकने के उद्देश्य से की गई।

रूस के लिए क्यों जरूरी है बखमुत?

रूस का कहना है कि हमारा यह टारगेट डोनबास औद्योगिक क्षेत्र पर कब्जा करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा। युद्ध से पहले बखमुत नमक और जिप्सम की खानों के लिए जाना जाता था। वहीं यूक्रेन का कहना है कि शहर का सामरिक महत्व बहुत कम है।

Also Read:

पाकिस्तान की आर्मी पर 'गरीबी' की मार, खाने के पड़े लाले, सैलरी पर भी सरकार डालेगी 'डाका'!

इस्लाम के खिलाफ नहीं है योग, दुनिया को मैसेज दे रहा यह बड़ा मुस्लिम देश, विश्वविद्यालय में लगाएगा Yoga क्लास

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश