1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इमरान खान की बहन के साथ हुआ कुछ ऐसा कि वायरल हो गया VIDEO, घिर गई शरीफ सरकार

इमरान खान की बहन के साथ हुआ कुछ ऐसा कि वायरल हो गया VIDEO, घिर गई शरीफ सरकार

 Published : Feb 24, 2026 06:42 pm IST,  Updated : Feb 24, 2026 06:45 pm IST

इमरान खान की बहन नूरीन नियाजी के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। नूरीन अडियाला जेल के बाहर पहुंची थी जहां उनके साथ ये हादसा हो गया।

इमरान खान की बहन नूरीन नियाजी- India TV Hindi
इमरान खान की बहन नूरीन नियाजी Image Source : @THEUNK5555/ (X)

Imran Khan Sister Falls In Drain: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान की बहन नूरीन नियाजी के साथ दुखद हादसा हुआ है। हादसा उस वक्त हुआ जब नूरीन अडियाला जेल के बाहर एक निर्माणाधीन नाले में गिरने से घायल हो गईं। यह घटना तब हुई जब नूरीन नियाजी अपने भाई इमरान खान से मिलने जेल जा रही थीं।

देखें वीडियो

हादसा रावलपिंडी के दहगल नाका इलाके में हुआ जहां सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा था और नाला खुला हुआ था। नूरीन नियाजी नाले को पार करने की कोशिश कर रही थीं। नाले को पार करते समय नूरीन का पैर फिसल गया और वो अचानक फिसलकर गहरे नाले में गिर गईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग उन्हें बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

नाक, हाथ और पैरों में आई चोट

जानकारी के मुताबिक, नूरीन को नाक, हाथ और पैरों में चोट आई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक चोटें गंभीर नहीं हैं। मौके पर मौजूद PTI कार्यकर्ताओं ने नूरीन को नाले से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार दिया। बाद में उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। नूरीन ने एक बयान में कहा कि वो ठीक हैं। फिलहाल, इस घटना ने स्थानीय प्रशासन की लापरवाही को उजागर किया है।

अडियाला जेल के बाहर PTI का प्रदर्शन

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, PTI कार्यकर्ता लगातार अडियाला जेल के बाहर प्रदर्शन करते रहे हैं। इसी क्रम में इमरान की बहन अडियाला जेल के पास पहुंची थीं और हादसा हो गया। समर्थक इमरान खान की रिहाई और जेल में बेहतर सुविधाओं की मांग पर अड़े हैं। कई लोग मानते हैं कि निर्माणाधीन सड़क और नाले की वजह से यह हादसा हुआ, जबकि कुछ का कहना है कि पुलिस की भारी मौजूदगी और रास्ते बंद होने से लोगों को मुश्किल हुई। घटना के बाद लोगें में गुस्सा देखने को मिला। PTI समर्थकों ने स्थानीय प्रशासन पर सवाल भी उठाए हैं।

अलीमा ने शरीफ सरकार को घेरा

इस बीच इमरान खान की दूसरी बहन अलीमा खान ने सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अलीमा का कहना है कि पुलिस ने उन्हें जेल के गेट तक पहुंचने से ही रोक दिया। अलीमा ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके भाई को पिछले 4 महीनों से ‘सॉलिटरी कन्फाइनमेंट’ यानी काल कोठरी में रखा गया है।

यह भी पढ़ें:

Nepal Election 2026: नेपाल में मतदान के बाद कितनी देर में आएंगे नतीजे, जानें चुनाव आयोग का प्लान

अमेरिका में बर्फीले तूफान ने मचा दिया हाहाकार, बेहाल हुए लोग; देखें तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश