1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में पत्नी पर अवैध संबंध बनाने का लगा आरोप, पति ने दिया ऐसा दंड, पेड़ से बांधा और...

पाकिस्तान में पत्नी पर अवैध संबंध बनाने का लगा आरोप, पति ने दिया ऐसा दंड, पेड़ से बांधा और...

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Sep 04, 2023 11:53 am IST,  Updated : Sep 04, 2023 11:53 am IST

पाकिस्तान में एक महिला की उसके पति द्वारा हत्या का मामला सामने आया है। महिला के पति ने अपनी पत्नी पर व्यभिचार का आरोप लगाया था। महिला की उम्र 20 वर्ष के करीब है। इस महिला को उसके पति ने ही दंड देने की ठानी।

पाकिस्तान में पत्नी पर अवैध संबंध बनाने का लगा आरोप, पति ने दिया ऐसा दंड, पेड़ से बांधा और...- India TV Hindi
पाकिस्तान में पत्नी पर अवैध संबंध बनाने का लगा आरोप, पति ने दिया ऐसा दंड, पेड़ से बांधा और... Image Source : FILE

Pakistan Murder News: पाकिस्तान तरक्की में सबसे फिसड्डी लेकिन क्राइम के मामले में भी काफी आगे है। यहां हत्या, रेप, व्यभिचार की घटनाएं आए दिन सुखिर्यों में रहती हैं। ताजा मामला पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से सामने आया है। यहां पत्नी के अवैध संबंध बनाने और कथित तौर पर व्यभिचार में लिप्त रहने के आरोप में एक महिला की उसके पति ने पत्थरों से मार मारकर हत्या कर दी। इस बारे में रविवार को पुलिस ने जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना लाहौर से करीब 500 किमी दूर पंजाब के राजनपुर जिले में हुई। 

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला के पति ने अपनी पत्नी पर व्यभिचार का आरोप लगाया था। महिला की उम्र 20 वर्ष के करीबहै। इस महिला को उसके पति ने ही दंड देने की ठानी। पुलिस ने बताया कि इसके लिए महिला के पति ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर महिला को पहले पेड़ से बांध दिया। फिर उसे तब तक पत्थर मारे जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। पुलिस ने बताया कि पत्थर मारने से पहले उसे बेरहमी से प्रताड़ित भी किया गया। 

आरोपी के भाई वारदात के बाद हो गए फरार

पुलिस ने बताया कि अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई मौके से भाग गए। माना जाता है कि वे पंजाब और बलूचिस्तान के बीच सीमा क्षेत्र में कहीं छिपे हुए हैं। महिला राजनपुर की अलकानी जनजाति से थी।

ऐसी हत्याओं पर क्या कह रहे हैं मानवाधिकार कार्यकर्ता?

पाकिस्तान में हर साल झूठी शान के नाम पर कई महिलाओं की हत्या कर दी जाती है। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के अनुसार, पाकिस्तान में हर साल सम्मान के नाम पर लगभग 1 हजार महिलाओं की हत्या कर दी जाती है। यह व्यापक रूप से माना जाता है कि पीड़ितों ने अपनी इच्छा के विरुद्ध विवाह करके या संबंध बनाकर अपने परिवार को शर्मसार और बदनाम किया है। ऐसी हत्याओं के पीछे अक्सर परिवार के लोग ही होते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश