1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. UNSC में भारत ने पाकिस्तान को दिखाई उसकी औकात, कहा-सीमा पार से आतंक फैलाने की चुकानी होगी कीमत

UNSC में भारत ने पाकिस्तान को दिखाई उसकी औकात, कहा-सीमा पार से आतंक फैलाने की चुकानी होगी कीमत

 Published : Jul 23, 2025 09:50 am IST,  Updated : Jul 23, 2025 09:58 am IST

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी है। भारत ने वैश्विक मंच पर पाकिस्तान को 'कट्टरपंथ और आतंकवाद में डूबा देश'बताया। इसके साथ ही कहा कि सीमा पार से आतंक फैलाने की पाकिस्तान को निश्चित ही कीमत चुकानी होगी।

संयुक्त राष्ट्र (फाइल फोटो)- India TV Hindi
संयुक्त राष्ट्र (फाइल फोटो) Image Source : AP

न्यूयॉर्कः भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी है। भारत ने वैश्विक मंच पर पाकिस्तान को 'कट्टरपंथ और आतंकवाद में डूबा देश'बताया। इसके साथ ही कहा कि  सीमा पार से आतंक फैलाने की पाकिस्तान को निश्चित ही कीमत चुकानी होगी। भारत के इस बोल्ड अंदाज से अन्य देश भी सकते में पड़ गए। 

पाकिस्तान की अध्यक्षता में ही पाक को रागड़ा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की उस बैठक में पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया, जिसकी अध्यक्षता खुद पाकिस्तान कर रहा था। भारत ने कहा कि जो देश सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं, उन्हें गंभीर कीमत चुकानी होगी। भारत ने कहा कि पाकिस्तान कट्टरपंथ व आतंकवाद में डूबा एक "सीरियल उधारकर्ता" है। 

“आतंकवाद के लिए ज़ीरो टॉलरेंस जरूरी”

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश परवतनेनी ने कहा, “जब हम अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा की बात कर रहे हैं, तो यह स्वीकार करना ज़रूरी है कि कुछ मूलभूत सिद्धांतों का वैश्विक स्तर पर सम्मान होना चाहिए, जिनमें से एक है आतंकवाद के प्रति जीरो टोलरेंस। हरीश ने यह बयान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की उच्च-स्तरीय खुली बहस में दिया, जिसका विषय था,“बहुपक्षवाद और शांतिपूर्ण समाधान के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देना”। बता दें कि जुलाई से इस 15-सदस्यीय परिषद की अध्यक्षता पाकिस्तान कर रहा है।

पाकिस्तान ने उठाया सिंधु और कश्मीर का मुद्दा

इस बैठक में पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने जम्मू-कश्मीर और सिंधु जल संधि का मुद्दा उठाया। इसके जवाब में भारत ने सख्त प्रतिक्रिया दी। इसके बाद पाकिस्तान की बोलती बंद हो गई। (एपी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश