Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान से पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले खबर है कि भारत ने पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद समेत 21 आतंकी ठिकानों को मिसाइल से हमले से तबाह कर दिया है। पाकिस्तानी मीडिया का दावे के कुछ ही देर बाद भारत सरकार की ओर से भी हमले की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। हमले के बाद से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। भारत ने मुजफ्फराबाद, कोटली और बहावलपुर में आतंकी ठिकानों पर बड़ा मिसाइल हमला किया है।
इस हमले में बड़ी संख्या में आतंकियों के मारे जाने की आशंका है। अब तक अन्य आतंकी ठिकानों पर कुल मिलाकर 100 से ज्यादा आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के करीब 100 आतंकियों के मारे जाने की बात सामने आई है। मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। भारत ने पाकिस्तान के सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है और भारतीय सेना ने भी इस बात को प्रेस ब्रीफ में कन्फर्म किया है। यह पाकिस्तान पर किया गया भारत की ओर से अब तक का सबसे बड़ा मिसाइल हमला है। इस खबर पर हर जरूरी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें:
भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी कैंपों पर हमले का वीडियो जारी किया है। इन आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाकर सफलतापूर्वक नष्ट किया गया है।
विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि उन्होंने कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल थानी से बात कर ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भारत ने सीमा पार आतंकवाद को रोकने के लिए भारत की संतुलित प्रतिक्रिया पर चर्चा की।
रक्षा विशेषज्ञों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और इसके कब्जे वाले कश्मीर (PoK) पर किए गए हमलों की सराहना करते हुए इसे आतंकी ढांचे के खिलाफ ‘सटीक हमला’ करार दिया। रक्षा विशेषज्ञों ने कहा कि यह कार्रवाई पूरी तरह ‘अपेक्षित’ थी। कुछ विशेषज्ञों ने कहा कि भारत की गई यह कार्रवाई पाकिस्तान के लिए एक सबक साबित होगी।
ऑपरेशन सिंदूर पर यूके के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने कहा, भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव गंभीर चिंता का विषय है। यूके ने पहलगाम आतंकी हमले की स्पष्ट निंदा की थी।
भारतीय जनता पार्टी की महिला नेताओं ने भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत कभी भी आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम उन महिलाओं के प्रति सम्मान जताना है जिन्होंने 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में अपने पतियों को खो दिया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सेना ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। रक्षा मंत्री ने कहा, ''भारतीय सेना ने तय टारगेट पर सटीक ऑपरेशन किया। हमने उन्हीं को मारा है, जिन्होंने हमें मारा। हमने आतंकियों के ट्रेनिंग कैंप तबाह किए।''
भारतीय सेना ने सरजाल के तेहरा कलां गांव में गोपनीय तरीके से संचालित जैश-ए-मोहम्मद का संचार नेटवर्क भी ध्वस्त कर दिया है। यह संचार नेटवर्क सुरक्षा एजेंसियों के लिए लंबे समय से चिंता का विषय बना हुआ था। इस जगह पर High Frequency (HF) संचार व्यवस्था थी, जो जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों के लिए मददगार साबित होती थी।
विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के स्थायी और अस्थायी सदस्यों को ऑपरेशन सिंदूर की पूरी जानकारी दी है।
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी आपात बैठक के बाद कहा, पार्टी को सेना के पराक्रम पर गर्व है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, कांग्रेस आतंकवाद के मुद्दे पर सरकार के साथ है। उन्होंने कहा कि पार्टी सरकार और सेना की हर कार्रवाई का समर्थन करती है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में गृह मंत्री ने देश की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
भारत की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किए जाने के बाद पाकिस्तान ने 48 घंटे के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। भारतीय हमले के तुरंत बाद पाकिस्तान के विमानन विभाग के अधिकारियों ने इस्लामाबाद और लाहौर के ऊपर हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया और उड़ानों को कराची की ओर मोड़ दिया।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद हालात को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अनौपचारिक आपात बैठक बुलाई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा नेता राहुल गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के अन्य नेता बैठक में शामिल हुए।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद बने हालात को देखते हुए सरकार ने 8 मई को सुबह 11 बजे संसद परिसर में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। उन्होंने सभी दलों के नेताओं से बैठक में शामिल होने की अपील भी की है।
भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे पीएम मोदी। पीएम ने राष्ट्रपति को पूरी सैन्य कार्रवाई की जानकारी दी।
भारतीय सेना ने अब्बास टेररिस्ट कैंप पर सटीक मिसाइल हमले की वीडियो जारी कर बताया है कि फिदायिन हमलावरों को तैयार करने वाले आतंकियों के ट्रेनिंग सेंटर को पूरी तरह तबाह कर दिया गया है।
भारत की ओर से लॉन्च किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद ब्रिटेन का बयान भी सामने आया है। ब्रिटेन ने कहा कि वह संवाद और तनाव कम करने की दिशा में भारत और पाकिस्तान दोनों का समर्थन करने के लिए तैयार है।
'ऑपरेशन सिंदूर' पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 'समाजवादी पार्टी आतंकवाद के खिलाफ सरकार के फैसले में उसके साथ है। हमें अपने सशस्त्र बलों पर पूरा भरोसा है। कुछ लोग कहते थे कि अब नए तरह का युद्ध है, इसमें सेना की जरूरत नहीं होगी। इसका परिणाम यह हुआ कि अग्निवीर जैसी अस्थायी व्यवस्था लागू हुई थी। अब वही लोग परंपरागत तरीकों को क्यों अपना रहे हैं?'
जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने सीमावर्ती क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति पर अधिकारियों के साथ आपातकालीन बैठक की।
भारतीय सेना ने PoJK के कोटली में अब्बास आतंकी शिविर पर हमले का वीडियो साझा किया। भारतीय सेना के अनुसार, कोटली में अब्बास आतंकी शिविर लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आत्मघाती हमलावरों के प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र था और इसमें 50 से अधिक आतंकवादियों के लिए महत्वपूर्ण प्रशिक्षण बुनियादी ढांचा था।
राष्ट्रपति भवन ने X पर पोस्ट किया, 'प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी।'
गृह मंत्री अमित शाह सीमावर्ती राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल के सीएम और लद्दाख के एलजी और जम्मू-कश्मीर के एलजी हिस्सा ले रहे हैं। (ANI)
शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, 'पहलगाम में कुछ दिन पहले आतंकवादियों ने निर्दोष पर्यटकों का धर्म पूछकर उनकी हत्या कर दी थी। कल हमारे सुरक्षा बलों ने उन आतंकवादियों को सबक सिखाया। पाकिस्तानी सेना के जनरलों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया। मैं भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना को सलाम करती हूं। आज पहलगाम हमले के पीड़ितों के परिवारों को न्याय मिला है।'
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद हिंदूवादी संगठन से जुड़े 2 लोग पाकिस्तानी एंबेसी के बाहर केक लेकर पहुंचे थे। इन लोगों का कहना था 'ऑपरेशन सिंदूर' सिंदूर की कामयाबी का जश्न मनाने के लिए पाकिस्तान एंबेसी के बाहर पहुंचे हैं। हालांकि पुलिस ने उनसे केक ले लिया है। (रिपोर्ट: कुमार सोनू)
दोपहर 2 बजे गृह मंत्री अमित शाह सीमावर्ती राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। 10 राज्यों के मुख्यमंत्री बैठक में शामिल होंगे। बैठक में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल के सीएम और लद्दाख के एलजी और जम्मू-कश्मीर के एलजी हिस्सा लेंगे। (ANI)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे है। प्रधानमंत्री 'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में राष्ट्रपति को जानकारी देंगे।
कांग्रेस ने आज दोपहर 3 बजे दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में सीडब्ल्यूसी की तत्काल बैठक बुलाई है।
'ऑपरेशन सिंदूर' पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, 'सेना ने जिस प्रकार से दबाव बनाकर सटीक और सही कार्रवाई की है, उसके लिए हमें सेना पर गर्व है। पूरे प्रदेश की जनता देश और सेना के साथ खड़ी है। पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ था, पर्यटकों की हत्या की गई, उसका जवाब सेना ने दिया है।'
संसदीय कार्य एवं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 'X' पर पोस्ट किया, 'सरकार ने 8 मई, 2025 को सुबह 11 बजे नई दिल्ली में संसद पुस्तकालय भवन, संसद परिसर में समिति कक्ष: G-074 में सर्वदलीय नेताओं की बैठक बुलाई है।'
'ऑपरेशन सिंदूर' पर NCP नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा, 'मैं भारतीय सेना को सलाम करता हूं। पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है।'
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर, भारत में रहकर पाकिस्तान का पक्ष लेने के आरोप में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। असम में अब तक इस तरह के मामलों में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या 45 हो गयी है। (PTI)
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर कहा, 'भारत ने 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया है। ये भारतीय सेना पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का सीधा संदेश है कि ये नया भारत अब सहने को तैयार नहीं है।' (ANI)
उत्तर प्रदेश के गोंडा में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा, 'यह बहुत जरूरी था। हमारे निर्दोष नागरिकों की हत्या करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देने का समय आ गया है। निर्दोष लोगों की हत्या, उनके परिवार के सामने की गई हत्या, इससे बड़ी कायरता क्या हो सकती है और उसके साथ यह कहना कि 'जाओ मोदी को संदेश दे दो' और हमने आज संदेश का जवाब दिया है।'
भाजपा सांसद कंगना रनौत 'ऑपरेशन सिंदूर' पर कहा, 'पीएम मोदी के साथ हम सबका मनोबल है जैसा की पीएम मोदी ने इस ऑपरेशन का नाम सिंदूर दिया है,हमारी बेटियां और माताओं के सामने उनके सुहागों को मारा गया है तो उनका बदला लिया जा रहा है। तो हम देश की कामयाबी की प्रार्थना करते हैं।'
'ऑपरेशन सिंदूर' पर दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, 'एक चुटकी सिन्दूर की कीमत आज आतंकी और उनके आकाओं को समझ आ गई होगी, उन्होंने कहा था कि जाकर मोदी को बता देना, आज मोदी ने बता दिया।'
'ऑपरेशन सिंदूर' पर शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने कहा, 'पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पूरे देश को यकीन था कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारे सशस्त्र बल पाकिस्तान और आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देंगे। आज सरकार ने करारा जवाब दिया है।'
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पीएम मोदी के आधिकारिक आवास 7, एलकेएम से रवाना हुए।
'ऑपरेशन सिंदूर' पर भाजपा नेता रविंदर रैना ने कहा, 'भारतीय सेना को पूरा देश सलाम करता है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों को तबाह कर दिया है।'
'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम देने के बाद हुई कैबिनेट मीटिंग खत्म हो गई है। अभी CCS की बैठक जारी है। (रिपोर्ट: इला काजमी)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 3 देशों का दौरा रद्द हो गया है। प्रधानमंत्री नॉर्वे, क्रोएशिया और नीदरलैंड्स के दौरे पर जाने वाले थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पहली बार राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, 'भारत ने मंगल ग्रह पर 2014 में पहली कोशिश में मंगल पर पहुंच कर इतिहास बनाया था।' पीएम ने चंद्रयान मिशन के बारे में बोलते हुए स्पेस के सेक्टर में भारत की तरक्की पर बात की।
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर कहा, 'ये घटना ने साबित कर दिया और उन लोगों पर करारा तमाचा है जो कहते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी जुमलेबाज हैं..ये साबित हो गया कि पीएम मोदी ने कहा था कि हम ऐसा कुछ करेंगे जिससे उन्हें समझ आ जाएगा और कार्रवाई हुई इसके लिए मैं पीएम मोदी और भारतीय सेना को धन्यवाद करता हूं।' (ANI)
'ऑपरेशन सिंदूर' पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि पाकिस्तान को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी और हम आतंकवाद का पूरी तरह से सफाया करेंगे। हमें अपनी फौज पर गर्व है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि आतंकवाद को मिट्टी में मिला देंगे और मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों पर प्रहार करके उनको ध्वस्त करने का काम किया है। मैं सबको बधाई देता हूं।'
'ऑपरेशन सिंदूर' पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, 'आज सरकार ने जो किया है, वह उचित प्रतिक्रिया है। मेरा मानना है कि सरकार को ऐसा करना जरूरी था। इस समय देश को एकजुट होना चाहिए।'
'ऑपरेशन सिंदूर' पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'मेरी जिम्मेदारी है कि यहां की हालात ठीक रहे और यहां के आम नागरिकों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े। हमारे अस्पताल ठीक से काम करे, एहतियात के तौर पर हमने बॉर्डर और LoC के नजदीक स्कूल और शिक्षा संस्था बंद किए गए हैं लेकिन बाकि जगह डर न फैले इसलिए जम्मू और श्रीनगर में हमने स्कूल बंद नहीं किए हैं। हालांकि श्रीनगर में हवाई अड्डा बंद है इसलिए डर की कोई जरूरत नहीं है लोगों को यहां से भागने की जरूरत नहीं है। जरूरी वस्तुओं की कोई कमी नहीं है, अस्पतालों के ब्लड बैंकों में सप्लाई की कोई कमी नहीं है। हाईवे यातायात के लिए खुला है।'
'ऑपरेशन सिंदूर' पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'जवाब देने का तरीका यही था कि पाकिस्तान में कोई नागरिक या मिलिट्री वाली जगह पर हमला नहीं किया जाए सिर्फ वो जगह पर हमला किया गया जहां आतंकी काम करते हैं जिन्होंने पिछले 30-35 साल जम्मू-कश्मीर में तबाही फलाई है उन्हें निशाना बनाया गया। शुरूआत वहां से हुई यहां से नहीं,अगर वे पहलगाम में हमले नहीं करते तो ये दिन नहीं आता...हमें पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब देना था। पहले हमारे पड़ोसी मुल्क को शांत होना पड़ेगा तब यहां से बंदूके नहीं चलेगी।'
विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, 'पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों को न्याय दिलाने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था। 9 आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाया गया और सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया।'
वीडियो में पाकिस्तान और PoJK में मुंद्रिके और अन्य आतंकवादी शिविरों पर कई हमले दिखाए गए हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, 'किसी भी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया और अब तक पाकिस्तान में किसी तरह की नागरिक क्षति की कोई खबर नहीं है।'
आतंकवादी स्थल मरकज सुभान अल्लाह, बहावलपुर, पाकिस्तान, जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय, भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा निशाना बनाया गया।
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, '25 अप्रैल को UNSC की प्रेस वक्तव्य में TRF के संदर्भ को हटाने के लिए पाकिस्तान के दबाव पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। पहलगाम आतंकी हमले की जांच से पाकिस्तान के साथ आतंकवादियों के संपर्क उजागर हुए हैं।'
सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'रात 1:05 से 1:30 बजे तक स्ट्राइक हुई थी। बहावलपुर में बिलाल कैंप को ध्वस्त किया गया। आतंकी डेविड हेडली की ट्रेनिंग वाला कैंप भी ध्वस्त किया गया।'
सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर जानकारी देते हुए कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देते हुए खास ध्यान दिया गया कि इसमें नागरिकों को कोई नुकसान न पहुंचे। सबसे पहले मुजफ्फराबाद में स्थित सवाई नाला कैंप को उड़ाया गया।'
कर्नल सोफिया कुरेशी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर जानकारी देते हुए कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए विभत्स आतंकी हमले के शिकार मासूमों एवं उनके परिजनों को न्याय देने के लिए लॉन्च किया गया। इस कार्रवाई में 9 आतंकी कैंपों को लक्षित कर बर्बाद किया गया। पाकिस्तान में पिछले 3 दशकों से आतंकी ढांचे का निर्माण हो रहा है। ये पाकिस्तान और PoK दोनों में फैले हैं।'
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, 'साजिशकर्ताओं को न्याय के कटघरे में लाना जरूरी था। भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के अपने अधिकार का इस्तेमाल किया। आतंकवादियों के आकाओं को भी सजा मिली है।'
किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारत-पाकिस्तान सीमा पर सभी वायु रक्षा इकाइयों को सक्रिय कर दिया गया है: रक्षा अधिकारी (ANI)
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, 'पहलगाम हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता रही है। हमले के पीछे सांप्रदायिक दंगा भड़काने की भी मंशा थी। पहलगाम हमले के आतंकियों की पहचान हो चुकी है।'
विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पाकिस्तान आतंकियों की पनाहगाह बना हुआ है, और आतंकी यहां सजा पाने से बचे रहते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि पाकिस्तान की तरफ से FATF को भी गुमराह किया जाता रहा है।
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी डिटेल में आतंकियों द्वारा किए गए कुकृत्यों के बारे में जानकारी दी जा रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों को कायरतापूर्वक मारा गया, जिनमें एक नेपाली नागरिक था।
'ऑपरेशन सिंदूर' पर सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को कर्नल सोफिया कुरेशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह संबोधित कर रही हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पीएम मोदी के आधिकारिक आवास 7, एलकेएम के लिए रवाना हुए।
'ऑपरेशन सिंदूर' पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'मैं सेनाओं और प्रधानमंत्री मोदी का साधुवाद करती हूं कि उनकी निर्णायक शक्ति ने देश के 140 करोड़ भारतीयों को सम्मान दिलाया। पूरे भारत में एक संतोष की अनुभूति महसूस की जा रही है कि अगर कोई भारत को किसी भी तरह से छेड़ने की कोशिश करेगा तो हमारी सेनाएं और सरकार उसको छोड़ेगी नहीं।'
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर कहा, 'मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद करता हूं, और हमारे सशस्त्र बलों को भी धन्यवाद देता हूं उन्होंने पूरे देशवासियों के अंदर जो गुस्सा था और आतंकियों के खिलाफ बदले की भावना थी उसका जवाब दिया है। उन्होंने आतंकवादियों और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया है। ये तो ट्रेलर है लेकिन फिल्म अभी बाकी है। ये ऑपरेशन पीएम मोदी के नेतृत्व में हुआ है।'
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रधानमंत्री मोदी के आधिकारिक आवास 7, LKM के लिए रवाना हुए।
'ऑपरेशन सिंदूर' पर वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा, 'मैं सेना, वायुसेना और नौसेना को बधाई देता हूं। मैं इसे अंजाम देने के लिए सरकार को भी बधाई देता हूं।'
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने बुधवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने वहीं चोट की जहां (दुश्मन को) दर्द हो। कुमार ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर - सटीक, निर्दयी और निर्मम। जब भारत हमला करता है, तो यह तीव्र और तय होता है। हमारी सेना ने वहीं चोट की जहां उसे दर्द हो। पहलगाम के शहीदों का बदला लिया गया। भारत से पंगा लोगे तो कीमत चुकाओगे। अपने वीरों पर गर्व है! मेरा भारत महान।’
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर कहा, 'मैं देश की तरफ से भारतीय सेना और भारत का नेतृत्व कर रहे पीएम मोदी को धन्यवाद करना चाहता हूं कि भारतीय सेना ने कल पहलगाम आतंकी हमले का कड़ा जवाब दिया है। ये बहुत प्रशंसा का विषय है। भारत ने आज दिखा दिया कि अगर भारत के खिलाफ किसी ने साजिश रची तो हम उसको जवाब देने में समय भी नहीं लगाएंगे।'
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान नई दिल्ली में साउथ ब्लॉक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठकर उन्हें 'ऑपरेशन सिंदूर' की जानकारी दे रहे हैं।
'ऑपरेशन सिंदूर' पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, 'हम भारतीय सेना को धन्यवाद करते हैं। सरकार जो कहती है वो करती है। दुनिया के तमाम देशों ने भारत का साथ दिया। पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर हमले हुए हैं और उनको ध्वस्त किया गया है।'
कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए एन रामचंद्रन की बेटी आरती ने बुधवार को भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इससे जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को कुछ तो राहत मिलेगी। उन्होंने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी शिविरों पर मिसाइल हमलों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय सेना और केंद्र सरकार को ‘सलाम’ किया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह 10.30 बजे होने वाले 'ऑपरेशन सिंदूर' पर मीडिया ब्रीफिंग से पहले अपने आवास से रवाना हुए।
दिल्ली में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों तथा अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी पहले से ही हाई अलर्ट पर है और बुधवार को शाम चार बजे कई एजेंसियां 'मॉक ड्रिल' करेंगी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाते हुए किए गए मिसाइल हमलों के लिए बुधवार को सरकार की सराहना की और सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा कि भारत की इस कार्रवाई के बाद टकराव को और बढ़ाए जाने को उचित नहीं ठहराया जा सकता।
उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने ट्वीट किया, 'आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सेना के लक्षित हमले 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस की सभी क्षेत्रीय इकाइयों को रक्षा इकाइयों के साथ समन्वय करने और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा मजबूत करने का निर्देश दिया गया है।'
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर कहा, 'पहलगाम हमले का बदला आज भारत ने ले लिया है। आज देश के हर नागरिक के मन-मस्तिष्क में एक ही नारा गूंज रहा है जय हिंद, जय हिंद की सेना। हमारी सेना ने पाकिस्तान के आम आदमी को क्षति नहीं पहुंचाई है ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना, भारत सरकार विशेष रूप से पीएम मोदी, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री पूरी भारत सरकार को हृदय से बधाई और शुभकामनाएं। आपने जो कहा वो कर दिखाया और दुनिया को बता दिया कि छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं।'
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने केंद्र शासित प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में स्थिति का जायजा लिया। उपराज्यपाल ने कहा, 'मैं स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहा हूं और सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। मैंने डीसी को संवेदनशील क्षेत्रों से ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने और भोजन, आवास, चिकित्सा और परिवहन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। हम हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।'
एलजी ने कहा, "मैं स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा हूं और सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। मैंने डीसी को संवेदनशील क्षेत्रों से ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने और उनके लिए भोजन, आवास, भोजन, चिकित्सा और परिवहन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। हम हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।"
भारतीय सेना की प्रेसवार्ता में आंशिक देरी की गई है। अब इसे 10 बजे की बजाय 10.30 बजे किया जाएगा। भारतीय सेना पाकिस्तान में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर पर ब्रीफिंग देगी।
पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले के बाद इजरायल का बड़ा बयान सामने आया है। इजरायल ने कहा है कि भारत को अपनी रक्षा का अधिकार है, हम उसके साथ खड़े हैं।
पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद राजस्थान के जैसलमेर में भी सरकारी और गैर सरकारी सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया।
पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मां आशा नरवाल ने कहा, "मेरा पूरा परिवार मोदी साहब के साथ है, जिन्होंने आज बदला लिया है। मैं सशस्त्र बलों के जवानों से कहना चाहती हूं कि वे आगे बढ़ते रहें। आज उन सभी को श्रद्धांजलि दी गई है, जिन्होंने अपनी जान गंवाई।"
पहलगाम आतंकी हमले में पर्यटकों को बचाने की कोशिश करते हुए मारे गए स्थानीय निवासी सैयद आदिल हुसैन शाह के पिता हैदर शाह ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद कहा, "हमें खुशी है कि मेरे बेटे सहित पहलगाम के 26 पीड़ितों की हत्या का बदला लिया गया है। मैं सरकार को धन्यवाद देता हूं।"
आतंकी ठिकानों के तबाह होने के बाद पाकिस्तान में मोदी के नाम की दहशत फैल गई है। कई जगहों पर पीएम मोदी का नाम लेकर वहां की जनता अपना खौफ जाहिर कर रही है।
पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारत के मिसाइल हमले के बाद पाकिस्तान ने सीमा से लगे कच्छ, बनासकांठा सीमा पर थट्टा, बादिन, सुजावल, गोलारची, थारपारकर, इस्लामकोट और नगरपारकर में पाक सेना व पाक रेंजर्स की तैनाती बढ़ा दी गई है। पिछले कुछ घंटों में लगातार सीमा पर हलचल देखी गई है।
पहलगाम हमले का बदला लेने के बाद भारतीय सेना ने LoC पर भी तबाही मचा दी है। पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन का सेना कड़ा जवाब दे रही है।
पाकिस्तान में अब तक आतंक के 9 बड़े अड्डे ध्वस्त किए गए हैं, जहां आतंकियों को ट्रेनिंग देने और हमले को अंजाम दिए जाने का काम किया जाता था। भारत ने जैश, लश्कर और हिजबुल मुजाहिद्दीन के ठिकानों को उड़ा दिया है।
पाकिस्तान में आतंकियों से बदला लेने के लिए "ऑपरेशन सिंदूर" का नाम पीएम मोदी ने दिया था। इसे सेना ने माना भी था। इसके बाद पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमले की योजना बनाई गई।
पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि आतंकवाद के मुद्दे पर दुनिया को जीरो टोलरेंस दिखानी होगी।
पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमले में 100 से ज्यादा आतंकवादी हुए ढेर
ये आतंकी ठिकाने भी हुए तबाह
पाकिस्तान में इन आतंकी ठिकानों के नष्ट होने से खलबली
प्रयागराज में लोगों ने फोड़े जश्न में पटाखे।
भारत के ब्रिगेड हेडक्वार्टर पर पाकिस्तानी हमले की खबर झूठी है। पाकिस्तान किसी और देश को पुराना वीडियो शेयर कर रहा है। पीआईबी ने पाकिस्तान के दावे को झूठा बताया है।
पाकिस्तान की मीडिया और सोशल मीडिया भारत के बारे में झूठी खबर फैला रहा है कि राफेल को मार गिराया गया, लेकिन भारत के राफेल विमान पाकिस्तान में घुसे ही नहीं। भारतीय सेना ने साफ किया है कि राफेल विमानों ने एलओसी क्रॉस नहीं किया है। अपनी सीमा में रहकर हमला किया है। भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया है। इसलिए पाकिस्तान के अफवाहों पर भरोसा नहीं करें।
मुंबई के एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, "हमारा खून खौल रहा है और पाकिस्तान के खिलाफ और भी बड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। हम प्रधानमंत्री मोदी और देश के साथ खड़े हैं।"
मुंबई के एक पूर्व सैनिक ने कहा, "पाकिस्तान को सबक सिखाना जरूरी था...खुद की सुरक्षा करना सीखने के लिए मॉक ड्रिल जरूरी है।"
#PahalgamTerroristAttack में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी की पत्नी ने कहा, "मैं अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं। मेरे पूरे परिवार को उन पर भरोसा था और जिस तरह से उन्होंने (पाकिस्तान को) जवाब दिया, उसने हमारे भरोसे को कायम रखा है। यही मेरे पति को सच्ची श्रद्धांजलि है। मेरे पति आज जहां भी होंगे, उन्हें शांति मिलेगी।"
पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए संतोष जगदाले की पत्नी प्रगति जगदाले ने कहा, "आतंकवादियों ने जिस तरह हमारी बेटियों के मुंह का सिंदूर मिटाया, उसके बाद यह करारा जवाब है... इस ऑपरेशन का नाम सुनते ही मेरी आंखों में आंसू आ गए। मैं सरकार का तहे दिल से शुक्रिया अदा करती हूं..
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देर रात पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर चलाए जाने के बाद तीनों सेना प्रमुखों से बात की और स्थिति पर चर्चा की।
पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला करने के बाद पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिवारजनों ने पीएम मोदी को सलाम किया है। परिवारजनों ने पाकिस्तान से बदला लेने के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया है।
आज सुबह 10 बजे भारतीय सेना पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमले की पूरी ब्रीफिंग देगी।
जब भारत सो रहा था, देश की सेना पहलगाम आतंकी हमले के बदले पाकिस्तान में मिसाइल बरसा रही थी। पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैय्यबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन के अड्डे को तबाह कर दिया गया।
1971 के बाद भारत ने पाकिस्तान में सबसे बड़ा हमला किया
06-07 मई 2025 की रात पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक होने के बाद पाक आर्मी जम्मू-कश्मीर के सामने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार चौकियों से तोपखाने से गोलाबारी कर रही है। भारतीय सेना उचित तरीके से जवाब दे रही है।
राजस्थान के जैसलमेर सरहद पर पाकिस्तान पन्नो अकील में जबरदस्त हलचल है। पहले से इस पोस्ट में एक डिवीज़न तैनात है। सैन्य हलचल का इनपुट मिला है। इसके बाद यहां सेना की तैनाती बढ़ा दी है।
पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ दिया है। इससे बौखलाया पाकिस्तान अब एलओसी पर तोपों से हमला कर रहा है। भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
पाकिस्तान में हमले के लिए भारत ने पिनाका रॉकेट का भी इस्तेमाल किया है। इसका परीक्षण अभी 2 दिन पहले ही किया गया था। इसकी मारक क्षमता 90 किलोमीटर तक है।
भारतीय सेना के हमले में पाकिस्तान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की संभावना है। भारत ने लश्कर, जैश और हिजबुल के सभी प्रमुख ठिकानों को हमले में तबाह कर दिया है।
पीएम मोदी ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिलते लाइव देखते रहे। उन्होंने पूरे ऑपरेशन की मॉनीटरिंग की।
भारत ने पाकिस्तान में हमले के लिए LMS ड्रोन का भी इस्तेमाल किया
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में 5 आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया है।
पाकिस्तान ने 24 जगहों पर भारत के स्ट्राइक की बात मानी। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 शहरों में कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया है।
पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद LoC और राजस्थान के बॉर्डर पर निगरानी कर रहे भारतीय फाइटर जेट। सीमा क्षेत्र के इलाकों को खाली कराया गया।
पाकिस्तान के बरनाला आतंकी कैंप को भी सेना ने हमले में उड़ा दिया है। इसका इस्तेमाल पाकिस्तान आतंकियों को ट्रेनिंग देने के लिए करता था।
पाकिस्तान में हमले के बाद राजस्थान बॉर्डर पर हलचलें तेज हो गई हैं। भारत के लड़ाकू विमान लगातार उड़ान भर रहे हैं।
जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कैंप पर भारत ने सुसाइड ड्रोन का इस्तेमाल किया
भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमला का बदला ले लिया है। इसके बाद से पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। भारत ने पाकिस्तान के ज्यादातर सभी आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है।
लश्कर-ए-तैय्यबा को कोटली आतंकी कैंप भी भारत के हमले में तबाह
पाकिस्तान के बरनाला आतंकी अड्डे को भी सेना ने उड़ाया
भारत के हमले में हिजबुल मुजाहिद्दीन का कैंप भी तबाह हो गया है। हिजबुल के ट्रेनिंग कैंप मेहमूना को भारतीय सेना ने हमले में उड़ा दिया है।
लश्कर के जिस ठिकाने पर भारत ने हमला किया, वह लाहौर से 30 किमी दूर है। यह 1990 से ही लश्कर का मुख्यालय है। पाकिस्तान के खूंखार आतंकी हाफिज सईद ने यहीं से भारत के मुंबई में 26/11 हमले की आतंकी साजिश रची थी।
पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद उत्तर भारत के ज्यादातर हवाई अड्डे बंद किए गए हैं। अगले आदेश तक उड़ानें बंद रहेंगी।
भारतीय सेना ने एलओसी पर सटीक हथियारों से निशाना साधा
पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमले के लिए राफेल ने स्कैल्प मिसाइल का इस्तेमाल किया
राफेल ने भारत की सीमा में ही रहकर पाकिस्तान पर मिसाइल हमला किया
भारत के मिसाइल हमेल में पाकिस्तान ने अब कम से कम 30 आतंकियों के मारे जाने की बात मान ली है।
भारत की ओर से पाकिस्तान के 2 फाइटर जेट को मार गिराने की खबर सामने आ रही है। इसमें एक एफ-16 है और दूसरे जेएफ-17 को मार गिराया गया है। दोनों पाकिस्तानी फाइटर को एलओसी के पास ढेर कर दिया गया।
पाकिस्तान ने भारत के हमले में 20 आतंकियों के मारे जाने की बात मानी
आतंकी हाफिज सईद के ठिकानों पर भारतीय सेना ने 6 मिसाइलें गिराई
पाकिस्तान पर हमले के लिए राफेल फाइटर जेट का भी इस्तेमाल हुआ
पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक के बाद भारत-पाकिस्तान के सीमा क्षेत्र से जुड़े शहरों को उड़ान भरने वाली ज्यादातर फ्लाइटें प्रभावित हुई हैं। ज्यादातर को कैंसिल कर दिया गया है। इनमें श्रीनगर, जम्मू, लेह, धर्मशाला, अमृतसर, चंड़ीगढ़ इत्यादि शहरों की उड़ानें प्रभावित हुई हैं।
भारत ने अपने हवाई यात्रियों के लिए खास सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत कई फ्लाइट कैंसिल भी की गई है। श्रीनगर की सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।
अमेरिका में भारतीय दूतावास ने कहा कि उम्मीद थी कि पाकिस्तान आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा, लेकिन इसके बजाय उसने इनकार कर दिया।
श्रीनगर की सभी नागरिक उड़ानों को आगामी आदेश तक के लिए रद्द किया गया
भारत में कई आतंकी हमलों को अंजाम देने वाले लश्कर और जैश के आतंकियों को निशाना बनाकर यह हमला किया गया है।
भारतीय सेना ने कहा कि पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक के लिए नेवी के ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया।
भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के बाद ऑपरेशन सिंदूर को पूरी तरह सफल बताया है। इस स्ट्राइक में ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया।
हमले के बाद भारतीय सेना ने कहा-हमारा मकसद पड़ोसी देश से युद्ध का नहीं, हमने सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया
आतंकी ठिकानों पर हमले से बौखलाया पाकिस्तान, कहा-भारत ने छेड़ा युद्ध
आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद पाकिस्तान बिलबिला उठा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा है कि भारत ने पाक की संप्रभुता का उल्लंघन किया है। यह एक तरीके से युद्ध छेड़ने जैसा है।
पीएम आवास में बैठकर पीएम मोदी कर रहे थे ऑपरेशन को मॉनीटर
पाकिस्तान के आंतकी ठिकानों पर ऑपरेशन की अजीत डोवल दे रहे थे पीएम मोदी को लगातार अपडेट
एनएसए अजीत डोवल लगातार ऑपरेशन के दौरान पीएम मोदी के संपर्क में थे
पीएम मोदी ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर चलाए गए "ऑपरेशन सिंदूर" की पूरी मॉनीटरिंग की
पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की स्ट्राइक के बाद पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के पिता ने कहा-मेरे बेटे की आत्मा को अब शांति मिलेगी
पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी के पिता ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। 22 अप्रैल को हुए इस आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे।
भारत ने अपनी ही जमीन से पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर मिसाइल दागी
भारतीय सेना ने कहा कि उसने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमले के लिए एडवांस Weapons का इस्तेमाल किया।
भारतीय सेना ने बताया कि पाकिस्तान में भारत का कोई फाइटर जेट नहीं घुसा। भारत की जमीन से पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया।
ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय नौसेना भी रही शामिल
भारतीय सेना ने बताया है कि देश की जमीन से ही पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया
भारतीय सेना ने पाकिस्तान के बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के 30 आतंकवादियों को मिट्टी में मिला दिया है।
पाकिस्तान के पंजाब में इंटरनेट बंद किया गया
पाकिस्तान के बहावलपुर में की गई भारतीय सेना की स्ट्राइक में कम से कम 30 आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है।
पाक के आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद यूएन ने भारत-पाकिस्तान से अधिकतम संयम बरतने का आह्वान किया
भारत ने सऊदी अरब और ब्रिटेन को भी पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमले की जानकारी दी
अमेरिका-रूस समेत सभी सहयोगी देशों को भारत ने दी पाक में आतंकी ठिकानों पर हमले की जानकारी
भारत की स्ट्राइक से पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हुई भारी तबाही
भारतीय सेना और एयरफोर्स ने मिलकर "ऑपरेशन सिंदूर" को पूरा किया
भारत ने एलओसी पर एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव किया
पाकिस्तानी सेना पर निशाना नहीं लगाया- अजीत डोवल
NSA अजीत डोवल का बड़ा बयान, भारत ने केवल आतंकी ठिकाने उड़ाए
भारतीय सेना ने कहा-हमारी कार्रवाई सटीक और लक्षित रही, किसी नागिरक या सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया
पाकिस्तान का लाहौर और सियालकोट एयरपोर्ट बंद किया गया
भारतीय वायुसेना ने शुरू किया हवाई अभ्यास
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने भारत के हमले को कायराना बताया है। शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान को भारत द्वारा थोपे गए इस युद्ध कृत्य का पुरजोर जवाब देने का पूरा अधिकार है और उसे पुरजोर जवाब दिया जा रहा है।
पाकिस्तान का विमान भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था, जिसे सीमा पर ढेर कर दिया गया
जम्मू-कश्मीर के पैंपोर में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी फाइटर जेट को ध्वस्त किया
भारत ने पाकिस्तान का फाइटर जेट मार गिराया
भारतीय सेना के हमले के बाद पाकिस्तान के सभी एयरपोर्ट बंद किए गए
पाकिस्तान पर हमले के बाद भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अमेरिकी एनएसए से बात की
भारतीय सेना ने पीओके के धामोल, कोटली और मुजफ्फराबाद में भी बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक
पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत की तीनों सेनाएं अलर्ट पर हैं। एयर डिफेंस सिस्टम के एक्टिवेट कर दिया गया है।
भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर ट्रंप ने कहा, हमने इसके बारे में अभी-अभी तब सुना जब हम ओवल के दरवाज़े से अंदर जा रहे थे। मुझे लगता है कि लोगों को कुछ अंशों के आधार पर पहले से पता था कि कुछ होने वाला है। वे (भारत-पाकिस्तान) लंबे समय से लड़ रहे हैं। वे कई दशकों से लड़ रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि यह बहुत जल्दी खत्म हो जाएगा"
भारतीय सेना के हमले के बाद एलओसी पर पाकिस्तान ने गोलाबारी तेज कर दी है। भारतीय सेना पाकिस्तान की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
भारतीय सेना के हमले के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इमरजेंसी बैठक बुलाई
भारतीय सेना के हमले के बाद इस्लामाबाद में मची बड़ी भगदड़
कश्मीर के हवाई अड्डों को हाई अलर्ट पर रखा गया
मुरीदके कैंप में भी बड़ी संख्या में आतंकियों की मौत हुई है।
पाकिस्तान के बहावलपुर में बड़ी संख्या में मारे गए आतंकी
भारतीय सेना के हमले के बाद पाकिस्तान ने अपने नागरिकों को एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों को घरों के अंदर रहने को कहा गया है।
भारतीय सेना ने मंगलवार की रात 1.28 से 1.32 बजे के बीच पाकिस्तान पर यह मिसाइल हमला किया है।
भारत-पाकिस्तान के बार्डर पर सेना ने एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिवेट कर दिया है। पाकिस्तान के जवाबी हमले का सामना करने के लिए भारतीय सेना अलर्ट
लश्कर-ए-तैय्यबा के हेडक्वार्टर पर 4 मिसाइल दागी गई
भारतीय सेना के हमले में अहमदपुर में पाकिस्तानी आतंकियों के ठिकाने तबाह हुए।
भारत ने पाकिस्तान पर उसकी कल्पान से बड़ा मिसाइल हमला किया है। इसमें पाकिस्तान के सभी प्रमुख आतंकी ठिकाने तबाह हो गए हैं।
भारतीय सेना ने मुरीदके में लश्कर का ठिकाना तबाह कर दिया है।
भारतीय सेना ने पाकिस्तान के रावलकोट में भी मिसाइल हमला किया है।
भारतीय सेना ने लश्कर के मुख्यालय को भी उड़ा दिया है।
भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और खूंखार आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया है।
मुद्रिके, बहावलपुर, पीओके, मुजफ्फराबाद और कोटली में बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक
भारतीय सेना ने जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के ठिकानों पर भारत ने बड़ा हमला किया है। इन आतंकी संगठनों के ठिकाने तबाह हो गए हैं।
भारतीय सेना के अनुसार पाकिस्तान के आतंकी हाफिज सईद और मसूद अजहर का ठिकाना भी तबाह कर दिया गया है।
भारत ने पाकिस्तान में खूंखार आतंकी मसूद अजहर और हाफिज सईद के ठिकानों को भी मिसाइल हमले में उड़ा दिया है। अन्य ब्यौरा आना बाकी है।
भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खूंखार आतंकी हाफिज सईद के ठिकाने को भी ध्वस्त कर दिया है।
भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकी मसूद अजहर के ठिकाने पर भी हमला किया है।
किस्तान के डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि कश्मीर में आतंकवादी हमले के मद्देनजर दोनों देशों के बीच तीव्र तनाव के बीच भारत ने कोटली, बहावलपुर और मुजफ्फराबाद में मिसाइल हमले किए, जो एक "कायरतापूर्ण हमला" है
पाकिस्तान पर हमले के बाद भारतीय सेना का ट्वीट , "Justice is Served, Jai Hind"
पाकिस्तान के साथ ही साथ पीओके में भी कई जगहों पर धमाकों की आवाज सुनाई दी है। ऐसा माना जा रहा है कि भारत ने पीओके में भी सर्जिकल स्ट्राइक की है। आधिकारिक पुष्टि पीओके के लिए होना बाकी है।
भारत ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए हैं। ये हमला मिसाइल के जरिये किया गया। भारत ने की सर्जिकल स्ट्राइक करने की पुष्टि की है।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक करने की आधिकारी पुष्टि की है। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करके पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर चलाने की पुष्टि की है।
भारत ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है। "ऑपरेशन सिंदूर" के तहत ये हमला किया गया है। भारतीय सेना ने स्ट्राइक करने की आधिकारी पुष्टि की।
पाकिस्तान मीडिया के हवाले खबर है कि भारत ने पाकिस्तान में 4 जगहों पर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। भारतीय सेना ने मिसाइल हमला किया है।
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत ने इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के संयुक्त बयान को दृढ़ता से खारिज कर दिया है। बता दें कि ओआईसी ने पहलगाम आतंकी हमले के सीमा पार संबंधों को मानने से इनकार कर दिया था। भारत ने कहा कि ओआईसी ने ऐसा पाकिस्तान के कहने पर किया। भारत निजी मामलों में ओआईसी के हस्तक्षेप को पूरी तरह खारिज करता है।
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बुधवार को ‘मॉक ड्रिल’ करने जा रहा है। भारत की ऐसी तैयारी को देखकर पाकिस्तान में दहशत दो गुनी बढ़ गई है। पाकिस्तान को अब पूरा यकीन हो गया है कि इस बार भारत बड़ा हमला करेगा। राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूल प्रमुखों को आपात स्थिति में विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने का निर्देश दिया और विद्यालयों को यह समझने में मदद करने के लिए एक वीडियो साझा किया गया कि उचित ‘मॉक ड्रिल’ कैसे की जाए।
संपादक की पसंद