1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत के खतरनाक जंगी जहाज जाएंगे ग्रीस! पाकिस्तान के दोस्त तुर्की की बढ़ेगी मुश्किल, जानिए पूरा मामला

भारत के खतरनाक जंगी जहाज जाएंगे ग्रीस! पाकिस्तान के दोस्त तुर्की की बढ़ेगी मुश्किल, जानिए पूरा मामला

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Apr 14, 2023 01:57 pm IST,  Updated : Apr 14, 2023 03:10 pm IST

इंडिया और ग्रीस के बीच आने वाले कुछ दिनों में संयुक्त सैन्याभ्यास होना है। इस सैन्याभ्यास को लेकर रक्षा विशेषज्ञ न सिर्फ राजनयिक बल्कि सैन्य स्तर पर भी ग्रीस के कई दूसरे देशों के साथ रिश्ते विकसित होने के तौर पर देख रहे हैं।

भारत के खतरनाक जंगी जहाज जाएंगे ग्रीस! पाकिस्तान के दोस्त तुर्की की बढ़ेगी मुश्किल, जानिए पूरा मामला- India TV Hindi
भारत के खतरनाक जंगी जहाज जाएंगे ग्रीस! पाकिस्तान के दोस्त तुर्की की बढ़ेगी मुश्किल, जानिए पूरा मामला Image Source : FILE

पाकिस्तान के दोस्त तुर्की को इस बात से झटका लग सकता है कि भारत के जंगी जहाज ग्रीस जा सकते हैं। दरअसल भारत और ग्रीस जिसे यूनान देश भी कहा जाता है, दोनों देशों के बीच रणनीति सहयोग का आगाज हो चुका है। इससे तुर्की की मुश्किल बढ़ सकती है। तुर्की वही है, जिसकी भारत ने भूकंप के बाद काफी हेल्प की थी, लेकिन संयुक्त राष्ट्र में इसके बावजूद पाकिस्तान का पक्ष लिया और तुर्की ने कश्मीर मुद्दे पर भारत के खिलाफ बयान दिया था। ऐसा वह पहले भी करता आया है। ऐसे में भारत के जंगी जहाज के ग्रीस के सहयोग के लिए जाने की संभावनाओं के बीच तुर्की की टेंशन बढ़ गई है।

इंडिया और ग्रीस के बीच आने वाले कुछ दिनों में संयुक्त सैन्याभ्यास होना है। इस सैन्याभ्यास को लेकेर रक्षा विशेषज्ञ न सिर्फ राजनयिक बल्कि सैन्य स्तर पर भी ग्रीस के कई दूसरे देशों के साथ रिश्ते विकसित होने के तौर पर देख रहे हैं। 

ग्रीेस के लिए बीते 27 मार्च को ही मिराज  2000 जंगी जहाज के साथ ग्रीस की वायुसेना के दो लड़ाकू विमानों 2एफ 4ई लड़ाकू विमानों ने अभ्यास किया था। ग्रीस ने कहा था कि मित्र देशों के साथ सैन्य संबंध मजबूत करने के उद्देश्य से ये युद्धभ्यास किया गया है। 

 इस युद्धाभ्‍यास को श्गीताश् नाम दिया गया था। अब एक और युद्धाभ्‍यास आयोजित हो रहा है जिसे श्हिनोचोस 23श् में नाम दिया गया है। इस युद्धाभ्‍यास में पहली बार आईएएफ की भागीदारी के साथ रक्षा संबंधों को और मजबूत किया जाएगा। इस अभ्यास को ‘गीता‘ नाम दिया गया। अब एक और युद्धाभ्‍यास आयोजित हो रहा है जिसे ‘हिनोचोस 23‘ में नाम दिया गया है। इस  जंगी अभ्यास में पहली बार भारतीय वायुसेना की भागीदारी के साथ रक्षा संबंधों को और मजबूत किया जाएगा।

भारत और ग्रीस के बीच होने वाला अभ्यास ग्रीक वायु सेना और रक्षा मंत्रालय के ग्रीक एयर टैक्टिक्स सेंटर के नेतृत्व में पूरा किया जाएगा। यह ज्‍वॉइन्‍ट एक्‍सरसाइज 18 अप्रैल से 28 अप्रैल तक चलेगा। यह पहला मौका होगा जब भारतीय वायुसेना सैन्याभ्यास के लिए ग्रीस जाएगी।  बताया जा रहा है कि दोनों देश स्‍पेशल ऑपरेशन यूनिट्स या फिर वॉरशिप्‍स के साथ ज्‍वॉइन्‍ट ट्रेनिंग के बारे में भी सोच सकते हैं। 

यह युद्धाभ्‍यास भारत और ग्रीस के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करेगा। वहीं तुर्की के लिए टेंशन बढ़ाने वाला साबित होगा। दरअसल, तुर्की, ग्रीस के कुछ इलाकों पर अपना हक जताता है। ऐसे में उसे भारत और ग्रीस के जॉइंट सैन्याभ्यास से जरूर मिर्ची लग सकती है। इस अभ्यास में इंडियन एयरफोर्स के जंगी जेट सुखोई 30 और ग्रीक एयरफोर्स के एफ 16 और राफेल आसमान में गरजते हुए नजर आएंगे।

Also Read: 

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अटार्नी जनरल ने की पूछताछ, धोखाधड़ी के मामले में बयान दर्ज

इस यूरोपीय देश ने पाकिस्तान में अनिश्चितकाल के लिए बंद किया अपना दूतावास, बताया ये कारण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश