1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में आया भीषण भूकंप, 46 की मौत, 300 से ज्यादा लोग घायल

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में आया भीषण भूकंप, 46 की मौत, 300 से ज्यादा लोग घायल

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Nov 21, 2022 02:50 pm IST,  Updated : Nov 21, 2022 03:30 pm IST

इंडोनेशिया में 5.4 की तीव्रता के भूकंप ने सबको हिलाकर रख दिया है। इस भूकंप से कई मौतें हुई हैं और 300 लोग घायल हैं। शुक्रवार को भी इंडोनेशिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई थी।

Indonesia Earthquake- India TV Hindi
इंडोनेशिया में आया भूकंप Image Source : INDIA TV

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में भीषण भूंकप आया है। इस भूकंप की वजह से 46 लोगों की मौत की खबर है और 300 से ज्यादा लोग घायल हैं। स्थानीय अधिकारी का हवाला देते हुए एएफपी ने ये जानकारी दी है। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई है। ये भूकंप इतना तेज था कि शहर की बड़ी-बड़ी इमारतें हिल गईं और लोग अपने घर और ऑफिसों से बाहर की तरफ भागने लगे। इससे पहले शुक्रवार को भी इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भूकंप आया था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई थी। इसकी गहराई 20 किमी जमीन के अंदर थी।

इंडोनेशिया की लोकल मीडिया के मुताबिक, भूकंप से चिआनजूर में कई इमारतें और उनकी छतों को नुकसान पहुंचा है। यहां के मौसम विभाग का कहना है कि नागरिक सावधानी रखें क्योंकि इस इलाके में भूकंप के और झटके भी महसूस किए जा सकते हैं। इसलिए लोग इमारतों से दूर रहें। कहा ये भी जा रहा है कि इस भूकंप की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई लोग मलबे में दबे हो सकते हैं और कई लोगों को फ्रैक्चर हुआ है। 

दुनिया में हर साल आते हैं करीब 20 हजार भूकंप

बता दें कि हर साल दुनिया में करीब 20 हजार भूकंप आते हैं। लेकिन उनकी तीव्रता इतनी ज्यादा नहीं होती कि भारी नुकसान हो। नेशनल अर्थक्वेक इंफोर्मेशन सेंटर इन भूकंप को रिकॉर्ड करता है। जानकारी के मुताबिक, 20 हजार में से केवल 100 भूकंप ऐसे होते हैं जिनसे नुकसान होता है। अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा देर तक रहने वाला भूकंप हिंद महासागर में 2004 में आया था। ये भूकंप 10 मिनट तक महसूस किया गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश