Iran US War: ईरान से जंग लड़ रहे अमेरिका के लिए बीते 24 घंटे सबसे भारी पड़े हैं। ईरान ने इस दौरान अमेरिका के सबसे ताकतवर 5वीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट F-35 से लेकर, F-15, अटैक जेट, कई हेलीकॉप्टर को मार गिराया है। इसमें अभी कुछ घंटे पहले कुवैत में ईरान द्वारा ढेर किया गया अमेरिका का चिनूक हेलीकॉप्टर भी शामिल है। ईरान के इस रौद्र रूप देखकर अमेरिकी सेना में हड़कंप मच गया है।
ईरान ने अमेरिका को पहुंचाया ऐतिहासिक नुकसान
अमेरिकी और अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर बीते 24 घंटे में ईरान ने अमेरिका के 2 F-15E स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट को खुजिस्तान या कोहगिलुयेह प्रांत में मार गिराया गया। इसमें दो क्रू मेंबर सवार थे। एक को अमेरिकी रेस्क्यू टीम ने बचा लिया, दूसरे की तलाश जारी है। इसके बाद पायलट की तलाश करने गए अमेरिका के एक अन्य हेलीकॉप्टर को भी ईरान ने ढेर कर दिया। इसके साथ ही ईरान ने अमेरिका के सबसे ताकतवर माने जाने वाले थंडरबोल्ट अटैक जेट ए-10 को भी मार गिराया। इसके पायलट ने पर्सियन गल्फ में इजेक्ट किया और उसे बचा लिया गया।
हेलीकॉप्टर
अमेरिका के चिनूक हेलीकॉप्टर को ईरान ने कुवैत में मार गिराया है। इसकी तस्वीर भी सामने आ गई है। हमले के बाद चिनूक हेलीकॉप्टर के परखच्चे उड़े देखे जा रहे हैं। इसके अलावा ईरान ने अमेरिका के दो UH-60 Black Hawk हेलीकॉप्टर को भी निशाना बनाया। यह ईरान द्वारा गिराये गए F-15 फाइटर जेट के पायलट की तलाश में शामिल थे। जिन्हें ईरानी ग्राउंड फायर से हिट किया गया। हमले में दोनों हेलीकॉप्टर को भारी नुकसान पहुंचा।
2 एमक्यू-9 और 5 हेलीकॉप्टर ढेर
ईरानी मीडिया और IRGC ने दावे में कहा है कि उसने अमेरिका के एक से दो F-35 स्टील्थ फाइटर जेट, दो MQ-9 ड्रोन, 5 हेलीकॉप्टर, कई अन्य ड्रोन व क्रूज मिसाइलें मार गिराने का दावा किया। इसके साथ ही अमेरिका के एफ-15 फाइटर जेट को भी ढेर कर दिया। अमेरिकी अधिकारियों ने इनमें से कई दावों को न तो खारिज किया और न ही इसकी पुष्टि की है। हालांकि अमेरिकी सेना ने मुख्य रूप से F-15 और A-10 के ढेर होनी की बात मान ली है। पायलट की तलाश जारी है।
ट्रंप के दावे के बाद ईरान दिखा रहा दम
ईरान ने अमेरिका को यह भारी नुकसान तब पहुंचाया है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ही अपने संबोधन में ईरान को पूरी तरह तबाह करने का दावा किया था। ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका ने ईरान की नेवी, एयरफोर्स, एयर डिफेंस सिस्टम और मिसाइल भंडार को पूरी तरह खत्म कर दिया है। इसके बाद ईरान ने अमेरिका के कई एयरक्राफ्ट, फाइटर जेट और हेलीकॉप्टर को ढेर करके अपना दमखम दिखाया है। साथ ही आईआरजीसी ने ट्रंप के दावे को झूठा साबित कर दिया है। ईरान के इस एक्शन की स्थिति तेजी से बदल रही है।
20 साल में पहली बार मारा गया अमेरिका का मिलिट्री एयरक्राफ्ट
ईरान द्वारा दो अमेरिकी सैन्य विमानों को मार गिराना अमेरिका के लिए अत्यंत दुर्लभ हमला है, जो पिछले 20 वर्षों में नहीं हुआ था। भले ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया हो कि ईरान को "पूरी तरह से तबाह" कर दिया गया है, लेकिन इससे इस्लामिक गणराज्य की जवाबी हमला करने की क्षमता का पता चलता है। ट्रंप ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि तेहरान की "मिसाइलें और ड्रोन लॉन्च करने की क्षमता नाटकीय रूप से कम हो गई है"। इसके बाद ईरान ने शुक्रवार को एक अमेरिकी F-15E स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट को मार गिराया।
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार एक सैनिक को बचाया गया है, जबकि दूसरे की तलाश अभी भी जारी है। ईरानी राज्य मीडिया ने यह भी कहा कि एक अमेरिकी A-10 अटैक एयरक्राफ्ट ईरानी डिफेंस फोर्सेस द्वारा हिट होने के बाद क्रैश हो गया। रिटायर्ड एयर फोर्स ब्रिगेडियर जनरल ह्यूस्टन कैंटवेल (पूर्व F-16 फाइटर पायलट) के अनुसार इससे पहले अमेरिकी फाइटर जेट A-10 थंडरबोल्ट II को लड़ाई में आखिरी बार 2003 में इराक में अमेरिका के आक्रमण के दौरान मार गिराया गया था।