Mohammad Bagher Ghalibaf Statement: मध्य-पूर्व में जारी टेंशन के बीच ईरान की संसद के स्पीकर Mohammad Bagher Ghalibaf ने अमेरिका के साथ पूर्ण सीजफायर को लेकर ईरान का रुख साफ किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पूर्ण युद्धविराम तभी मुमकिन है, जब सभी पक्ष सीजफायर की शर्तों का ईमानदारी से पालन करें और किसी भी प्रकार का उल्लंघन न हो।
लेबनान में सीजफायर के उल्लंघन की तरफ इशारा
एमबी गालीबाफ ने अपने स्टेटमेंट में खासकर समुद्री नाकेबंदी और ग्लोबल इकोनॉमी को बंधक बनाने जैसे मामलों का जिक्र किया। वे बोले कि अगर ऐसी एक्टिविटीज जारी रहती हैं, तो युद्धविराम का कोई अर्थ नहीं रह जाता। इसके साथ ही उन्होंने “जायोनिस्ट आक्रामकता” को भी क्षेत्र की अस्थिरता का बड़ा कारण बताया। लेबनान की तरफ इशारा करते हुए गालीबाफ ने कहा कि जब तक सभी मोर्चों पर इसे नहीं रोका जाता, तब तक स्थायी शांति की आशा नहीं की जा सकती।

युद्धविराम का खुलेआम उल्लंघन बर्दाश्त नहीं
Strait of Hormuz को लेकर भी एमबी गालीबाफ ने कड़ा रुख अपनाया। गालीबाफ के मुताबिक, यदि युद्धविराम का खुलेआम उल्लंघन होता है, तो इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को एक बार फिर खोलना मुमकिन नहीं होगा। यह स्ट्रेट, ग्लोबल ऑयल सप्लाई के लिए बेहद अहम माना जाती है, ऐसे में इसको लेकर किसी भी प्रकार का प्रभाव पूरे विश्व की इकोनॉमी को प्रभावित कर सकता है।
ईरान को कोई झुका नहीं सकता- स्पीकर
ईरानी स्पीकर ने यह भी साफ किया कि आक्रामकता या प्रेशर बनाकर ईरान को कोई झुका नहीं सकता। उन्होंने कहा कि ना तो जंग के माध्यम से और ना ही धमकी देकर कोई टारगेट हासिल किया जा सकता है। उनके मुताबिक, आगे बढ़ने का इकलौता रास्ता ईरान के लोगों के हक को मान्यता देना है।
एकतरफा डील के पक्ष में नहीं है ईरान
इस स्टेटमेंट से स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि ईरान अभी किसी भी एकतरफा डील के पक्ष में नहीं है। वह व्यापक शर्तों के साथ ही किसी पूर्ण युद्धविराम पर राजी होगा। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि अमेरिका और उसके साथी देशों की तरफ से इस पर क्या रिएक्शन आता है।
ये भी पढ़ें- मध्य-पूर्व तनाव के बीच बड़ी खबर! ट्रंप के कहने पर ईरान ने रोकी 8 महिलाओं की फांसी, जानें पूरा मामला