1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मध्य-पूर्व तनाव के बीच बड़ी खबर! ट्रंप के कहने पर ईरान ने रोकी 8 महिलाओं की फांसी, जानें पूरा मामला

मध्य-पूर्व तनाव के बीच बड़ी खबर! ट्रंप के कहने पर ईरान ने रोकी 8 महिलाओं की फांसी, जानें पूरा मामला

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Apr 22, 2026 10:49 pm IST,  Updated : Apr 22, 2026 11:10 pm IST

Donald Trump ने दावा किया है कि उनके दखल के बाद अब ईरान में 8 महिला प्रदर्शनकारियों को फांसी नहीं दी जाएगी और इसके लिए ईरानी प्रशासन मान गया है। हालांकि, इसको लेकर ईरान की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। जानें ये पूरा मामला क्या है।

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान...- India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में 8 महिलाओं की फांसी रुकने का दावा किया है। Image Source : AP (फाइल फोटो)

Middle-East में जारी तनाव के बीच एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया है कि उनके दखल के बाद ईरान में फांसी का सामना करने जा रहीं 8 महिला प्रदर्शनकारियों को राहत मिल गई है। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर इसको “बहुत अच्छी खबर” बताया और कहा कि इन महिला प्रदर्शनकारियों की सजा पर रोक लगा दी गई है।

ट्रंप ने ईरानी लीडरशिप के प्रति जताया आभार

ट्रंप के मुताबिक, ईरान में जिन 8 महिलाओं को फांसी दी जानी थी, उनमें से 4 को फौरन रिहा कर दिया जाएगा, जबकि बाकी 4 को एक महीने की जेल में कैद रहने की सजा दी जाएगी। उन्होंने अपने स्टेटमेंट में कहा कि ईरान की लीडरशिप ने उनकी अपील का सम्मान करते हुए प्रस्तावित फांसी को रद्द किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने इसके लिए ईरान और उसके नेताओं का धन्यवाद भी किया।

Donald Trump
Image Source : DONALD TRUMO/TRUTH SOCIALडोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में महिलाओं की फांसी रुक जाने की खबर दी है।

ईरान ने नहीं की ट्रंप के दावे की पुष्टि

हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे की इंटरनेशनल लेवल पर पुष्टि होने का इंतजार है। Iran की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में यह साफ नहीं हो पाया है कि यह निर्णय वास्तव में डोनाल्ड ट्रंप के दखल के बाद लिया गया या इसके पीछे कोई दूसरा आंतरिक या कूटनीतिक कारण है।

मानवाधिकार संगठनों की ईरान पर नजर

गौरतलब है कि पहले से ही मध्य-पूर्व में तनाव वाला माहौल बना हुआ है, और इस प्रकार की खबरें रीजनल पॉलिटिक्स पर प्रभाव डाल सकती हैं। तमाम मानवाधिकार संगठनों की नजर भी ईरान के इस मामले पर बनी हुई है, क्योंकि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ ईरानी शासन की सख्त कार्रवाई को लेकर पहले भी चिंता जताई गई थी।

हालांकि, अगर डोनाल्ड ट्रंप का दावा सच साबित होता है, तो यह एक अहम कूटनीतिक घटना मानी जाएगी। फिलहाल विश्व भर की नजर इस बात पर टिकी है कि ईरानी सरकार इस मामले पर ऑफिशियल तौर पर क्या रिएक्शन देती है और इन महिलाओं की दशा को लेकर आगे क्या स्टेप उठाए जाते हैं।

ये भी पढ़ें- ट्रंप बोले- 'सीजफायर को लेकर शुक्रवार तक आ सकती है अच्छी खबर', ईरान ने कहा- 'अभी नहीं लिया फैसला'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश