Iran US Ceasefire Live Updates: लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि इजरायल से वार्ता के लिए सीजफायर जरूरी है।
हिजबुल्लाह के चीफ नईम कासिम ने कहा कि इजरायली आक्रमण को रोकने का एक मात्र समाधान लेबनान से उसकी वापसी है।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान और अमेरिका द्वारा ब्लॉकेड जारी रखने से जहाजों की आवाजाही पर बैन है। इससे तेल की कीमतें फिर बढ़ने लगी हैं।
इस्लामाबाद में अमेरिका के साथ दूसरे दौरा की वार्ता विफल होने के बाद इजरायल और हिजबुल्लाह में जंग तेज हो गई है। हिजबुल्लाह ने इजरायली सैनिकों और वाहनों को नुकसान पहुंचाने का दावा किया है। हिजबुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों पर ड्रोन हमला किया है।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अपने समर्थन में सहयोगी देशों से संबंध मजबूत करना शुरू कर दिया है। इस्लामाबाद से अराघची ने पहले ओमान का दौरा किया और फिर वह पाकिस्तान लौट आए। इसके बाद उन्होंने रविवार को इस्लामाबाद से रूस के सेंट पीट्सबर्ग उतरे। आज सोमवार को वह रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ मुलाकात करेंगे।