Iran US War LIVE: ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाग़ई ने कहा कि ईरान के बंदरगाहों या तटरेखा पर लगाई गई अमेरिका की “नाकेबंदी” न केवल पाकिस्तान की मध्यस्थता वाले संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन है, बल्कि यह पूरी तरह अवैध और आपराधिक है। इसके अलावा, ईरानी जनता पर जानबूझकर सामूहिक सजा थोपकर अमेरिका युद्ध अपराध और मानवता के विरुद्ध अपराध कर रहा है।
ईरान के साथ होर्मुज में तनाव बढ़ने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि अमेरिकी टीम शांति वार्ता के लिए कल(सोमवार को) इस्लामाबाद जा रही है।
ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर टूटने की आशंका बढ़ गई है। ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर टूटने की आशंका बढ़ गई है। इस बीच ईरान के आईआरजीसी कमांडर जनरल मुसावी का बड़ा बयान सामने आया है। मुसाबी के अनुसार अमेरिका और इजरायल के साथ युद्ध विराम के दौरान ईरान ने अपनी मिसाइल और ड्रोन क्षमताओं को काफी बढ़ा लिया है।
इसके बाद इजरायल की सेना हाई अलर्ट पर है। इस बीच ईरान ने कहा है कि ट्रंप के पास तेहरान को उसके परमाणु अधिकारों से वंचित करने का कोई अधिकार नहीं है।
सैन्य अफसर और राजनेता भी अमेरिका और ईरान के बीच सीज़फायर पर एक बार फिर संकट के बादल मंडराने की बात कह रहे हैं। सीज़फायर खत्म होने में अभी केवल तीन दिन बचे हैं उससे पहले ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को फिर से बंद कर दिया है। इसके साथ ही ईरान के नेशनल असेंबली के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने कहा है कि अगर अमेरिका ने ज़रा सी भी गलती की तो ईरान उसका करारा जवाब देगा।
ग़ालिबफ़ ने कहा कि अमेरिका ने ईरान को वेनेज़ुएला जैसा बनाने और उसके तेल की नीलामी करने की कोशिश की लेकिन अगर अमेरिका चाहता है तो हमें आज़मा कर देखे। इस बीच ईरान के सरकारी टीवी पर IRGC के प्रवक्ता की तरफ से कहा गया है कि होर्मूज का पूरा कंट्रोल ईरान के पास है और अमेरिका बार बार अपने वादे से पीछे हट रहा है।
इस बीच ईरान ने कहा है कि वो अमेरिका के नए प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा है। ईरान ने कहा कि पाकिस्तानी आर्मी चीफ ने अमेरिका की तरफ से ये प्रस्ताव उन्हें दिये थे। ईरान ने अभी इस पर फैसला नहीं लिया है। ईरानी सरकारी टेलीविजन के मुताबिक ईरान शांति समझौते के लिए अमेरिका के नए प्रस्तावों की समीक्षा कर रहा है। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने एक बयान में कहा कि अमेरिका को अपनी ज़िद छोड़नी होगी। काउंसिल ने ये भी कहा कि ईरान होर्मुज पर तब तक कंट्रोल बनाए रखेगा जब तक युद्ध पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता और क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित नहीं हो जाती।
इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत अच्छी चल रही है लेकिन ईरान के शासक अब बहुत चालाक हो गए हैं। ट्रंप ने कहा कि ईरान बार बार होर्मुज के मामले में हमें ब्लैकमेल नहीं कर सकता। ट्रंप ने धमकी देते हुए कहा कि ईरान के पास कोई नेवी नहीं है। कोई एयरफोर्स नहीं बची है।