1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. क्या थमेगी अमेरिका-ईरान जंग? ईरानी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुंचा, शहबाज शरीफ और मुनीर से होगी वार्ता

क्या थमेगी अमेरिका-ईरान जंग? ईरानी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुंचा, शहबाज शरीफ और मुनीर से होगी वार्ता

 Written By: Niraj Kumar @nirajkavikumar1
 Published : Jul 21, 2026 11:19 pm IST,  Updated : Jul 21, 2026 11:38 pm IST

ईरान के गृह मंत्री इस्कंदर मोमेनी के नेतृत्व में देश का एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुंच चुका है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य अमेरिका और ईरान के बीच टूटते युद्ध-विराम और लगातार बिगड़ते हालातों पर चर्चा करना है।

Iran pak- India TV Hindi
ईरान के गृह मंत्री इस्कंदर मोमेनी और आसीम मुनीर Image Source : AP

इस्लामाबाद: अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरान के गृह मंत्री इस्कंदर मोमेनी के नेतृत्व में देश का एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुंचा है, जहां वह प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के साथ बातचीत करेगा। पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने उनके निमंत्रण पर इस्लामाबाद पहुंचे मोमेनी का स्वागत किया। 

'यादगार-ए-शुहदा' पर पुष्पचक्र अर्पित

अपनी यात्रा की शुरुआत में मोमेनी ने 'यादगार-ए-शुहदा' पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी, जहां उन्हें संघीय कांस्टेबुलरी के दस्ते द्वारा 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। इसके बाद उन्होंने शकरपरियां पार्क का भी दौरा किया।

मौजूदा हालात पर चर्चा करेंगे दोनों देश

सरकारी टेलीविजन चैनल के मुताबिक ईरानी गृह मंत्री की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य अमेरिका और ईरान के बीच टूटते युद्ध-विराम और लगातार बिगड़ते हालातों पर चर्चा करना है।

ईरान और अमेरिका के बीच जंग रुकवाने की पहल

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने हाल ही में दोनों देशों के बीच जंग रोकने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। दोनों पक्षों के बीच 14-सूत्रीय एक अंतरिम शांति समझौता ज्ञापन (MoU) भी हुआ था। हालांकि, हालिया दिनों में दोनों ओर से एक-दूसरे के सैन्य और रणनीतिक ठिकानों पर फिर से हमले शुरू होने के बाद यह शांति समझौता खतरे में पड़ता दिख रहा है।

पर्दे के पीछे कूटनीति तेज

पश्चिमी एशिया में फिर से हालात बिगड़ने के बाद अब पाकिस्तान सहित अन्य मध्यस्थ देश पर्दे के पीछे सक्रिय हो गए हैं। कोशिशें की जा रही हैं कि दोनों देशों के बीच जारी सीधी जंग को तुरंत रोका जाए और बातचीत की मेज पर लाया जाए ताकि यह अंतरिम शांति समझौता पूरी तरह विफल न हो। ऐसे में ईरानी प्रतिनिधिमंडल की पीएम शहबाज शरीफ और पाकिस्तानी सेना प्रमुख से मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है।

बता दें कि ईरान और अमेरिका के बाद दोनों ओर से लगातार अटैक किए जा रहे हैं। US सेंट्रल कमांड का कहना है कि सेना ने ईरान के नए सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। हमलों का मकसद ईरान की उन सैन्य क्षमताओं को और कमजोर करना है जिनका इस्तेमाल वो स्ट्रेट होर्मुज में कमर्शियल जहाजों पर हमले के लिए करता है।

अमेरिकी सेना के निशाने पर ईरान के तबरीज सिटी का इलाका रहा जहां IRGC का मिसाइल बेस और मिसाइल फील्ड है। अमेरिकी विमानों ने इसी मिसाइल फील्ड पर भीषण बमबारी की है। अमेरिका का दावा है कि हमलों में होर्मुज के पास सिरीक और जास्क आईलैंड में ईरान के वॉच टावर्स को ध्वस्त कर दिया गया। 

ये भी पढ़ें:

ईरान के साथ जंग में पिछले दो हफ्तों में 100 अमेरिकी सैनिक घायल, होर्मुज में जहाजों पर हमले तेज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश