1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इराक में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कमांडर समेत मारे गए 9 आतंकी

इराक में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कमांडर समेत मारे गए 9 आतंकी

 Published : Oct 23, 2024 10:16 am IST,  Updated : Oct 23, 2024 10:16 am IST

इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने आतंकवाद को लेकर कड़ा रुख दिखाया है। इराक में सुरक्षाबलों ने बड़ी सैन्य कार्रवाई करते हुए इस्लामिक स्टेट के एक कमांडर समेत नौ आतंकियों का खात्मा कर दिया है।

Iraq Security Forces- India TV Hindi
Iraq Security Forces Image Source : FILE AP

बगदाद: इराक के प्रधानमंत्री ने कहा है कि एक सैन्य अभियान के दौरान आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के एक कमांडर और आठ अन्य आतंकवादियों को मार गिराया गया है। वहीं, अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका और इराकी सुरक्षा बलों ने सोमवार रातभर एक संयुक्त अभियान संचालित किया और इस दौरान दो अमेरिकी सैनिक भी घायल हुए हैं। 

'इराक में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं'

इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने कहा कि सलाहुद्दीन प्रांत के हमरीन पर्वतीय क्षेत्र में आतंकवाद रोधी सुरक्षा बलों और राष्ट्रीय सुरक्षा सेवा के एक संयुक्त अभियान में जासिम अल-मजरुई अबु अब्दुल कदिर मारा गया। अल-सुदानी ने एक बयान में कहा, ‘‘इराक में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। हम उनके ठिकानों तक उनका पीछा करेंगे और उनका खात्मा करेंगे।’’ 

घायल हुए अमेरिकी सैनिक

अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन के प्रेस सचिव एवं अमेरिकी वायुसेना के मेजर जनरल पैट राइडर ने बताया कि अभियान के दौरान घायल हुए दोनों अमेरिकी सैनिकों की हालत स्थिर है। राइडर और अन्य अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि अभियान के दौरान इस्लामिक स्टेट के शीर्ष आतंकवादियों को निशाना बनाया गया। हालांकि, उन्होंने हमले में अब्दुल कादिर के मारे जाने की पुष्टि नहीं की। 

मिली थी सटीक खुफिया जानकारी

एक अन्य अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि पेंटागन मारे गए आतंकवादियों की पहचान उजागर करने से पहले अंतिम जांच विश्लेषण का इंतजार कर रहा है। संयुक्त अभियान कमान ने एक बयान में कहा कि ‘‘अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बलों की ओर से सटीक खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान के आधार पर’’ यह अभियान चलाया गया। बयान के अनुसार हमले में मारे गए आतंकवादियों के संबंध में घोषणा डीएनए परीक्षण के बाद की जाएगी। (एपी)

यह भी पढ़ें:

हिजबुल्लाह को लगा बड़ा झटका, हसन नसरल्लाह के बाद अब इजरायल ने इस बड़े नेता को किया ढेर

बेंजामिन नेतन्याहू के घर पर हुआ था ड्रोन अटैक, अब हिजबुल्लाह बोला 'हमने किया हमला'

Israel Hezbollah War: बेरूत में इजरायल ने बरसाए बम, 12 से ज्यादा लोगों की मौत; 57 घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश