1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जंग का ऐलान! इजराइल ने हिज्बुल्ला के ठिकानों पर बरसाए बम, शुरू हुआ युद्ध का 'नया चरण'

जंग का ऐलान! इजराइल ने हिज्बुल्ला के ठिकानों पर बरसाए बम, शुरू हुआ युद्ध का 'नया चरण'

 Published : Sep 19, 2024 11:19 pm IST,  Updated : Sep 19, 2024 11:20 pm IST

इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने जंग के 'नए चरण' की शुरुआत का ऐलान किया था। इजराइल रक्षा मंत्री के इस ऐलान का असर भी नजर आने लगा है। इजराइल ने लेबनान में हवाई हमले करते हुए जंग का नया चरण शुरू कर दिया है।

Israel Airstrikes on Lebanon- India TV Hindi
Israel Airstrikes on Lebanon Image Source : FILE REUTERS

यरूशलम: बुधवार रात और बृहस्पतिवार को इजराइल ने लेबनान में भीषण हवाई हमले करते हुए जंग के नए चरण की शुरुआत कर दी है। हवाई हमलों के दौरान इजराइल ने हिज्बुल्ला को निशाना बनाया है। खास बात यह है कि जंग के नए चरण की शुरुआत उस वक्त हुई जब बुधवार को ही इजराइली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने इसे शुरू करने का ऐलान किया था। इस बीच इजराइली सेना की तरफ से कहा गया है, "IDF वर्तमान में लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों पर हमला कर रहा है ताकि हिज्बुल्ला की आतंकवादी क्षमताओं और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया जा सके। दशकों से, हिज्बुल्ला ने नागरिक घरों को हथियार बनाया है, उनके नीचे सुरंगें खोदी हैं और नागरिकों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल किया है, जिससे दक्षिणी लेबनान युद्ध क्षेत्र में बदल गया है।"

'हिज्बुल्ला के कई ठिकाने तबाह'

इससे पहले इजराइली सेना की तरफ से बुधवार को किए गए हमलों में हिज्बुल्ला के कई ठिकाने तबाह हो गए थे। इजराइली सेना ने कहा था कि उसने तोपों और जेट विमानों से दक्षिणी लेबनान के कई ठिकानों को निशाना बनाया है। 

पेजर और अन्य उपकरणों में हुए धमाके

इजराइली सेना के हमलों से पहले मंगलवार को सीरिया और लेबनान में हिज्बुल्ला द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले पेजर्स में धमाके हुए थे।  इन धमाकों में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 3 हजार लोग घायल हुए हैं। इसके बाद लेबनान में बुधवार को वॉकी-टॉकी और अन्य उपकरणों में हुए विस्फोट में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 450 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हिज्बुल्ला ने कहा कि वो इन हमलों का कड़े शब्दों में जवाब देगा।  

'जंग का ऐलान'

लेबनान में पेजर और वॉकी-टॉकी में हुए धमाकों के बाद हिज्बुल्ला चीफ हसन नसरल्लाह ने भी इजराइल पर जमकर भड़ास निकाली है। नसरल्लाह ने कहा कि इजराइल ने लेबनान में नरसंहार किया है। यह जंग के ऐलान की तरह है। यह हमला कर इजराइल ने रेड लाइन पार कर दी है। हिज्बुल्ला चीफ ने कहा कि इजराइल ने हजारों लोगों के साथ उनके आसपास मौजूद लोगों को मारने की कोशिश की है, इस तरह के हमलों से हिज्बुल्ला डरने वाला नहीं है। हिज्बुल्ला चीफ ने दावा किया कि संगठन हर चुनौती का सामना कर फिर अपना सिर गर्व से ऊंचा करेगा। अपने वीडियो संदेश में नसरल्लाह ने कहा कि हिज्बुल्ला टूट नहीं सकता, चाहे उस पर हुआ आघात कितना ही बड़ा क्यों ना हो। यह लेबनान के लोगों और देश की संप्रभुता के खिलाफ जंग का ऐलान है। (भाषा)

यह भी पढ़ें: 

हिज्बुल्ला चीफ ने पेजर धमाकों को बताया 'जंग का ऐलान' तो इजराइल ने लेबनान पर शुरू किए हवाई हमले

डर गया लेबनान! बेरूत एयरपोर्ट से रवाना होने वाले सभी विमानों में पेजर, वॉकी-टॉकी पर लगाया प्रतिबंध

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश