1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. छिड़ गई जंग! इजरायल ने इस देश में बरसाए बम, ईरान के सैन्य कमांडर की मौत, 5 सैनिक घायल

छिड़ गई जंग! इजरायल ने इस देश में बरसाए बम, ईरान के सैन्य कमांडर की मौत, 5 सैनिक घायल

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Apr 02, 2023 07:56 pm IST,  Updated : Apr 02, 2023 11:56 pm IST

सीरिया में कई जगहों पर किए गए इस हमले में 5 सैनिक घायल हो गए। वहीं ईरान के सैन्य कमांडर की मौत हो गई। ईरानी सैन्य कमांडर मिलाद हैदरी हमले में मारे गए, इसे इजरायल की ओर से ‘आपराधिक हमला‘ बताया।

छिड़ गई जंग! इजरायल ने इस देश में बरसाए बम, ईरान के सैन्य कमांडर की मौत, 5 सैनिक घायल- India TV Hindi
छिड़ गई जंग! इजरायल ने इस देश में बरसाए बम, ईरान के सैन्य कमांडर की मौत, 5 सैनिक घायल Image Source : AP FILE

Israel-syria: मुस्लिम देशों से घिरे यहूदी देश इजरायल ने सीरिया के होम प्रांत में ताबड़तोड़ बम बरसाए हैं। सीरिया में कई जगहों पर किए गए इस हमले में 5 सैनिक घायल हो गए। वहीं ईरान के सैन्य कमांडर की मौत हो गई। ईरानी सैन्य कमांडर मिलाद हैदरी हमले में मारे गए, इसे इजरायल की ओर से ‘आपराधिक हमला‘ बताया सीरिया और ईरान की सरकारी मीडिया के अनुसार शुक्रवार को इजरायली हमले में जख्मी हुए ईरान के एक सलाहकार की मौत हो गई है। ईरान, सीरिया में मार्च 2011 में संघर्ष शुरू होने के बाद से ही राष्ट्रपति बशर असद की सरकार का समर्थन कर रहा है और युद्ध के शुरुआती दिनों से अपने सलाहकार भेजता रहा है।

सीरिया ने कुछ इजरायली मिसाइलों को हवा में मार गिराया

सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यमून राइट्स ने रविवार को बताया कि इस साल की शुरुआत से इजराइल ने नौवीं बार विभिन्न ठिकानों को निशाना बनाया है। सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना‘ ने सैन्य सूत्रों के हवाले से कहा कि होम्स शहर और आसपास के इलाकों में कई जगहों को निशाना बनाया गया है। एजेंसी ने दावा किया कि सीरिया की हवाई रक्षा प्रणाली ने कुछ इजरायली मिसाइल को हवा में ही मार गिराया।

सैकड़ों हमले कर चुका है इजरायल

‘सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यमून राइट्स‘ ने बताया कि मिसाइल ने सीरियाई सैन्य ठिकानों और ईरान से संबंधित मिलिशिया के प्रतिष्ठानों पर हमले किए। इसमें एक शोध केंद्र भी शामिल है। इजरायल की ओर से हमलों को लेकर फिलहाल कोई बयान जारी नहीं किया गया है। इजरायल हाल के वर्षों में सीरिया के सरकार नियंत्रित हिस्सों में सैकड़ों हमले कर चुका है। इससे पहले शुक्रवार को इजरायल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क के उपनगर पर हवाई हमले किए थे जिसमें एक ईरानी सलाहकार की मौत हो गई थी।

Also Read:

भारत और रूस की दोस्ती पर सवाल उठाने वालों को मिलेगा करारा झटका, खुद पुतिन देंगे जवाब, रूसी विदेश मंत्रालय का खुलासा

अमेरिका में बवंडर ने मचाई तबाही, घर, दुकानों को भारी क्षति, 26 लोगों की गई जान

जाओ और रोमांस करो... चीन ने छुट्टियों में स्टूडेंटृस को दिया अजीब होमवर्क, हफ्तेभर बंद रहेंगे कॉलेज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश