Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में बवंडर ने मचाई तबाही, घर, दुकानों को भारी क्षति, 26 लोगों की गई जान

अमेरिका में बवंडर ने मचाई तबाही, घर, दुकानों को भारी क्षति, 26 लोगों की गई जान

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बवंडर के कारण घर, दुकानें तब तबाह हो गई हैें। इससे कारोबार को काफी नुकसान पहुंचा है। साथ इन इलाकों में रहने वाले लोगों के घर भी टूट फूट गए हैं। इस कारण इलाकों के पूरे बुनियादी ढांचे को जबर्दस्त क्षति पहुंची है।

Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
Published : Apr 02, 2023 06:37 pm IST, Updated : Apr 02, 2023 11:55 pm IST
अमेरिका में बवंडर ने...- India TV Hindi
Image Source : AP अमेरिका में बवंडर ने मचाई तबाही, घर, दुकानों को भारी क्षति

America Tornado: अमेरिका में एक बार फिर विनाशकारी तूफान और बवंडर ने विनाशलीला रचाई है। अमेरिका के दक्षिण और दक्षिण मध्य व पश्चिमी इलाकों में शुक्रवार और शनिवार तड़के भयंकर बवंडर आया। इस बवंडर में अब तक 26 लोगों की जान चली गई है। यही नहीं इस दौरान कई लोग घायल हुए हैं। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिका के अरकंसास, इलिनोइस में बवंडर ने जमकर तबाही मचाई। अमेरिका की राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार दक्षिणी अमेरिका के अरकंसास राज्य के कई हिस्सों में इस बवंडर में हवा की गति इतनी तेज थी कि भारी वाहन भी हवा में उड़ने लगे।  

अमेरिका में बवंडर ने मचाई तबाही, घर, दुकानों को भारी क्षति, 26 लोगों की गई जान

Image Source : AP
अमेरिका में बवंडर ने मचाई तबाही, घर, दुकानों को भारी क्षति, 26 लोगों की गई जान

घर, दुकानें सब तबाह, कारोबार को नुकसान

अमेरिका में बवंडर ने मचाई तबाही, घर, दुकानों को भारी क्षति

Image Source : AP
अमेरिका में बवंडर ने मचाई तबाही, घर, दुकानों को भारी क्षति

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बवंडर के कारण घर, दुकानें तब तबाह हो गई हैें। इससे कारोबार को काफी नुकसान पहुंचा है। साथ इन इलाकों में रहने वाले लोगों के घर भी टूट फूट गए हैं। इस कारण इलाकों के पूरे बुनियादी ढांचे को जबर्दस्त क्षति पहुंची है। हालात यह हो गए कि खराब मौसम और भयानक बवंडर के बीच अरकंसास के गवर्नर ने शुक्रवार दोपहर आपातकाल की घोषणा कर दी थी। 

अमेरिका में बवंडर ने मचाई तबाही, घर, दुकानों को भारी क्षति

Image Source : AP
अमेरिका में बवंडर ने मचाई तबाही, घर, दुकानों को भारी क्षति

2 हजार से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त, कई घायल अस्पताल में भर्ती

अधिकारियों ने बताया कि बवंडर और विनाशकारी तूफान के कारण नॉर्थ लिटिल रॉक में एक व्यक्ति की मौत हो गई। साथ ही व्यान में दो लोग मारे गए। लिटिल रॉक के मेयर फ्रैंक स्कॉट जूनियर ने कहा कि वहां कम से कम 30 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

अमेरिका में बवंडर ने मचाई तबाही, घर, दुकानों को भारी क्षति

Image Source : AP
अमेरिका में बवंडर ने मचाई तबाही, घर, दुकानों को भारी क्षति

 

इतना ही नहीं 2000 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मकान, दुकान के क्षतिग्रस्त होने के साथ ही कई वाहन पलट गए। पेड़ उखड़ गए। बिजली के तार टूट गए, इससे विद्युत व्यवधान भी आया। 

अमेरिका में बवंडर ने मचाई तबाही, घर, दुकानों को भारी क्षति

Image Source : AP
अमेरिका में बवंडर ने मचाई तबाही, घर, दुकानों को भारी क्षति

थिएटर की छत गिरी, 260 लोग थे अंदर

वहीं, उत्तरी इलिनोइस में शुक्रवार की रात में इसके कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। साथ ही यहां 28 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग के प्रमुख शॉन शैडले ने बताया कि बेल्विदेरे में एक थिएटर में छत गिर गई, जिसमें 260 लोग अंदर थे। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय मौसम सेवा ने इन प्रभावित इलाकों में बवंडर की सूचना दी थी।  

अमेरिका में बवंडर ने मचाई तबाही, घर, दुकानों को भारी क्षति

Image Source : AP
अमेरिका में बवंडर ने मचाई तबाही, घर, दुकानों को भारी क्षति

गौरलब है कि शुक्रवार को आया बवंडर अमेरिका के दक्षिण पूर्व राज्य मिसिसिपी में आए विनाशकारी तूफान और तेज आंधी के एक सप्ताह बाद आया है। मिसिसिपी समुदाय पिछले सप्ताह बवंडर से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था। 

Also Read:

भारत और रूस की दोस्ती पर सवाल उठाने वालों को मिलेगा करारा झटका, खुद पुतिन देंगे जवाब, रूसी विदेश मंत्रालय का खुलासा

जाओ और रोमांस करो... चीन ने छुट्टियों में स्टूडेंटृस को दिया अजीब होमवर्क, हफ्तेभर बंद रहेंगे कॉलेज

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement