1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इजरायल-हमास की नई डील, अब इस दिन तक रहेगा युद्धविराम, बंधकों का नया जत्था भी रिहा

इजरायल-हमास की नई डील, अब इस दिन तक रहेगा युद्धविराम, बंधकों का नया जत्था भी रिहा

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Nov 28, 2023 06:37 am IST,  Updated : Nov 28, 2023 08:53 am IST

सोमवार की रात हमास ने 11 नए बंधकों को रिहा कर दिया है। ये रिहाई युद्धविराम के चौथे दिन की गई है। इसके बदले में इजरायल ने कुल 33 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया है।

इजरायल-हमास जंग।- India TV Hindi
इजरायल-हमास जंग। Image Source : ANI

इजरायल और हमास के बीच भयानक जंग के बाद हुए युद्धविराम से थोड़ी शांति आई है। दोनों पक्षों के बीच बंधकों को छोड़ने की भी डील हुई है। चार दिनों के इस युद्धविराम के बीच ये खबर आई है कि दोनों पक्षों ने युद्धविराम को 2 दिन और बढ़ाने का निर्णय लिया है। कतर के विदेश मंत्रालय ने इस बात की घोषणा की है। इस कदम की मदद से हमास के कब्जे से और अधिक बंधकों के वापस आने की संभावना बनी है।

बंधकों का नया जत्था रिहा

युद्धविराम को दो दिन बढ़ाए जाने के बीच सोमवार की रात हमास ने 11 नए बंधकों को रिहा कर दिया है। ये रिहाई युद्धविराम के चौथे दिन की गई है। इसके बदले में इजरायल ने कुल 33 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया है। बता दें कि ये इजरायली नागरिक बीचे 52 दिनों से गाजा पट्टी में हमास के बंधक बने हुए थे। 

अमेरिका ने किया स्वागत

व्हाइट हाउस के अधिकारी जॉन किर्बी ने कहा है कि गाजा में सैन्य अभियानों पर गुरुवार सुबह तक की रोक के लिए कतर का स्वागत है। इससे हमास द्वारा बंधक बनाए गए अन्य बीस इजरायली बंधकों की रिहाई और युद्धग्रस्त क्षेत्र में अतिरिक्त मानवीय सहायता के प्रवाह की अनुमति मिलेगी। उन्होंने बताया कि जो बाइडेन ने इसे लेकर कतर के अमीर और इजरायली प्रधान मंत्री नेतन्याहू दोनों से बात की थी। 

हमास ने क्या कहा?

इजरायल के साथ दो दिनों के अतिरिक्त युद्धविराम को लेकर हमास का बयान भी सामने आ गया है। हमास ने कहा कि वह अस्थायी मानवीय संघर्ष विराम को अतिरिक्त दो दिनों के लिए बढ़ाने के लिए अपने कतर और मिस्र के भाइयों के साथ सहमत हो गया है। बता दें कि इस जंग में युद्धविराम में कतर अहम भूमिका निभा रहा है। हमास के उच्च स्तर के नेताओं का ठिकाना भी कतर ही है। 

ये भी पढ़ें- तबाही का हाल देखने इजरायल पहुंचे एलन मस्क, हमास के विरोध में कह दी बड़ी बात


ये भी पढ़ें- सुबह-सुबह भूकंप से कांपे पाकिस्तान-चीन समेत कई देश, बड़े खतरे का खौफ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश