1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Israel Hamas War:ट्रंप ने शेयर किया गाजा का मैप, बताया...कहां तक पीछे हटेगी इजरायली सेना

Israel Hamas War:ट्रंप ने शेयर किया गाजा का मैप, बताया...कहां तक पीछे हटेगी इजरायली सेना

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Oct 05, 2025 03:28 pm IST,  Updated : Oct 05, 2025 03:43 pm IST

ट्रंप ने गाजा का मैप शेयर करके बता दिया है कि इजरायली सेना इस इलाके को छोड़ने के लिए तैयार है। हालांकि इजरायल गाजा से पूरी तरह पीछे नहीं हटेगा। ट्रंप के मैप में बताया गया है कि इजरायली सेना गाजा से कहां तक पीछे हटेगी।

गाजा का मैप, जहां से हटेगी इजरायली सेना। - India TV Hindi
गाजा का मैप, जहां से हटेगी इजरायली सेना। Image Source : X@SHAMEENSULEMAN

गाजाः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को घोषणा की कि इजरायल ने गाजा से इजरायली सेना ने वापसी के लिए सहमत है। वह अपनी वापसी की एक शुरुआती सीमा रेखा (Initial Withdrawal Line) से करेगी। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक नक्शा साझा किया करके बताया है कि गाजा से इजरायली सेना कहां तक पीछे हटेगी और गाजा का पूरी पीस प्लान क्या है। ...ट्रंप द्वारा जारी मैप में एक पीली लाइन के जरिए दर्शाया गया कि इजरायली सेनाएं किस प्रारंभिक सीमा तक पीछे हटेंगी। 

 

ट्रंप का दावा, 3000 साल पुराना संकट होगा खत्म

ट्रम्प ने इस समझौते को 3,000 साल पुराने संकट को खत्म करने वाला बताया और कहा कि यह कदम शांति की दिशा में अहम साबित होगा। ट्रम्प ने इसके साथ ही हमास को एक बार और चेतावनी दी कि वह प्रक्रिया में तेजी लाए, अन्यथा उसे गंभीर परिणाम भुगतना होगा। ट्रंप ने कहा है कि अगर हमास लड़ाई जारी रखेगा तो उसके सभी विकल्प खत्म कर दिए जाएंगे। उनके नक्शे के अनुसार यह शुरुआती वापसी रेखा आईडीएफ (IDF) की पुरानी नियंत्रण रेखा के अनुरूप बताई गई है। हालांकि, ट्रम्प के इस दावे और नक्शे पर हमास ने अभी तक औपचारिक सहमति नहीं दी है।

 

मिस्र में सोमवार को होगी ट्रंप की योजना पर वार्ता

रिपोर्ट के मुताबिक मिस्र में सोमवार से ट्रंप की इस योजना पर अप्रत्यक्ष बातचीत शुरू होने की उम्मीद है। अगर हमास योजना को मंजूरी देता है तो ट्रम्प प्रशासन पहले चरण की वापसी और शांति व्यवस्था लागू करने की तैयारी करेगा।

 

ट्रंप के नक्शे में क्या है खास

  1. इजरायल के नियंत्रण वाले दक्षिणी गाजा के राफाह और फिलाडेल्फिया कॉरिडोर में सुरक्षा बल बने रहेंगे।
  2. उत्तरी गाजा में बेइत हनून के आसपास का इलाका भी इजरायली सुरक्षा ज़ोन के रूप में दर्शाया गया है।
  3. गाजा सिटी और उसके आस‑पास के शरणार्थी शिविरों को ऐसे हिस्सों के रूप में दिखाया गया है, जहां फिलहाल पूरी तरह वापसी नहीं होगी।

क्या हमास बंधकों की रिहाई को है तैयार

ट्रम्प की चेतावनी के लगभग छह घंटे बाद हमास ने गाजा में सीज़फायर और शांति प्रक्रिया के प्रति नरम रुख अपनाया है। हमास ने घोषणा की है कि वह ट्रम्प के प्रस्ताव के फॉर्मूले के तहत सभी जिंदा और मृत बंधकों को रिहा करने को तैयार है और गाजा का प्रशासन छोड़ने पर भी सहमति दे सकता है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार हमास के उत्तर में हथियार छोड़ने का कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं था। हमास ने पहले चरण में 48 बंधकों को रिहा करने की बातचीत में सहमति जताई है। इनमें से आधे के जीवित होने का दावा किया जा रहा है। ये बंधक सीज़फायर लागू होने के 72 घंटे के भीतर रिहा किए जाने का प्रस्ताव है। बदले में 2,000 से अधिक फिलिस्तीनी कैदियों तथा मारे गए गाजा वासियों के शव लौटाने का पैकेज सुझाया गया है। हालांकि हमास ने रिहाई की शर्तों के संबंध में कुछ तकनीकी परिस्थितियां बताई हैं, जिनके स्पष्ट होने पर ही कार्रवाई की जाएगी।

ट्रंप ने कहा-जल्द बंधक लौटेंगे घर

ट्रम्प ने हमास के ऐलान के बाद एक वीडियो जारी कर इस दिन को ‘‘काफी खास’’ कहा और स्वास्थ्य तथा पारिवारिक कारणों से बंधकों के जल्द घर लौटने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि अभी कई मुद्दों पर काम बाकी है, पर वे बंधकों के परिजन‑परिवारों के पास लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

क्या है ट्रंप का 20 सूत्रीय गाजा पीस प्लान

ट्रम्प ने गाज़ा के लिए 20‑बिंदु की शांति रूपरेखा पेश की है, जिसका उद्देश्य युद्ध को तत्काल रोका जाना और एक क्रमिक वापसी व व्यवस्थापन लागू करना है। मुख्य बिंदुों का संक्षेप यह है। 

  • युद्ध तुरंत रोकना
  • इजराइल की सीमित और क्रमिक वापसी
  • बंधकों और कैदियों का बड़ा आदान‑प्रदान
  • गाजा से हमास के ठिकानों और हथियारों को हटाना
  • हमास के लिए सरकारी भागीदारी पर रोक
  • एक अंतरिम प्रशासनिक समिति का गठन
  • एक अंतर्राष्ट्रीय शांति बोर्ड की स्थापना (जिसका अध्यक्ष ट्रम्प होंगे और जिसमें कई देशों के नेता शामिल होंगे)
  • गाजा का पुनर्निर्माण और आर्थिक मदद
  • विशेष व्यापार क्षेत्र व रोजगार योजनाएं
  • अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बल और पुलिस प्रशिक्षण
  • सीमा सुरक्षा में मजबूती और मानवाधिकारों की निगरानी। 
  • लक्ष्य दीर्घकालिक शांति, विकास और बेहतर जीवन ला कर गाज़ा की स्थिति को सुधारना 

क्या हमास करेगा हथियारों का समर्पण

ट्रंप के प्लान में गाजा से हमास को हटाने के साथ उसके हथियार छोड़ने की बात भी शामिल है। मगर हमास ने अभी तक सिर्फ गाजा छोड़ने के लिए हामी भरी है। हमास ने साफ किया है कि वह तब तक हथियार नहीं छोड़ेगा जब तक इजरायली कब्जा पूरी तरह समाप्त नहीं होता। हमास के पोलित ब्यूरो सदस्य मूसा अबू मरजूक ने कहा कि हथियारों के मुद्दे पर और बातचीत की ज़रूरत है और कहा कि वे अपने हथियार भविष्य के किसी फिलिस्तीनी राज्य या शासन के हवाले करने पर ही विचार कर सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश