Iran Israel War: इजरायली एयरफोर्स ने शनिवार दोपहर ईरान को अपने इतिहास के सबसे बड़े हमले से दहला दिया। इजरायली सेना के मुताबिक, ईरान पर शनिवार दोपहर हुए हमले में उसकी एयरफोर्स के लगभग 200 लड़ाकू विमानों ने भाग लिया। इजरायल ने ईरान में एयर डिफेंस सिस्टम और मिसाइल लॉन्चर्स समेत करीब 500 ठिकानों को ईरान में टारगेट किया। ये उसकी एयरफोर्स की हिस्ट्री का सबसे बड़ा सैन्य हवाई हमला रहा।
इजरायल ने दावा किया है कि उनकी वायुसेना के हमले में ईरान में कई सैन्य ठिकाने तबाह हो गए हैं। इन हमलों में ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम और मिसाइल लॉन्चर्स को निशाना बनाया गया। दावा तो ये भी किया जा रहा है कि इजरायली हमले में ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नसीरजादेह की मौत हो गई है। हालांकि, ईरान की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं गई है।
इस बीच, इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू सामने आए और बोले कि उनका ईरान के खिलाफ ऑपरेशन जारी रहेगा। ये जंग शांति के लिए है। इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के मारे जाने की संभावना है। इसके संकेत मिले हैं।
ईरान के सरकारी टीवी ने खबर दी है कि ईरान और अमेरिका के संयुक्त हमले में ईरान के 200 से ज्यादा नागरिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी। ईरान के सरकारी टीवी पर ब्रॉडकास्ट हुए बयानों के अनुसार, ईरान में हुई एयरस्ट्राइक में 201 लोग मारे गए। इस दौरान, 747 लोग जख्मी हो गए।
ईरान में रेड क्रिसेंट के प्रवक्ता ने बताया कि अमेरिका और इजरायल ने हमल करके ईरान के 31 प्रांतों में से 24 को निशाना बनाया। रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। हमलों से निपटने के लिए ईरान में अलग-अलग जगहों पर 220 टीमें तैनात की गई हैं।
जान लें कि इन हमलों में ईरान के दक्षिणी हिस्से में स्थित शहर मीनाब का गर्ल्स स्कूल भी हमलों की जद में आ गया। एयरस्ट्राइक से स्कूल की बिल्डिंग तबाह हो गई और उसमें मौजूद 85 लोगों की मौत हो गई। कई लोग इस हमले में घायल भी बताए जा रहे हैं, उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान के संघर्ष का लेटेस्ट अपडेट यहां पढ़ें
संपादक की पसंद