1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. लेबनान में ईरान से भी बड़े ऑपरेशन की तैयारी में इजरायल, सामने आई मिलिट्री जमावड़े की तस्वीर

लेबनान में ईरान से भी बड़े ऑपरेशन की तैयारी में इजरायल, सामने आई मिलिट्री जमावड़े की तस्वीर

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Mar 08, 2026 04:36 pm IST,  Updated : Mar 08, 2026 04:36 pm IST

ईरान पर अमेरिका और इजरायली हमले जारी रहे के बीच आईडीएफ लेबनान में बड़े मिलिट्री ऑपरेशन की तैयारी कर चुकी है। अलजजीरा ने अपनी एक रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला खुलासा किया है।

लेबनान की सीमा पर इजरायली सेना का जमावड़ा- India TV Hindi
लेबनान की सीमा पर इजरायली सेना का जमावड़ा Image Source : X@AJENGLISH

तेल-अवीवः ईरान से छिड़ी जंग के बीच इजरायली सेना ने लेबनान में बड़े मिलिट्री ऑपरेशन की पटकथा लिख दी है। अल जज़ीरा इंग्लिश द्वारा जारी तस्वीरों में इसका खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार इज़रायल ने लेबनान के साथ अपनी उत्तरी सीमा पर सैन्य तैनाती तेज कर रहा है। इजरायली सेना लेबनान में ईरान से भी बड़े ऑपरेशन की तैयारी में है। इस बाबत अल जज़ीरा ने तीन तस्वीरें साझा कीं, जिनमें टैंक, सैनिक और सैन्य वाहनों की आवाजाही दिखाई गई है। यह घटनाक्रम अमेरिका-इज़रायल द्वारा ईरान पर चलाए जा रहे युद्ध के बीच हो रहा है, जिसमें हिजबुल्लाह ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या का बदला लेने के लिए इज़रायल पर हमले तेज कर दिए हैं।

लेबनान पर कब्जे की तैयारी

इज़रायली रक्षा मंत्री इज़राइल काट्ज़ ने सेना को निर्देश दिया है कि वह लेबनान में अतिरिक्त नियंत्रण वाले क्षेत्रों पर कब्जा करे, ताकि इज़रायली सीमा बस्तियों पर हमले रोके जा सकें। इज़रायली सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल नदाव शोशानी ने कहा, "हमने सीमा क्षेत्र में अतिरिक्त बिंदुओं पर सैनिक तैनात किए हैं ताकि नागरिकों की रक्षा हो और हिजबुल्लाह के हमलों को रोका जा सके।" इज़रायल ने दक्षिणी लेबनान में ग्राउंड इंक्रूजन शुरू किया है, जिसे "फॉरवर्ड डिफेंस" बताया जा रहा है। 

हिजबुल्लाह ने इजरायल पर तेज किए हमले

हिजबुल्लाह ने इज़रायल पर रॉकेट और ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं, जिसके जवाब में इज़रायल ने बेरूत, दक्षिणी लेबनान और बेकाआ घाटी में हवाई हमले तेज कर दिए। लेबनानी सेना ने सीमा क्षेत्र से अपने सैनिकों को पीछे हटा लिया है, ताकि वे सुरक्षित रहें। इज़रायल ने दक्षिणी लेबनान के निवासियों को लितानी नदी के उत्तर की ओर जाने के लिए जबरन विस्थापन आदेश जारी किए हैं, जिससे लाखों लोग विस्थापित हो रहे हैं। अल जज़ीरा की लाइव अपडेट्स में बताया गया है कि इज़रायल ने दक्षिणी लेबनान में 7 से अधिक स्थानों से घुसपैठ की है और बफर जोन बनाने की कोशिश कर रहा है। 

इजरायल ने बताया रक्षात्मक कार्रवाई

हालांकि इस सैन्य तैनाती को इजरायल रक्षात्मक कार्रवाई बता रहा है, लेकिन तस्वीरों को देखकर बड़े मिलिट्री ऑपरेशन का साफ संकेत मिल रहा है। इस बीच गैर-सरकारी संगठनों ने चेतावनी दी है कि इज़राइल "गाजा प्लेबुक" को लेबनान में लागू कर रहा है, जिसमें बड़े पैमाने पर विस्थापन और हमले शामिल हैं।  अल जज़ीरा की रिपोर्ट में इज़रायल की सैन्य तैयारी को युद्ध के नए चरण के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश