Israel US Iran War: इजरायल और अमेरिका से युद्ध लड़ रहे ईरान को भारत की ओर से चिकित्सा सहायता की ओर से पहली खेप भेजी गई है। भारत की ओर से भेजी गई यह ईरान के लोगों के लिए पहली मानवीय मदद है। ईरान ने इस मदद के लिए भारतीयों का शुक्रिया अदा किया है। भारत में स्थित इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के दूतावास ने इस मदद के बाद एक्स पर पोस्ट में कहा, "भारत के सम्मानित लोगों की ओर से चिकित्सा सहायता की पहली खेप ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी को सौंप दी गई है। हम भारत के दयालु लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।" बता दें कि यह मदद भारत के लोगों की ओर से भेजी गई है।
ईरान और भारत का रिश्ता है काफी मजबूत
ईरान और भारत का रिश्ता पुराने समय से ही काफी मजबूत है। भारत के लोगों की ओर से जंग की मार झेल रहे ईरानी लोगों के लिए यह मानवीय मदद भेजी गई है। ईरान ने इस मदद के लिए भारत के लोगों का आभार जताया है। भारत और ईरान ने गत वर्ष चाबहार पोर्ट का अहम समझौता किया था। यह भारत-ईरान के मजबूत रिश्तों का प्रतीक है। ईरान ने भारत को चाबहार के विकास और इस्तेमाल के लिए 10 साल की लीज पर दे दिया था। हालांकि जंग शुरू होने के बाद भारत चाबहार का इस्तेमाल नहीं कर सका।
ईरान के दूतावास ने मदद के लिए जारी किया एकाउंट नंबर
ईरान के दूतावास ने लिखा, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान का दूतावास उन भारतीयों का हार्दिक धन्यवाद करता है, जिन्होंने ईरान में युद्ध से प्रभावित लोगों के लिए उदार सहयोग दिया है। दान केवल दूतावास के आधिकारिक बैंक खाते में ही किया जाए:
- खाता नाम: Embassy of Iran
- खाता संख्या: 11084232535
- IFSC कोड: SBIN0000691
कृपया ध्यान दें कि अनौपचारिक स्रोतों से जारी किसी भी QR कोड या UPI विवरण को दूतावास द्वारा समर्थन नहीं दिया जाता है और दूतावास उनके लिए कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है। आपके समर्थन के लिए धन्यवाद।"