Israel US Iran War Live Updates: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरानी बंदरगाहों की संपूर्ण नाकाबंदी की घोषणा के बावजूद खाड़ी में एक भी अमेरिकी युद्धपोत मौजूद नहीं हैं। एक रिपोर्ट में यह सनसनीखेज दावा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप द्वारा ब्लॉकेड के ऐलान के बावजूद खाड़ी से अमेरिकी युद्धपोत गायब हैं।
ईरान और अमेरिका के बीच पहले दौर की शांति वार्ता फेल होने के बाद पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर बुधवार से ईरान में हैं। ताकि वह दूसरे दौर की शांति वार्ता की भूमिका बना सकें। चीन ने इजरायल और अमेरिकी से ईरान की संप्रभुता का सम्मान करने को कहा है।
इस बीच ईरान ने अमेरिका को बड़ी धमकी दी है। ईरान ने कहा है कि अगर अमेरिका ईरानी बंदरगाहों पर अपने नौसैनिकों से नाकेबंदी जारी रखता है, तो वह रेड सी, खाड़ी और ओमान सागर में आग लगा देगा यानी वह व्यापार को अवरुद्ध कर देगा।
उधर इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले करना जारी रखा है। बृहस्पतिवार को इजरायली हमले में दक्षिणी लेबनान में बुर्ज अल-शमाली शिविर के बाहरी इलाके में हवाई हमले के बाद आग लग गई।