1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Israel US Iran War Update LIVE: IDF ने ईरान पर किया बड़ा हमला,IRGC परिसर समेत दर्जनों ठिकानों को निशाना बनाने का दावा
  Live Now

Israel US Iran War Update LIVE: IDF ने ईरान पर किया बड़ा हमला,IRGC परिसर समेत दर्जनों ठिकानों को निशाना बनाने का दावा

 Written By: Amar Deep @amardeepmau
 Updated : Mar 21, 2026 06:55 pm IST

Israel US Iran War Update LIVE: मिडिल-ईस्ट में जंग का आज 22वां दिन है। इजरायल और अमेरिका ने ईरान के नतान्ज परमाणु केंद्र पर हमला किया है। इस बीच इजरायल ने ईरान के आईआरजीसी परिसर समेत अन्य दर्जनों ठिकानों पर बड़े हमले का दावा किया है।

मिडिल-ईस्ट में 22वें दिन भी जंग जारी। - India TV Hindi
मिडिल-ईस्ट में 22वें दिन भी जंग जारी। Image Source : PTI

Israel US Iran War Update LIVE: अमेरिका-इजरायल की ओर से ईरान पर हमले अभी भी जारी हैं। जंग के 22वें दिन भी ईरान पूरी तरह से इन हमलों का जवाब दे रहा और कई अन्य देशों पर हमले भी कर रहा है। हालांकि अभी भी इस जंग के खत्म होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। IDF ने ईरान बड़े हमले का दावा किया है। आईडीएफ ने एक्स पर लिका," ईरान के तेहरान में व्यापक हवाई हमले के दौरान ईरानी आतंकी शासन के दर्जनों ठिकानों को निशाना बनाया गया। 

हमले में शामिल ठिकाने:

  1. - बैलिस्टिक मिसाइल घटकों के उत्पादन और विकास के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला आईआरजीसी का एक केंद्रीय परिसर
  2. - मिसाइल उत्पादन घटकों का भंडारण केंद्र
  3. - मिसाइल ईंधन उत्पादन के लिए जिम्मेदार रक्षा मंत्रालय का परिसर
  4. - बैलिस्टिक मिसाइल घटकों का उत्पादन स्थल

 

 

इस बीच इजरायल के रक्षामंत्री इजराइल कार्ट्ज ने ईरान पर आने वाले सप्ताह में हमले और बढ़ाने की चेतावनी दी है। कार्ट्ज ने कहा कि आने वाले हफ्तों में ईरान पर हमले काफी ज्यादा बढ़ जाएंगे। 

पीएम मोदी ने इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से फोन पर बात की और उन्हें ईद की बधाई दी। PM मोदी ने एक्स पर लिखा, 

" ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन से बात की और ईद तथा नौरोज़ की शुभकामनाएं दीं। हमने आशा व्यक्त की कि यह त्योहारी मौसम पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि लाए। क्षेत्र में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हमलों की निंदा की, जो क्षेत्रीय स्थिरता को खतरे में डालते हैं और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को बाधित करते हैं। नौवहन की स्वतंत्रता की रक्षा करने और शिपिंग लेन को खुला और सुरक्षित बनाए रखने के महत्व पर दोहराया। ईरान में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और संरक्षा के लिए ईरान के निरंतर समर्थन की सराहना की।"

वहीं स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अभी भी जहाजों की आवाजाही पर रोक है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि दुश्मनों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अभी भी बंद रहेगा। वहीं इस बीच इजरायल और अमेरिका ने ईरान के नतान्ज यूरेनियम संवर्धन केंद्र पर हमला किया है। वहीं ईरान ने इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट को निशाना बनाया है। 

ईरान ने ब्रिटेन में अमेरिकी बेस डिएगो गार्सिया पर संभवतः खोर्रमशहर-4 बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है। यह अनुमान विश्लेषकों की ओर से लगाया गया है। यह मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसका इस्तेमाल ईरान ने डिएगो गार्सिया पर हमले के प्रयास में किया था। विश्लेषकों ने पहले अनुमान लगाया था कि इसकी मारक क्षमता 4,000 किमी से अधिक हो सकती है। इस तरह के हमले से संकेत मिलता है कि खोर्रमशहर-4, जो मिसाइल क्लस्टर और अन्य अपरंपरागत युद्धक हथियारों को ले जा सकती है। इसका उपयोग ईरान द्वारा लगभग पूरे यूरोप, संभवतः फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम तक, पर हमला करने के लिए किया जा सकता है।

जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। ट्रंप ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट की रक्षा की जिम्मेदारी उनकी नहीं हैं। जो लोग यहां बिजनेस करते हैं वही उसकी सुरक्षा करें। इसके अलावा ट्रंप ने युद्ध के अपने 5 मकसद का भी खुलासा किया।

दूसरी तरफ कतर, जॉर्डन और मिस्र ने दक्षिणी सीरिया में सैन्य बुनियादी ढांचे पर इजरायली हमले की कड़ी निंदा की है। एक बयान में, कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोहा ने हमले को "अपनी संप्रभुता का घोर उल्लंघन और अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र के चार्टर का स्पष्ट उल्लंघन" माना। इसमें कहा गया है कि बिना किसी रोक-टोक के ऐसे हमलों का जारी रहना क्षेत्रीय सुरक्षा की नींव को कमजोर कर रहा है, ऐसे उल्लंघनों को रोकने में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की असमर्थता ने क्षेत्र के सामने संकट को और भी बदतर बनाने में योगदान दिया है। इसके अलावा जॉर्डन और मिस्र ने भी हमले की निंदा की, जिसे इजरायली सेना ने गुरुवार को सुवेदा क्षेत्र में सीरियाई अधिकारियों द्वारा ड्रुज़ नागरिकों पर किए गए हमलों के जवाब में कहा।

इसके अलावा दक्षिणी लेबनान पर इज़रायली हमले में कम से कम 21 लोग घायल हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि दक्षिणी लेबनान के डेर एज़-ज़हरानी पर इज़रायली हवाई हमले में इक्कीस लोग घायल हो गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि घायलों में से दो महिलाएं थीं। जैसा कि हमने पहले रिपोर्ट किया था, लेबनान की आपदा जोखिम प्रबंधन इकाई ने कहा कि आज लेबनान पर इजरायली हमलों में 20 लोग मारे गए हैं।

Live updates :Israel US Iran War Update LIVE:

Auto Refresh
Refresh
  • 6:55 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    अमेरिकी सेना ने ईरान के खुज़ेस्तान प्रांत में IRGC के मिसाइल भंडारण पर हमला किया

    अमेरिकी सेना ने ईरान के खुज़ेस्तान प्रांत में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के एक कथित मिसाइल भंडारण स्थल को निशाना बनाया है।

  • 6:49 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    तेहरान के अस्पताल पर इजरायल और अमेरिका ने गिराई मिसाइल, हुआ भारी नुकसान

    इजरायल और अमेरिका ने ईरान की राजधानी तेहरान में एक अस्पताल को निशाना बनाया। इस दौरान अस्पताल को भारी नुकसान पहुंचा है। तेहरान टाइम्स ने इस हमले का एक वीडियो शेयर किया है। 

  • 5:47 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    ईरान के मिसाइल हमले में तेल-अवीव को भारी नुकसान, किंडरगार्टन भी हुआ डैमेज

    शनिवार को ईरान की मिसाइलों ने इज़रायल के तेल अवीव के दक्षिणी इलाकों पर हमला किया, जिससे एक किंडरगार्टन समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। रिशोन लेज़ियन में भी हमले की खबरें आईं, जिनमें से कम से कम एक मिसाइल में क्लस्टर वॉरहेड होने की जानकारी मिली है।

  • 5:26 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    ईरान ने फिलिस्तीन में इजरायल के कब्जे वाले ठिकानों पर किया हमला, बेन गुरियन एयरपोर्ट भी रहा निशाने पर

    ईरान की सेना ने कहा कि उसके ड्रोन ने शनिवार की सुबह शुरुआती घंटों में ऑपरेशन किए, जो कब्जे वाले क्षेत्रों में इज़रायली सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाए गए।  हमलों का फोकस ईंधन भंडारों और बेन गुरियन हवाई अड्डे पर दुश्मन फाइटर जेट्स के लिए रिफ्यूलिंग विमानों के स्थान पर था।  ईरानी सेना ने "कब्जे वाले क्षेत्रों" में इज़रायली सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमलों की पुष्टि की है, जिसमें बेन गुरियन हवाई अड्डे के ईंधन डिपो और रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट के स्टेशनिंग एरिया को विशेष रूप से लक्षित किया गया। सेना ने दावा किया है कि इन हमलों से इज़राइली हवाई रिफ्यूलिंग ऑपरेशंस, हवाई अड्डा गतिविधियां और उड़ानें गंभीर रूप से प्रभावित हुई हैं।

  • 5:22 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    ईरान के ब्रिगेडियर जनरल अली मोहम्मद के जनाजे में उड़ा जनसैलाब

    इजरायल के हमले में मारे गए आईआरजीसी के प्रवक्ता जनरल अली मोहम्मद के जनाजे में बड़ा जनसैलाब उमड़ा। लोग जनरल को विदाई देने के लिए भारी संख्या में इकट्ठा हुए। 

  • 3:06 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    जापान के जहाज को होर्मुज से सुरक्षित निकालने में मदद करेगा ईरानः अराघची

    ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से ईरानी जहाज को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद करने का ऐलान किया है। ईरानी नेवी जापान के तेल टैंकर को स्कॉट करेगी।

     

  • 3:01 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    ईरान के खातम अल-अनबिया केंद्रीय मुख्यालय के प्रवक्ता ने कहा-आपको हराने का तरीका सीख लिया है

    ईरान के खातम अल-अनबिया केंद्रीय मुख्यालय के प्रवक्ता ने इजरायल और अमेरिका के साथ 22 दिनों की जंग के बाद बड़ा बयान दिया है। प्रवक्ता ने कहा- हमने आपको हराने का तरीका सीख लिया है, और वह है प्रतिरोध।

  • 2:21 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    इजरायल में कई जगह ईरानी मिसाइल ने मचाई तबाही, देखें VIDEO

    इजरायल में ईरान ने बड़ा मिसाइल हमला किया है। इससे इजरायल के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर इमारतों और ढांचों को नुकसान पहुंचा है। 

  • 2:13 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    ईरान की मिसाइल ने तेल-अवीव में कैसे मचाई तबाही, देखें VIDEO

    ईरान ने इजरायल पर बड़ा जवाबी हमला किया है। ईरानी मिसाइल ने तेल-अवीव में एक इमारत को खंडहर बना दिया है। 

  • 1:44 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    जंग के बीच ईरान ने ऐसे मनाई ईद, उमड़ा विशाल जनसैलाब

    इजरायल और अमेरिका से चल रही जंग के बीच ईरानियोंं ने शनिवार को ईद मनाई। उन्होंने अपने दिवंगत नेताओं और सैन्य अधिकारियों की शहादत को सलाम किया। इस मौके पर भारी भीड़ जुटी। 

  • 1:23 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    ईरान में सीजफायर नहीं चाहता अमेरिका, ट्रंप ने कहा-ऐसे हालात में बिलकुल नहीं

    ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका कतई सीजफायर नहीं चाहता। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जब हम उन्हें मार रहे हैं तो ऐसे हालात में सीजफायर नहीं चाहिए। 

  • 12:33 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    बगदाद में ईरानी हमले के बाद ऐसे जला अमेरिका का एयरबेस, देखें VIDEO

    इराक की राजधानी बगदाद में ईरान ने बड़ा हमला किया है। ईरानी हमले के बाद बगदाद में अमेरिका के एयरबेस में भीषण आग लग गई और वह धू-धू कर जलता दिखाई दे रहा है। 

  • 12:21 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    सऊदी अरब ने अमेरिका के लिए खोला अपना किंग फहाद एयरबेस

    Israel-US-Iran War: सऊदी अरब ने ईरान के खिलाफ जंग में अमेरिका के लिए अपना किंग फहाद एयरबेस खोलने का ऐलान किया है। यह सऊदी अरब की ओर से लिया गया बड़ा फैसला है। इससे ईरान सऊदी अरब पर और अधिक हमलावर हो सकता है। 

  • 10:55 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    ईरान के मिलिट्री बेस पर अमेरिका ने किया बड़ा हमला, सेंटकॉम ने जारी किया VIDEO

    अमेरिका ने ईरान के मिलिट्री बेस को मिसाइल हमले में निशाना बनाया है। अमेरिकी सेंटकॉम ने हमले का वीडियो भी जारी किया है। 

  • 10:51 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    तेहरान के आवासीय बिल्डिंग पर इजरायल-अमेरिका का बड़ा हमला, इमारत बनी खंडहर

    इजरायल और अमेरिका ने ईरान के आवासीय बिल्डिंग पर बड़ा हमला किया है। इसके बाद इमारत पूरी तरह खंडहर में तब्दील हो गई। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 

  • 10:32 AM (IST)
    Posted by Amar Deep

    कतर, जॉर्डन, मिस्र ने दक्षिणी सीरिया पर इजरायली हमले की निंदा की

    कतर, जॉर्डन और मिस्र ने दक्षिणी सीरिया में सैन्य बुनियादी ढांचे पर इजरायली हमले की कड़ी निंदा की है। एक बयान में, कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोहा ने हमले को "अपनी संप्रभुता का घोर उल्लंघन और अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र के चार्टर का स्पष्ट उल्लंघन" माना। वहीं जॉर्डन और मिस्र ने भी हमले की निंदा की, जिसे इजरायली सेना ने गुरुवार को सुवेदा क्षेत्र में सीरियाई अधिकारियों द्वारा ड्रुज़ नागरिकों पर किए गए हमलों के जवाब में कहा।

  • 10:18 AM (IST)
    Posted by Amar Deep

    ईरान ने डिएगो गार्सिया की तरफ दागी मिसाइल

    ईरान ने हिंद महासागर में डिएगो गार्सिया की तरफ दो बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। यहा डिएगो गार्सिया में संयुक्त अमेरिकी और ब्रिटिश सैन्य अड्डे को ईरान ने निशाना बनाया है। 

  • 9:40 AM (IST)
    Posted by Amar Deep

    दक्षिणी लेबनान पर इजरायली हमले में 21 घायल

    स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि दक्षिणी लेबनान के डेर एज़-ज़हरानी पर इज़रायली हवाई हमले में इक्कीस लोग घायल हो गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि घायलों में से दो महिलाएं थीं। 

  • 9:24 AM (IST)
    Posted by Amar Deep

    बगदाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास धमाका

    इराक की राजधानी बगदाद में मौजूद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास विस्फोटों की आवाज़ सुने गए। एक इराकी सुरक्षा सूत्र ने बताया कि एयरपोर्ट के पास एक अमेरिकी रसद सहायता शिविर पर रॉकेट से हमला किया गया है।

  • 8:55 AM (IST)
    Posted by Amar Deep

    नाटो ने इराक से कर्मचारियों को हटाया

    नाटो ने इराक से अपना सुरक्षा सलाहकार मिशन हटाकर सैकड़ों कर्मचारियों को यूरोप में स्थानांतरित कर दिया है। उत्तरी इराक में ब्रिटेन, फ्रांस और इटली के ठिकानों पर ईरान के सिलसिलेवार हमलों के बाद यह कदम उठाया गया है। नाटो के शीर्ष कमांडर जनरल एलेक्सस ग्रिनकविच ने पुष्टि की कि बचे हुए सैनिक शुक्रवार को वहां से रवाना हो गए। उन्होंने मिशन को सुरक्षित रूप से स्थानांतरित करने में मदद करने के लिए इराक सरकार और अन्य सहयोगियों के प्रति आभार जताया।

     

  • 8:29 AM (IST)
    Posted by Amar Deep

    जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया और कनाडा की विदेश मंत्रियों से बात की

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया की अपनी समकक्ष पेनी वोंग और कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से बात की। उन्होंने पश्चिम एशिया संकट के साथ-साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा की। पश्चिम एशियाई गैस केंद्रों पर नये हमलों को लेकर बढ़ती वैश्विक चिंताओं की पृष्ठभूमि में जयशंकर और वोंग ने फोन पर बातचीत की। विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा, ''ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष वोंग से बात करके बहुत खुशी हुई। हमने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर अपने विचार साझा किए। हमने हिंद-प्रशांत मुद्दों पर भी चर्चा की।'' वहीं आनंद से बातचीत के बाद जयशंकर ने कहा, ''पश्चिम एशिया संघर्ष और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई। आगे की बातचीत जारी रखने की उम्मीद है।''

  • 8:04 AM (IST)
    Posted by Amar Deep

    सीजफायर नहीं करना चाहता: ट्रंप

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "हम बातचीत कर सकते हैं, लेकिन मैं ईरान के साथ युद्धविराम नहीं करना चाहता। आप तब युद्धविराम नहीं करते जब आप सचमुच दूसरे पक्ष को ख़त्म कर रहे हों। मेरे पास कोई योजना हो या न हो, मैं किसी रिपोर्टर से यह कैसे कहूंगा। सैन्य दृष्टिकोण से, हम ईरानी शासन पर बहुत कड़ा प्रहार कर रहे हैं; वे समाप्त हो गए हैं।"

  • 7:32 AM (IST)
    Posted by Amar Deep

    इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में किया हमला

    इज़रायल ने दक्षिणी लेबनान के बिंट जेबिल जिले के बीर अल-सलासिल शहर पर हवाई हमला किया है। मार्च की शुरुआत से लेबनान में इज़रायली हमलों में 1,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। 

  • 7:23 AM (IST)
    Posted by Amar Deep

    ईरान ने ब्रिटेन को दी धमकी

    ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के फैसले के जवाब में देश "आत्मरक्षा के अपने वैध अधिकार का प्रयोग करेगा" जिसमें अमेरिका को होर्मुज जलडमरूमध्य में शिपिंग को लक्षित करने वाले ईरानी मिसाइल साइटों पर हमले करने के लिए ब्रिटेन के ठिकानों का उपयोग करने की अनुमति दी गई है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, अराघची ने कहा कि "ब्रिटिश लोगों का विशाल बहुमत" ईरान पर अमेरिका-इजरायल युद्ध में शामिल नहीं होना चाहता है। अराघची ने कहा कि यूके के ठिकानों को "ईरान के खिलाफ आक्रामकता के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति देकर", स्टार्मर "ब्रिटिश जीवन को खतरे में डाल रहे हैं" क्योंकि "ईरान आत्मरक्षा के अपने अधिकार का प्रयोग करेगा"।

  • 7:13 AM (IST)
    Posted by Amar Deep

    इराक ने 70% कम किया तेल उत्पादन

    इराक के तेल मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया कि इराक ने ईरान पर अमेरिका-इजरायल युद्ध से पहले की तुलना में अपने तेल उत्पादन में लगभग 70 प्रतिशत की कमी की है। सूत्र ने कहा कि शटडाउन में दक्षिण में बसरा के छह तेल क्षेत्र शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश