1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इजराइली महिला सैनिक पर लगा फिलीस्तीनी कैदी के साथ यौन संबंध का आरोप, मंत्री ने दिया यह बड़ा आदेश

इजराइली महिला सैनिक पर लगा फिलीस्तीनी कैदी के साथ यौन संबंध का आरोप, मंत्री ने दिया यह बड़ा आदेश

 Written By: Deepak Vyas
 Published : Oct 02, 2023 04:47 pm IST,  Updated : Oct 02, 2023 04:47 pm IST

इजराइली महिला सैनिक पर एक फिलीस्तीनी कैदी के साथ यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया गया है। इस घटना के बाद इजराइल के मंत्री ने एक बड़ा आदेश दिया है। जानिए महिला सैनिक पर लगे आरोपों पर उस महिला सैनिक ने क्या कहा?

इजराइली महिला सैनिक - India TV Hindi
इजराइली महिला सैनिक Image Source : FILE

Israel News: इजराइल की एक महिला सैनिक पर एक कैदी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगे हैं। यह कैदी फिलीस्तीनी है। इजराइली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इजराइल में अब किसी भी जेल में अब महिला सैनिकों की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। इजराइली जेल सर्विस के प्रमुख कैटी पेरी और राष्ट्री सुरक्षा मंत्री इतमार बेन गिवीर ने कहा कि अब महिला सैनिकों की तैनाती उन जेलों में नहीं की जाएगी, जहां फिलीस्तीनी कैदियों को रखा जाता है।

जिस महिला सैनिक पर यौन संबंध बनाने के आरोप लगे हैं उसने भी इस बात को स्वीकार किया है कि उसने फिलीस्तीनी कैदी के साथ यौन संबंध बनाए थे। बीबीसी के मुताबिक, कथित शारीरिक संबंध बनाने की बात को लेकर फिलीस्तीन कैदी पर इसराइली नागरिकों ने जानलेवा हमला किया है।

आरोप पर क्या कहा इजराइली महिला सैनिक ने?

इजराइली मीडिया ने बताया है कि पूछताछ के दौरान महिला सैनिक ने कहा कि उनके अलावा 4 अन्य महिलाओं ने भी उस कैदी के साथ यौन संबंध स्थापित किए थे। इस मामले की सुनवाई कर रही अदालत ने आदेश दिया है कि महिला और कैदी के नाम सार्वजनिक न किए जाएं, इसके साथ ही जेल के नाम को भी सार्वजनिक करने पर रोक है।

जेलों में महिला सैनिकों की क्यों लगाई जाती है ड्यूटी?

इजराइल की जेलों में महिला सैनिकों के साथ कई बार ऐसे हादसे हुए हैं, लेकिन कम सैनिक बल की वजह महिलाओं को जेलों में ड्यूटी देनी पड़ती है। इतमार बेन गिवीर ने कहा है कि साल 2025 के बाद इजराइल की जेलों में महिला सैनिकों की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी।

महिलाओं को सेना में दो साल करना पड़ता है काम

इजराइल में सभी लोगों को सेना में अपनी सेवाएं देनी होती हैं। महिलाओं को दो साल तक के लिए सेना में काम करना होता है, जबकि पुरुषों को 2 साल 8 महीनों तक सेना में सेवा देनी होती है। ये नियम इजराइल से बाहर रहने वाले नागरिकों पर भी लागू होती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश