1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 24 घंटे में 5वीं बार हिली जापान की धरती, 6.7 तीव्रता के भूकंप से थर्राया शहर

24 घंटे में 5वीं बार हिली जापान की धरती, 6.7 तीव्रता के भूकंप से थर्राया शहर

 Published : Dec 12, 2025 09:08 am IST,  Updated : Dec 12, 2025 09:43 am IST

जापान की धरती एक बार फिर भूकंप के तेज झटकों से हिल गई है। यह भूकंप जापान के हाचिनोहे, आओमोरी के पास आया। इसकी तीवर्ता 6.7 मापी गई है।

जापान में भूकंप (फाइल फोटो)- India TV Hindi
जापान में भूकंप (फाइल फोटो) Image Source : AP

टोकियोः जापान में शुक्रवार को भूकंप का बहुत तेज झटका महसूस की गया है। भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.7 आंकी गई है। इससे जापान के कई शहरों में दहशत फैल गई है। अभी तक भूकंप से हुए नुकसान के बारे में कोई अंदाजा नहीं है। सुरक्षा एजेंसियां इसका आंकड़ा जुटा रही हैं। विस्तृत ब्यौरे का इंतजार है। 

भूकंप का केंद्र जमीन से सिर्फ 10 किलोमीटर की गहराई में था। इससे अधिक नुकसान होने की आशंका जाहिर का जा रही है। बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटों में जापान में आया यह 5वां भूकंप है। 

जापान के उत्तर-पूर्व में भूकंप के बाद सुनामी चेतावनी जारी

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार शुक्रवार को जापान के उत्तर-पूर्वी हिस्से में 6.7 तीव्रता का भूकंप आने के बाद सुनामी चेतावनी जारी की गई है।  फिलहाल नुकसान या घायलों की कोई तत्काल जानकारी नहीं मिली है। यह भूकंप इस हफ्ते की शुरुआत में आए 7.5 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद आया है, जो उत्तर में आया था और जिससे प्रशांत तटीय इलाकों में दरारें, हल्का नुकसान और सुनामी पैदा की थी।  सोमवार को जापान के मुख्य द्वीप होन्शू के सबसे उत्तरी प्रांत आओमोरी के तट से दूर आए उस भूकंप में कम से कम 34 लोग घायल हुए थे। (एपी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश