1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अब जापान में आया भयानक भूकंप, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

अब जापान में आया भयानक भूकंप, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Apr 02, 2025 08:41 pm IST,  Updated : Apr 02, 2025 10:24 pm IST

म्यांमार के बाद अब एक और एशियाई देश जापान में भी भयानक भूकंप आया है। आइए जानते हैं कि रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता कितनी रही है।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : INDIA TV

दुनिया के विभिन्न हिस्सों में एक के बाद एक भूकंप के झटके लगने जारी हैं। हाल ही में म्यांमार में आए भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है। इस कारण लोगों के मन में खौफ भरता चला जा रहा है। वहीं, अब बुधवार को जापान में भी भूकंप के तेज झटके लगे हैं। ये भूकंप जापान के क्यूशू द्वीप पर आया है। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी ने इस भूकंप के बारे में जानकारी दी है। आइए जानते हैं इस भूकंप के बारे में विस्तार से। 

कितनी रही भूकंप की तीव्रता?

नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, जापान के क्यूशू में बुधवार 2 अप्रैल 2025 को शाम 7 बजकर 34 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस हुए हैं। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6 मापी गई है। भूकंप का केंद्र जापान के क्यूशू में धरती से 30 किलोमीटर की गहराई पर था।

म्यांमार में मृतकों की संख्या 3000 पार 

म्यांमार में पिछले सप्ताह आए भीषण भूकंप में मृतकों की संख्या 3000 से अधिक हो गई है। इस बीच म्यांमा में सत्ता पर काबिज सेना ने भूकंप राहत प्रयासों को सुगम बनाने के लिए देश के गृह युद्ध में 22 अप्रैल तक संघर्ष विराम की घोषणा भी की है। म्यांमा में शुक्रवार के दिन दोपहर में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था। इस कारण हजारों इमारतें ढह गईं, पुल ध्वस्त हो गए और सड़कें उखड़ गईं थी। इस भूकंप में 4500 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं।

म्यांमार में बुधवार को भी आया भूकंप

भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में बुधवार को भी भूकंप का झटका लगा। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के मुताबिक, म्यांमार में बुधवार 2 अप्रैल 2025 को 4 बजकर 15 मिनट पर भूकंप के झटके लगे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र धरती से 10 किलोमीटर भीतर था।

ये भी पढ़ें- Myanmar के बाद अब जापान में "धरती के सबसे प्रलयकारी महाभूकंप" की चेतावनी जारी, 3 लाख से ज्यादा मौतों की आशंका

म्यांमार में भूकंप के चलते जुंटा सरकार ने घोषित किया अस्थाई युद्ध विराम, गृहयुद्ध की चपेट में है देश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश