1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापान के चंद्र मिशन को लगा झटका, लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ मून लैंडर Resilience

जापान के चंद्र मिशन को लगा झटका, लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ मून लैंडर Resilience

 Published : Jun 06, 2025 01:13 pm IST,  Updated : Jun 06, 2025 01:13 pm IST

जापान के मून मिशन को बड़ा झटका लगा है। निजी कंपनी का मून लैंडर शुक्रवार को चंद्रमा पर लैंडिंग का प्रयास करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जापानी कंपनी आईस्पेस ने मिशन के फेल होने की पुष्टि की है।

जापान का एक निजी लैंडर चंद्रमा पर उतरने का प्रयास करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।- India TV Hindi
जापान का एक निजी लैंडर चंद्रमा पर उतरने का प्रयास करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। Image Source : AP

तोक्यो: जापान का एक निजी लैंडर शुक्रवार को चंद्रमा पर उतरने का प्रयास करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। तोक्यो स्थित कंपनी आईस्पेस ने लैंडर से संपर्क टूटने के कई घंटे बाद मिशन को विफल घोषित किया है। लॉन्च कंट्रोलर्स ने लैंडर से संपर्क करने के तमाम प्रयास किए लेकिन उन्हें कोई संदेश नहीं मिला जिसके बाद उन्होंने कहा कि वो मिशन को समाप्त कर रहे हैं। 

पहला मिशन भी हुआ था फेल

अंतरिक्ष यान के मिनी रोवर के साथ चंद्रमा पर उतरने से दो मिनट पहले ही संचार बंद हो गया थे। उससे पहले तक ऐसा लग रहा था कि चंद्रमा की कक्षा से उतरने की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। आईस्पेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और संस्थापक ताकेशी हाकामादा ने मिशन में योगदान देने वाले सभी लोगों से माफी मांगी। यह आईस्पेस का दूसरा चंद्र मिशन था। कंपनी का चंद्रमा पर पहुंचने का पहला प्रयास भी दो साल पहले विफल रहा था जिसके बाद इसके लैंडर का नाम ‘रेसिलिएंस’ रखा गया था। 

जापान चंद्र मिशन के लॉन्च कंट्रोलर्स
Image Source : APजापान चंद्र मिशन के लॉन्च कंट्रोलर्स

चंद्र मिशन पर जारी रहेगा काम

‘रेसिलिएंस’ चंद्रमा की धूल इकट्ठा करने के लिए फावड़े के साथ एक रोवर और चंद्रमा की धूल भरी सतह पर रखने के लिए एक स्वीडिश कलाकार का बनाया लाल रंग का खिलौना घर भी लेकर गया था। कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि क्या एक ही समस्या के कारण दोनों मिशन असफल हुए। हाकामादा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह दूसरी बार है जब हम उतरने में असमर्थ रहे। इसलिए हमें इसे बहुत गंभीरता से लेना होगा।’’ उन्होंने कहा कि कंपनी और अधिक चंद्र मिशनों पर काम करेगी। (एपी)

यह भी पढ़ें:

दोस्त दोस्त ना रहा! कैसे ट्रंप और मस्क के रिश्तों में पड़ गई दरार, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

रूस ने यूक्रेन पर मिसाइलों और ड्रोन से किया घातक हमला, लिया ऑपरेशन स्पाइडर वेब का बदला

बागी हो गए मस्क! एपस्टीन फाइलों का जिक्र कर ट्रंप पर साधा निशाना, बोले 'अब समय आ गया है...'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश