1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कराची एयरपोर्ट रात 12 बजे तक उड़ान परिचालन के लिए बंद, PAA ने जारी किया नया NOTAM

कराची एयरपोर्ट रात 12 बजे तक उड़ान परिचालन के लिए बंद, PAA ने जारी किया नया NOTAM

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 08, 2025 06:56 pm IST,  Updated : May 08, 2025 07:05 pm IST

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान घबराया हुआ रहा है। हालात ये हैं कि अब पाकिस्तान सरकार ने कराची हवाई अड्डे को रात 12 बजे तक के लिए बंद कर दिया है।

कराची एयरपोर्ट उड़ान परिचालन के लिए बंद- India TV Hindi
कराची एयरपोर्ट उड़ान परिचालन के लिए बंद Image Source : FILE

Operation Sindoor: भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का माकूल जवाब दिया है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च करते हुए पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को धवस्त कर दिया है। भारतीय सेना के ऑपरेशन से पाकिस्तान सहम गया है। आलम यह है कि पाकिस्तान सरकार ने कराची हवाई अड्डे को रात 12 बजे तक के लिए बंद कर दिया है। इसे लेकर NOTAM भी जारी किया गया है। इससे पहले सरकार ने लाहौर और इस्लामाबाद हवाई अड्डों पर सभी Commercial Flights के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था।

पाकिस्तान हवाई अड्डा प्राधिकरण का बयान

पाकिस्तान हवाई अड्डा प्राधिकरण (PAA) ने बुधवार देर रात एक बयान में कहा, ‘‘लाहौर और इस्लामाबाद हवाई अड्डे पर सभी वाणिज्यिक उड़ानों के लिए देश का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है।’’ इससे पहले भारत की सेना द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए हमले के बाद बुधवार को पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र को 48 घंटे के लिए बंद करने की घोषणा की थी। 

पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम ध्वस्त

यहां यह भी बता दें कि, भारत की तरफ शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ है। भारत ने हमला कर पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को ध्वस्त कर दिया है। भारत के रक्षा मंत्रालय की ओर से इस संबंध में सूचना दी गई है। भारत के हमलों में मिसाइल लांचरों को भी भारी क्षति पहुंची है। पाकिस्तान को HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम चीन से मिला है।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तानी सेना के पूर्व सैनिक ने शरीफ सरकार को लगाई लताड़, असीम मुनीर को कहा 'साइको'

निकल गई गीदड़भभकी! आतंकी अड्डे ध्वस्त, एयर डिफेंस फुस्स; बदल गए भारत को धमकी देने वाले ख्वाजा आसिफ के सुर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश