Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. तीसरे विश्व युद्ध के खतरे के बीच सनके किम जोंग, घातक परमाणु मिसाइलों की परेड से दुनिया को डराया

तीसरे विश्व युद्ध के खतरे के बीच सनके किम जोंग, घातक परमाणु मिसाइलों की परेड से दुनिया को डराया

Written By: Dharmendra Kumar Mishra @dharmendramedia Published : Feb 09, 2023 07:12 pm IST, Updated : Feb 09, 2023 09:57 pm IST

रूस-यूक्रेन युद्ध के साथ ईरान-इजरायल युद्ध, आर्मीनिया अजरबैजान युद्ध, तालिबान-पाकिस्तान, चीन-ताइवान और अमेरिका-चीन व भारत-चीन जैसे देशों के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव ने तीसरे विश्व युद्ध का खतरा पैदा कर दिया है।

उत्तर कोरिया के परेड में शामिल हुई परमाणु मिसाइल- India TV Hindi
Image Source : FILE उत्तर कोरिया के परेड में शामिल हुई परमाणु मिसाइल

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध के साथ ईरान-इजरायल युद्ध, आर्मीनिया अजरबैजान युद्ध, तालिबान-पाकिस्तान, चीन-ताइवान और अमेरिका-चीन व भारत-चीन जैसे देशों के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव ने तीसरे विश्व युद्ध का खतरा पैदा कर दिया है। यूक्रेन युद्ध में यूरोपीय संघ और अमेरिका की खुलकर जेलेंस्की की मदद के ऐलान ने परमाणु युद्ध का खतरा भी बढ़ा दिया है। पुतिन के गुरु अलेक्जेंडर दुगिन साफ कह चुके हैं कि रूस या तो युद्ध जीतेगा या दुनिया खतम होगी। यानि अमेरिका और यूरोपीय संघों के यूक्रेन के साथ आने पर यदि रूस को लगा कि अब युद्ध लंबा खिंचेगा तो वह परमाणु बम का इस्तेमाल कर सकता है। ऐसे में तीसरे विश्व युद्ध के छिड़ने से इन्कार नहीं किया जा सकता। इसी बीच उत्तर कोरिया के सनकी तानाशाह किम जोंग उन ने परमाणु मिसाइलों की परेड निकाल कर दुनिया को अपनी ताकत का एहसास कराया है। 

उत्तर कोरिया ने अब तक की सबसे बड़ी अंतरद्विपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM)परेड निकालकर परमाणु हमले की क्षमता का जबरदस्त प्रदर्शन किया। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार बुधवार की रात एक सैन्य परेड में उत्तर कोरिया ने करीब एक दर्जन घातक परमाणु मिसाइलों की परेड निकाली। उत्तर कोरिया की मीडिया के अनुसार प्योंगपांग द्वारा परमाणु हमले की क्षमता को दर्शाने वाली यह अब तक की सबसे बड़ी बैलिस्टिक मिसाइल परेड है। 

किम जोंग की पत्नी और बेटी भी रहीं मौजूद

उत्तर कोरिया की इस घातक परमाणु मिसाइल परेड में किम जोंग उन ने कोरियाई पीपुल्स आर्मी (केपीए) की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर अपनी बेटी किम जू ऐ और पत्नी री सोल जू के साथ सैन्य अधिकारियों के बैरकों का दौरा किया भी किया। पूरे परेड में उनकी पत्नी और बेटी मौजूद रहीं। किम जोंग ने उत्तर कोरियाई सेना की स्थापना के वर्षगांठ पर यह परेड निकाली थी। उन्होंने दक्षिण कोरिया और संयुक्त राज्य अमेरिका से संभावित खतरों के जवाब में पिछले 2 माह से भी कम के समय में अपने परमाणु शास्त्रागार में बैलिस्टिक मिसाइलों की घातक तरीके से बढ़ोत्तरी कर ली है।  बुधवार की रात की परेड के बाद एक रात पहले एक भव्य भोज हुआ, जिस पर किम ने एक लड़की को अपनी बेटी जू एई बताया। यह नवीनतम संकेत है कि लड़की को संभवतः उनके उत्तराधिकारी के रूप में तैयार किया जा रहा है।

अमेरिका पर हमला करने की क्षमता
किम जोंग उन ने उन परमाणु मिसाइलों का भी परेड में प्रदर्शन किया, जो सीधे अमेरिका तक मार कर सकती है। वर्ष 2022 में उत्तर कोरिया ने अपने इतिहास में किसी भी समय की तुलना में सबसे अधिक मिसाइलों का परीक्षण किया, जिसमें एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक(परमाणु) मिसाइल (ICBM) भी ​​शामिल है। यह सिद्धांत रूप में अमेरिका की मुख्य भूमि पर हमला कर सकती है। विश्लेषकों का कहना है कि ह्वासोंग-17 मिसाइल का प्रदर्शन बुधवार रात को किया गया। कहा जा रहा है कि 10-12 ह्वासोंग-17 ICBM परमाणु मिसाइल ने इस परेड में उपस्थिति दर्ज कराई। 

पहली बार परेड में दिखी आइसीबीएम परमाणु मिसाइल
कार्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस के एक परमाणु नीति विशेषज्ञ ने सोशल मीडिया पर कहा, यह संचयी रूप से अधिक आईसीबीएम लांचर हैं, जिन्हें हमने उत्तर कोरियाई परेड में पहले कभी नहीं देखा था। यदि प्रत्येक मिसाइल कई परमाणु हथियार से लैस होती है, तो वे अमेरिकी बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली को दबाने के लिए पर्याप्त मात्रा का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। किम जोंग द्वारा इन घातक परमाणु मिसाइलों के अभूतपूर्व प्रदर्शन से ऐसा प्रतीत होता है कि किम देश को ऐसे परमाणु शस्त्रागार से लैस करने के अपने संकल्प को पूरा कर रहे हैं जो अमेरिका के लिए खतरा बन सकता है। 

यह भी पढ़ें...

बीमार नहीं हैं रूसी राष्ट्रपति, NSA अजीत डोभाल की मुलाकात से हैरत में यूक्रेन; अफगानिस्तान पर कही बड़ी बात

उत्तरी आयरलैंड के समुद्र में पकड़ा दुनिया का दुर्लभ नीला लॉबस्टर, वैज्ञानिक भी हैरान; जानें क्या है ये?

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement