1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दुबई में बंदरगाह के पास ईरान ने कर दिया अटैक, तेल से लदे कुवैत के टैंकर में लगी आग

दुबई में बंदरगाह के पास ईरान ने कर दिया अटैक, तेल से लदे कुवैत के टैंकर में लगी आग

 Published : Mar 31, 2026 10:51 am IST,  Updated : Mar 31, 2026 11:05 am IST

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग में ईरान की ओर से खाड़ी देशों र लगातार हमले जारी है। ताजा हमले में ईरान ने दुबई में तेल से लदे कुवैत के टैंकर के निशाना बनाया है।

Oil Tanker- India TV Hindi
Oil Tanker Image Source : AP

Kuwait Oil Tanker Damaged: ईरान की ओर से खाड़ी देशों पर हमले लगातार जारी है। ईरान की ओर से किए गए हमलों में दुबई बंदरगाह के एंकरेज पर एक कुवैती टैंकर में आग लगने की खबर है। टैंकर में तेल भरा हुआ था और अधिकारियों के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है। इस हमले से जहाज के बाहरी हिस्से को नुकसान पहुंचा था। जिस टैंकर पर हमला हुआ था उसका नाम अल सालमी है।

US-इजरायल का हमला, ईरान का पलटवार

28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर हमले शुरू किए गए थे। ईरान की ओर से भी लगातार पलटवार किया जा रहा है। ईरान की ओर से व्यापारिक जहाजों पर किए गए हमलों की कड़ी में यह सबसे नया अटैक है।

कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने क्या कहा?

कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (KPC) ने मंगलवार तड़के बताया कि अल सालमी पर एक ईरानी हमला हुआ, जब वह संयुक्त अरब अमीरात के दुबई बंदरगाह पर लंगर डाले खड़ा था। इस हमले से जहाज को नुकसान पहुंचा और उसमें आग लग गई। कुवैत की सरकारी समाचार एजेंसी KUNA की रिपोर्ट के अनुसार, KPC ने आसपास के पानी में तेल फैलने की आशंका के प्रति आगाह किया है।

सुरक्षित हैं चालक दल के सदस्य

दुबई के अधिकारियों ने बताया कि समुद्री अग्निशमन टीमों ने ड्रोन हमले से भड़की आग को सफलतापूर्वक बुझा दिया और हालात पर पूरी नजर रखी जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि किसी के घायल होने की खबर नहीं है और चालक दल के सभी 24 सदस्य सुरक्षित हैं।

टैंकर को जाना था चीन

कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने बताया कि टैंकर को हुए नुकसान का आकलन करने का काम चल रहा है। लॉयड्स लिस्ट इंटेलिजेंस के आंकड़ों के अनुसार, KPC ही अल सालमी के पंजीकृत मालिक और वाणिज्यिक संचालक की मूल कंपनी है। लॉयड्स और टैंकर ट्रैकर्स के आंकड़ों के अनुसार, इस टैंकर में कुवैत और सऊदी अरब से 20 लाख बैरल तेल भरा हुआ था। लॉयड्स ने इस जहाज का गंतव्य चीन के किंगदाओ शहर को बताया था। 

यह भी पढ़ें:

Middle East Conflict: अमेरिका ने ईरान के इस्फहान पर दागे बंकर-बस्टर बम, ट्रंप ने शेयर किया खौफनाक वीडियो

"अमेरिका जल्द अपने मकसद में कामयाब होने वाला है", मार्को रुबियो का दावा, बोले- हॉर्मुज पर ईरान का कब्जा बर्दाश्त नहीं

 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश