1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के मुखिया हाफिज सईद की लाहौर रैली टली, आतंकियों में मची हलचल

पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के मुखिया हाफिज सईद की लाहौर रैली टली, आतंकियों में मची हलचल

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Nov 01, 2025 02:52 pm IST,  Updated : Nov 01, 2025 03:05 pm IST

आंतकी संगठन लश्कर ए तैयबा के मुखिया हाफिज सईद की लाहौर में होने वाली रैली टल गई है। इस वजह से आतंकियों में हलचल मची हुई है। जानकारी के मुताबिक ये रैली 2 नवंबर को मिनार-ए-पाकिस्तान में होनी थी।

हाफिज सईद की लाहौर रैली टली- India TV Hindi
हाफिज सईद की लाहौर रैली टली Image Source : REPORTER

पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के मुखिया हाफिज सईद की लाहौर में होने वाली रैली फिलहाल टाल दी गई है। जानकारी के मुताबिक ये रैली 2 नवंबर को मिनार-ए-पाकिस्तान में होनी थी, लेकिन अचानक इसे आगे बढ़ा दिया गया। नई तारीख अभी नहीं बताई गई है। एक वीडियो में लश्कर का एक आतंकी भीड़ को बताता दिखा कि "अमीर-ए-मोहतर्म" यानी हाफिज सईद ने रैली टालने का फैसला किया है। लश्कर के आतंकी और नेता अक्सर हाफिज सईद को इसी नाम से बुलाते हैं। बताया जा रहा है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के डर और ISI के आदेश के बाद ये कदम उठाया गया। पाकिस्तान में बढ़ती आतंकी टकराव की वजह से सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हैं।

इस वीडियो में एक आतंकी भीड़ को बता रहा है कि अमीर-ए-मोहतर्म यानी हाफिज सईद ने रैली टालने का फैसला किया है। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने से पहले लश्कर के नेताओं ने दावा किया था कि हाफिज सईद खुद इस रैली में शामिल होंगे। इसमें कहा जा रहा है कि 2 नवंबर को लाहौर में मिनार-ए-पाकिस्तान पर होने वाली रैली को ISI के आदेश पर स्थगित कर दिया गया है।

देखें वीडियो

रैली के लिए तैयारी पहले ही शुरू हो चुकी थी और जगह का एक वीडियो भी सामने आया था। उस वीडियो में लश्कर के आतंकियों के पोस्टर लगे थे, जिन्हें हाल ही में हुए सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में मारा गया था और उन्हें “शहीद” बताया गया था। ये सभी आतंकी लश्कर के मुरीदके हेडक्वार्टर से जुड़े थे। रैली टलने के बाद लश्कर समर्थक गुटों में भ्रम की स्थिति है। अब देखना होगा कि पाकिस्तान इस रैली की नई तारीख कब घोषित करता है।

ये भी पढ़ें:
चार्ली किर्क की पत्नी एरिका का बड़ा बयान, अमेरिकी उपराष्ट्रपति "जेडी वेंस को बताया अपने पति जैसा"
4 चूहों और 3 एस्ट्रोनॉट्स को लेकर चीन का ‘शेनझोउ-21’ यान पहुंचा अंतरिक्ष, बनाया तेज गति का रिकॉर्ड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश