1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में फिर उड़ा कानून का मजाक, ईशनिंदा का शक होने पर संदिग्ध को मार दी गोली

पाकिस्तान में फिर उड़ा कानून का मजाक, ईशनिंदा का शक होने पर संदिग्ध को मार दी गोली

 Published : Sep 12, 2024 05:31 pm IST,  Updated : Sep 12, 2024 05:32 pm IST

पाकिस्तान के एक पुलिसकर्मी ने कानून को ताख पर रखते हुए ईशनिंदा के एक संदिग्ध को गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। कुछ लोगों ने उस पर ईश निंदा करने का आरोप लगाया था।

पाकिस्तान पुलिस ने इसी जगह पर युवक को मार दी गोली। - India TV Hindi
पाकिस्तान पुलिस ने इसी जगह पर युवक को मार दी गोली। Image Source : AP

क्वेटा (पाकिस्तान): पाकिस्तान में एक बार फिर कानून का खुला मजाक उड़ाया गया है। जानकारी के अनुसार दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान के क्वेटा शहर में आज एक थाने में पुलिसकर्मी ने एक युवक को गोली मार दी। पुलिसकर्मी को उस पर ईशनिंदा करने का शक था। लिहाजा उसने आरोपी की गोली मारकर हत्या कर दी। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। मारे गए व्यक्ति की पहचान सैयद खान के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति को उग्र भीड़ से बचाया था और उसे अपने साथ ले गई थी। उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। लोगों का दावा था कि व्यक्ति ने पैगंबर मोहम्मद का अपमान किया है। पुलिस अधिकारी मोहम्मद खुर्रम के अनुसार, गोलीबारी में शामिल अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। खुर्रम ने विस्तृत जानकारी नहीं दी। पाकिस्तान में पुलिस हिरासत में संदिग्धों की मौत के मामले आम तौर पर सामने नहीं आते हैं। जबकि महज अफवाहों के आधार पर ईशनिंदा के आरोप वहां आम बात है और अक्सर इसकी वजह से दंगे भड़क उठते हैं।

भीड़ से छुड़ाया फिर थाने ले जाकर मार दी गोली

पाकिस्तान में ऐसे मामलों में संदिग्ध भीड़ के हाथों मौत के शिकार भी हो जाते हैं। खान के मामले में स्थानीय निवासियों ने दावा किया कि उसने पैगंबर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद भीड़ ने उसे घेर लिया। गिरफ्तारी के बाद भीड़ थाने के बाहर एकत्र हो गई और पुलिस से उसे उनके हवाले करने की मांग करने लगी। मगर पुलिस ने किसी तरह लोगों से तो युवक को छुड़ा लिया, लेकिन बाद में खुद ही गोली मार दी। (भाषा)

यह भी पढ़ें

जर्मनी से स्विट्जरलैंड पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

West Bank में भारतीय मूल के इजरायली सैनिक की मौत, वाहन से किया गया हमला 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश