1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Lockdown In China: चीन में डरा रही कोरोना की नई लहर, शंघाई में 4 हफ्ते से लॉकडाउन, खतरे में बीजिंग

Lockdown In China: चीन में डरा रही कोरोना की नई लहर, शंघाई में 4 हफ्ते से लॉकडाउन, खतरे में बीजिंग

 Published : Apr 26, 2022 04:34 pm IST,  Updated : Apr 26, 2022 04:34 pm IST

चीन के बाकी इलाकों में करोड़ों लोगों की मास टेस्टिंग जारी है। बीजिंग में ही पहले राउंड में करीब 35 लाख लोगों की मास टेस्टिंग हुई है। वहीं शंघाई में लॉकडाउन के बावजूद कोरोना केस सामने आ रहे हैं। 

Lockdown In China- India TV Hindi
Lockdown In China Image Source : AP/PTI

Highlights

  • चीन में कोरोना की वजह से आम जनता काफी परेशान
  • शंघाई और बीजिंग में कोरोना का प्रभाव ज्यादा
  • शंघाई में 4 हफ्तों से ज्यादा समय से लॉकडाउन लगा

बीजिंग: कोरोना का कोहराम अभी थमा नहीं है। चीन में कोरोना की वजह से आम जनता काफी परेशान है। चीन के दो बड़े शहरों शंघाई और बीजिंग में कोरोना का प्रभाव ज्यादा है। शंघाई में 4 हफ्तों से ज्यादा समय से लॉकडाउन लगा हुआ है और इसका असर बीजिंग पर भी दिख रहा है। 

चीन के बाकी इलाकों में करोड़ों लोगों की मास टेस्टिंग जारी है। बीजिंग में ही पहले राउंड में करीब 35 लाख लोगों की मास टेस्टिंग हुई है। वहीं शंघाई में लॉकडाउन के बावजूद कोरोना केस सामने आ रहे हैं। यहां 24 घंटे में 19 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले हैं और 51 लोगों ने कोरोना से जान गंवाई है। 

कोरोना के इस नए प्रभाव को देखते हुए बाजारों से जरूरी सामान की कमी भी देखी जा रही है। लोगों को जरूरी सामान की डिलीवरी नहीं हो पा रही है। ऐसे में लोगों को ये आशंका है कि यहां शंघाई जैसा सख्त लॉकडाउन लग सकता है। 

इन खबरों के बीच लोगों ने पैनिंग बाइंग शुरू कर दी है, जिससे बाजारों में जरूरी सामानों का अकाल हो गया है। गौरतलब है कि बीजिंग की जनसंख्या 2 करोड़ से ज्यादा है। ऐसे में जनता को संभालना यहां की सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती साबित होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश