1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सऊदी सरकार की बॉर्डर पर नरसंहार! प्रवासियों को मार रहा अरब, सैकड़ों लोगों की मौत, रिपोर्ट में खुलासा

सऊदी सरकार की बॉर्डर पर नरसंहार! प्रवासियों को मार रहा अरब, सैकड़ों लोगों की मौत, रिपोर्ट में खुलासा

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Aug 23, 2023 02:17 pm IST,  Updated : Aug 23, 2023 02:17 pm IST

सऊदी अरब अपनी सीमा में प्रवेश करने वाले नागरिकों को गोलियों और विस्फोटकों से उड़ा रहा है। अब तक सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं। यूएन के अनुसार, प्रति वर्ष दो लाख से ज्यादा लोग अवैध रूप से सीमा पार करने की कोशिश करते हैं।

सऊदी सरकार की बॉर्डर पर नरसंहार! प्रवासियों को मार रहा अरब, सैकड़ों लोगों की मौत, रिपोर्ट में खुलासा- India TV Hindi
सऊदी सरकार की बॉर्डर पर नरसंहार! प्रवासियों को मार रहा अरब, सैकड़ों लोगों की मौत, रिपोर्ट में खुलासा Image Source : FILE

Saudi Arab: सऊदी अरब पड़ोस के गरीब मुल्कों से आने वाले प्रवासियों पर बिल्कुल भी रहम नहीं बख्श रहा है। यहां आने वाले प्रवासियों को बॉर्डर पर ही विस्फोटकों से उड़ाकर उन्हें मौत की नींद सुला रहा है। सऊदी अरब की बॉर्डर पर तैनात जवान प्रवासियों को गोलियों से भी भून रहे हैं। यमन की खाड़ी से सऊदी अरब में प्रवेश करने की कोशिश करने वालों और इथोपियाई प्रवासियों को मौत के घाट उतारा जा रहा है। सीमा रक्षकों के इन अत्याचार के कारण अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हुई है। ह्यूमन राइट्स वॉच ने सोमवार को अपनी एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया।

अंतरराष्ट्रीय​ मीडिया रिपोर्ट्स में ह्युमन राइट्स वॉच की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया कि यमन सीमा से सऊदी में घुसने वाले लोग सेना की गोलियों का निशाना बनते हैं। हालांकि सऊदी सरकार ने इस रिपोर्ट को लेकर अभी तक किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन यह बात किसी से छुपी नहीं है कि अपने आर्थिक हालात की वजह से इथोपिया से बड़ी संख्या में लोग सऊदी में शरण लेने सीमाई रास्ते से पहुंचते हैं। 

गोलाबारी कर प्रवासियों की जान लेता है सऊदी अरब 

पिछले साल भी संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने इस तरह की रिपोर्ट दी थी, जिसमें कहा गया था कि 2022 के पहले चार महीनों के दौरान दक्षिणी सऊदी अरब और उत्तरी यमन में लगभग 430 प्रवासी मारे गए। रिपोर्ट के अनुसार, इन्हें मारने के लिए सऊदी अरब के सुरक्षा बलों द्वारा गोलाबारी और छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया गया था।

UN की रिपोर्ट में भी खुलासा 

युनाइटेड नेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रति वर्ष दो लाख से ज्यादा लोग अवैध रूप से सीमा पार करने की कोशिश करते हैं। अफ्रीका के हॉर्न से समुद्र के रास्ते यमन होते हुए सऊदी में प्रवेश करते हैं। तस्कर इस दरमियान उनके साथ बदसलूकी, मारपीट भी करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश