1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दक्षिण कोरिया के बैटरी संयंत्र में लगी भीषण आग, 20 लोगों की दर्दनाक मौत

दक्षिण कोरिया के बैटरी संयंत्र में लगी भीषण आग, 20 लोगों की दर्दनाक मौत

 Published : Jun 24, 2024 01:01 pm IST,  Updated : Jun 24, 2024 01:03 pm IST

दक्षिण कोरिया के एक बैटरी संयंत्र में भयानक आग लगने की खबर सामने आ रही है। इस घटना में अब तक 20 शव बरामद किए गए हैं। मौके पर दमकलकर्मी राहत और बचाव का काम कर रहे हैं। मरने वालों का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है।

दक्षिण कोरिया के बैटरी संयंत्र में भीषण आग। - India TV Hindi
दक्षिण कोरिया के बैटरी संयंत्र में भीषण आग। Image Source : REUTERS

सियोल: दक्षिण कोरिया में एक बैटरी संयंत्र में भीषण आग लग जाने से 20 लोगों की मौत हो गई है। इससे पूरे इलाके में हाहाकार मच गया है। रॉयटर्स ने योनहाप समाचार एजेंसी के हवाले खबर दी है कि सोमवार को दक्षिण कोरिया में एक लीथियम बैटरी संयंत्र में यह आग लगी थी। आग इतनी भीषण थी कि काफी ऊंचाई तक लपटें ऊपर उठती देखी गईं। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 20 लोग लापता हो गए थे। बाद में इन सभी 20 लोगों का शव बरामद किया गया है। 

दक्षिण कोरिया के आंतरिक मंत्रालय के अनुसार आग सुबह लगभग 10:30 बजे लगी। यह घटना राजधानी सियोल के दक्षिण ह्वासोंग में लीथियम की बैटरी फैक्ट्री में हुई। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। अन्य ब्यौरे का इंतजार किया जा रहा है। आग लगने के वक्त करीब 70 लोग फैक्ट्री के अंदर मौजूद थे।  (रॉयटर्स)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश